• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूर्ण: सीएम योगी

Writer D by Writer D
17/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज यहां अपने सरकारी आवास पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह तथा केन्द्रीय संस्कृति मंत्री  जी0 किशन रेड्डी की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के विजन को देश में उत्साह और उमंग के साथ पूरा किया जा रहा है। आगामी 11 से 17 अगस्त, 2022 तक ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा।  इसके क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 से 15 अगस्त, 2022 के बीच ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम के लिए अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कुल 03 करोड़ 18 लाख तिरंगे फहराए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि 31 जुलाई, 2022 तक जनपद मुख्यालय तक तिरंगे भेज दिए जाएंगे। तिरंगा वितरण केन्द्रों में हर विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र शामिल हैं। 02 करोड़ 68 लाख तिरंगे आवासीय घरों में लगाए जाएंगे। 50 लाख तिरंगों को प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, गैर-सरकारी कार्यालयों एवं अन्य वाणिज्यिक संस्थानों में फहराया जाएगा। एक झण्डा गीत ‘जयघोष’ प्रदेश ने तैयार किया है। इसके अलावा, केन्द्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी भव्यता के साथ ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जाएगा और प्रदेश सरकार ने कार्यक्रम से जुड़ी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को 03 करोड़ 18 लाख तिरंगे के लक्ष्य को दिया गया था। प्रदेश के एम0एस0एम0ई0 विभाग द्वारा 02 करोड़ तिरंगे की खरीद की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। 01 करोड़ 18 लाख तिरंगे प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों, एन0जी0ओ0, निजी सिलाई केन्द्रों इत्यादि के माध्यम से बनाए जा रहे हैं। इन्हें जनपद के विकास खण्डों के स्टोर में रखा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी को इस कार्य का प्रभारी बनाया गया है। विकास खण्ड स्तर पर बी0डी0ओ0 प्रभारी अधिकारी होंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा, पंचायत सहायक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को इस कार्यक्रम के साथ जोड़ा गया है।

CM आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने इस तरह मनाया हरेला पर्व

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह  ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने आजादी के अमृत महोत्सव को नए तरीके से मनाने का विजन दिया है। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के क्रम में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम देश के बच्चों, युवाओं सहित सभी नागरिकों के मन में देशभक्ति जागृत करने का विशिष्ट आयोजन है। ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम देश और जन-जन का कार्यक्रम है। इस अवसर पर देश के 100 करोड़ से अधिक लोग अपने घर में तिरंगा फहराएंगे। यह कार्यक्रम दुनिया का अपने स्तर का पहला कार्यक्रम है, जिसमें देशवासी देश के झण्डे को फहराएंगे और भारत माता की सेवा में समर्पित होंगे। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम की सफलता के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यमों का प्रयोग किया जा रहा है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री  ने कहा कि भारत सरकार द्वारा तिरंगे की उपलब्धता की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, पोस्ट ऑफिस इत्यादि से तिरंगे प्राप्त कर सकते हैं। राज्य सरकारों द्वारा जेम पोर्टल से तिरंगे की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि 22 जुलाई, 2022 से सरकारी वेबसाइटों पर इस कार्यक्रम के ‘लोगो’ एवं ‘स्लोगन’ प्रदर्शित किए जाएं। 11 से 14 अगस्त, 2022 तक स्कूलों में प्रभात फेरी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 13 अगस्त, 2022 को लोग अपने घर में झण्डा फहराकर अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने तथा देश की सुरक्षा एवं समृद्धि से जोड़ने की हम सबकी जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को पूर्ण कर हम लोगों के मन में नई देशभक्ति जगाने में सफल होंगे। इस प्रकार हर घर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा सकेगा।

उत्तराखण्ड में 20 लाख घरों में फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  जयवीर सिंह, मुख्य सचिव  दुर्गा शंकर मिश्र, कृषि उत्पादन आयुक्त  मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह  अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव एम0एस0एम0ई0 एवं सूचना  नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री  एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मती मोनिका एस0 गर्ग, अपर मुख्य सचिव युवा कल्याण मती डिम्पल वर्मा, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना  संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति  मुकेश कुमार मेश्राम, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा  दीपक कुमार, सूचना निदेशक  शिशिर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: amrit maotsavcm yogihar ghar tiranga abhiyanLucknow News
Previous Post

CM आवास परिसर में मंत्रीगणों व विधायकगणों की पत्नियों ने इस तरह मनाया हरेला पर्व

Next Post

पंत के पहले शतक के दम पर भारत की धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Team India

पंत के पहले शतक के दम पर भारत की धमाकेदार जीत, वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा

यह भी पढ़ें

Punjab and Hyderabad will be face to face this afternoon

आज दोपहर आमने सामने होंगे पंजाब और हैदराबाद

21/04/2021
Board Exams

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा कराने के लिए योगी सरकार ने कक्ष निरीक्षकों को सौंपी जिम्मेदारी

28/01/2023

‘जर्सी’ देख गदगद हुईं कृति सेनन, तारीफ में कहीं ये बात

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version