• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तत्काल तैयार करें ग्राम्य विकास विभाग की कार्ययोजना : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
30/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने बुधवार को 07 कालीदास मार्ग स्थित कैम्प कार्यालय पर ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत लाभार्थियों की पात्रता की सघन जांच की जाये। छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के सम्बन्ध में कार्ययोजना तैयार की जाये।

उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने मनरेगा योजना के अंतर्गत डुप्लीकेट जॉब कार्ड को हटाये जाने एवं सभी नवीन जॉब कार्ड के सापेक्ष आधार सीडिंग वेब साइड पर अनिवार्य रूप से अंकित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहरी निकायों की भांति मनरेगा के अंतर्गत प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का मास्टर प्लान भी तैयार करा लिया जाए। ग्राम पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार सीसी रोड एवं जल निकासी नालियों की भी परियोजनायें बनायी जाएं एवं श्रम सामग्री के अनुपात एवं अन्य अनुपातों (प्राकृतिक संसाधन प्रबन्धन व कृषि कार्य) को दृष्टिगत रखते हुए कार्य भी कराया जाए।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने जनता दरबार में फरियादियों की सुनी समस्याएं

केशव मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत समूहों का अधिकाधिक गठन किया जाये, साथ ही एसईसीसी सूची से अभी भी जो परिवार समूहों में सम्मिलित नहीं हैं, उनके समूह बनाने का कार्य प्राथमिकता पर किया जाये। उन्होंने समूहों की क्रियाशीलता पर विशेष बल दिया जाये। निष्क्रिय समूहों को सक्रिय किया जाये।

मौर्य ने विशेष जोर देते हुए कहा कि आगामी 100 दिनों में विभाग में वर्तमान में सभी रिक्तियों का अधियाचन भेजते हुए नियमानुसार भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण कराने तथा भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के प्राविधानों का सही ढंग से पालन कराया जाय। मौर्य ने निर्देश दिये कि विभाग की सभी योजनाओं के लिए एक 24×7 टोल-फ्री नम्बर तथा शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण 48 घंटों के भीतर कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विभाग द्वारा संचालित प्रत्येक योजना के लिए भारत सरकार से समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नामित किया जाये।

केशव मौर्य ने दूसरी बार ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, ऐसा रहा सियासी सफर

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभाग द्वारा अभिनव योजनाओं को प्रारम्भ किये जाने का हर संभव प्रयास किया जाय। उन्होंने समस्त प्रदेशों के ग्राम्य विकास विभाग के मंत्रियों के साथ सम्मेलन का आयोजन कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ में सम्मिलित बिंदुओं पर विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार कर उसे निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग वीरेन्द्र कुमार सिंह, उप्र राज्य ग्रामीण सड़क अभिकरण भानुचन्द्र गोस्वामी, अपर आयुक्त (मनरेगा) योगेश कुमार, संयुक्त आयुक्त राजेश कुमार, स्टेट नोडल आफिसर, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Tags: Keshav mauryaLucknow News
Previous Post

अखिलेश से नाराज ‘चाचा’ ने सीएम योगी से की मुलाक़ात, सियासी अटकलें तेज

Next Post

प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों ने केशव मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार ने बदले चरित्र प्रमाणपत्र के नियम, अब हिंसा में शामिल युवाओं को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दीपावली और छठ पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : एके शर्मा

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

दो पैन कार्ड केस में आजम खान-बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने दी जमानत

29/10/2026
Main Slider

‘सीटें मांगें तो जीरो याद दिलाइएगा’, कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर राजभर ने अखिलेश को दी सलाह

29/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्री

29/10/2026
Next Post

प्रादेशिक विकास सेवा संवर्ग के अधिकारियों ने केशव मौर्य से की शिष्टाचार भेंट

यह भी पढ़ें

Reliance Foundation

रिलायंस फाउंडेशन कोविड मरीजों के लिए 875 बेड का करेगा संचालन

26/04/2021
Vinesh Phogat and Bajrang Punia will join Congress today

राहुल गांधी से विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने की मुलाकात

04/09/2024
arrested

चेकिंग के दौरान वाहन चोर गिरफ्तार, ऑटो व बाइक बरामद

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version