• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस में एक और बड़ा बदलाव की तैयारी, हटाए जा सकते है प्रदेश प्रभारी हरीश रावत

Writer D by Writer D
02/10/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
harish rawat

harish rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पंजाब कांग्रेस में चल रही सियासी उठापटक के बीच आलाकमान ने राज्य में एक और बदलाव की तैयारी कर ली है। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को पंजाब के प्रदेश प्रभारी पद से हटाया जा सकता है। उनकी जगह हरीश चौधरी को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।

पंजाब में पिछले 15 दिन से एक के बाद एक बड़े परिवर्तन हो रहे हैं। यहां पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य का नया सीएम बनाया गया। इसी बीच पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इस्तीफा दे दिया। पंजाब के प्रभारी रहते हुए रावत इन मुद्दों को निपटाने में अब तक नाकाम साबित हुए हैं।

दरअसल, अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद हरीश रावत ने सिद्धू को आने वाले चुनाव में कांग्रेस का चेहरा बताया था। रावत ने कहा था, चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर पार्टी ने पहले से ही मन बनाया हुआ था। आने वाले चुनाव में कांग्रेस का चेहरा कौन होगा, ये कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगी। अगर मौजूदा हालात को देखें तो इस बार चुनाव पंजाब सरकार की कैबिनेट और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में लड़ा जाएगा।

महात्मा गांधी की जयंती आज, PM समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

रावत के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा था कि चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ वाले दिन हरीश रावत द्वारा दिया गया बयान हैरान करने वाला है। ये मुख्यमंत्री की ताकत को कमजोर करता है और साथ ही ये किसी के चयन पर सवाल खड़ा करता है।

दूसरी तरफ, पंजाब से आने वाले कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी सीधे पर रावत के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। मनीष तिवारी ने कहा था जिन लोगों को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, उन्हें वहां की समझ ही नहीं है।

Tags: congressHarish RawatNational newsPunjab congressUttrakhand News
Previous Post

महात्मा गांधी की जयंती आज, PM समेत कई नेताओं ने बापू को दी श्रद्धांजलि

Next Post

राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- विजय के लिए एक सत्याग्रही ही काफी

Writer D

Writer D

Related Posts

Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश ने STF को बताया ‘स्वजातीय टॉर्चर फोर्स’, बोले- एनकाउंटर में सबसे ज्यादा PDA के लोग निशाने पर

31/08/2026
Banshidhar Tiwari
Main Slider

पत्रकार हितों को लेकर सरकार गंभीर, किसी भी स्तर पर नहीं होने दिया जाएगा अहित: बंशीधर तिवारी

31/08/2026
Visit My City
Main Slider

‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल

31/08/2026
CM Yogi
Main Slider

भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती

31/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Next Post

राहुल ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बोले- विजय के लिए एक सत्याग्रही ही काफी

यह भी पढ़ें

Anandiben

नयी शिक्षा नीति रचनात्मक सोच, तार्किकता एवं नवाचार की भावना पर आधारित

13/03/2021
Farmers' strike ended

169 दिनों के बाद समाप्त हुआ किसानों का धरना, ट्रेन सेवाएं हुई बहाल

12/03/2021
wasim jaffer ashwin

वसीम जाफर ने मांकडिंग पर मजेदार तरीके से किया आर अश्विन को ट्रोल

23/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version