• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने कायम की मिसाल, अब तक 11.58 लाख गोवंश का संवर्धन

Writer D by Writer D
24/05/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Poison-Free Food

cattle

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में काम कर रही योगी सरकार (Yogi Government) की एक और महत्वपूर्ण पहल का बेहद सकारात्मक प्रभाव प्रदेश में देखने को मिल रहा है। योगी सरकार का विजन राज्य की जनता के साथ ही पशुधन को भी सुशासन की नीतियों के जरिए समुचित लाभ पहुंचाने का है। इस दिशा में प्रदेश सरकार पशुधन नीति के अंतर्गत गोवंश संरक्षण में भी मिसाल कायम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। निराश्रित गोवंश (Cattle) का संरक्षण और संवर्धन हमेशा से प्रदेश सरकार की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल रहा है और इस दिशा में प्रदेश सरकार ने अब तक के कार्यकाल में काफी हद तक सकारात्मक रूप से कार्य भी किया है। मुख्य सचिव के समक्ष प्रस्तुत किए गए आंकड़ों से यह बात सामने आई है कि प्रदेश में योजना की शुरुआत से लेकर 31 मार्च 2023 तक कुल 1681.61 करोड़ रुपए खर्च करके 11 लाख 57 हजार 204 निराश्रित गोवंश को संरक्षण प्रदान किया गया है। योगी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत गो-आश्रय पोर्टल (Cow Shelter Portal) पर संबंधित आंकड़ों की अपलोडिंग के लिए एक सप्ताह की समयसीमा निर्धारित की गई है जिससे जून माह 2023 का भुगतान जुलाई के पहले हफ्ते में होना सुनिश्चित हो सके।

6889 गो आश्रय स्थलों (Cow Shelters) पर गोवंश का संवर्धन

प्रदेश में 31 मार्च 2023 तक 6066 अस्थाई गो आश्रय स्थलों (Cow Shelters) में 9 लाख 15 हजार 125 गोवंश को संरक्षण प्राप्त हुआ। वहीं, 280 वृहद गो संरक्षण केंद्रों में 1 लाख 39 हजार 60 गोवंश, कान्हा गोशाला में 85 हजार 867 गोवंश व 328 कांजी हाउस में 17 हजार 156 गोवंश का संवर्धन हो रहा है। इस प्रकार, मुख्यमंत्री सहभागी योजना में सुपुर्द गोवंश पोषण मिशन के अंतर्गत (1 लाख 81 हजार 815 व 3600) कुल 11 लाख 57 हजार 204 गोवंश को प्रदेश में उचित संरक्षण प्राप्त है।

भूसे की समुचित व्यवस्था पर फोकस

प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए वर्ष 2023-24 में कुल 80 लाख कुंतल का लक्ष्य सुनिश्चित किया गया है। ऐसे में, दान के रूप में 24 लाख कुंतल और क्रय के जरिए 56 लाख कुंतल भूसा जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 3 मार्च 2023 तक दान के रूप में 3.077 लाख कुंतल और क्रय के जरिए 19.35 लाख कुंतल भूसा संचय किया जा चुका है जो कि वार्षिक निर्धारित लक्ष्य का क्रमशः 12.79 व 34.55 प्रतिशत है। इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रदेश सरकार ने पशुधन विभाग को आवश्यक निर्देश दिए हैं। प्रदेश के जिन जनपदों में लक्ष्य प्रतिपूर्ति 10 प्रतिशत से कम है, ऐसे जनपदों को विशेष तौर पर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए शासन की ओर से जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

गो आश्रय पोर्टल (Cow Shelter Portal) पर अपलोडिंग हो सुनिश्चित

प्रदेश में डीबीटी का भुगतान गो आश्रय (Cow Shelters) पोर्टल के माध्यम से किया जाना है। इस क्रम में, एमआईएस दर्पण पोर्टल पर 98147 सहभागियों की संख्या पंजीकृत हुई है। इनमें से 65507 सहभागियों का आधार और 61978 सदस्यों के बैंक खातों व आईएफएससी कोड सम्बंधी जानकारियां गो आश्रय पोर्टल पर लोड हो चुकी हैं।

महाकुंभ-2025 के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल्दी जारी होगी थीम और लोगो

शासन द्वारा सम्बंधित विभाग को अपलोडिंग अद्यतन कार्यों को अगले एक हफ्ते के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया है जिससे जून माह 2023 का भुगतान जुलाई 2023 के प्रथम सप्ताह में हो सके। इसके अलावा, 60 प्रतिशत से कम उपयोगिता प्रमाण पत्र जारी करने वाले जिलों को इस कार्य में तेजी लाने का निर्औदेश दिया गया है। गोवंश के भरण-पोषण के लिए आवश्यक धनराशि की सूचना जिन 31 जनपदों से अप्राप्त है, उन्हें भी समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags: cow sheltercow shelter portalLucknow Newsup newsYogi Government
Previous Post

राज्य में मिलेट्स के उत्पादन को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए: सीएम धामी

Next Post

सबसे बड़ी खेल मेजबानी को तैयार उत्तर प्रदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
Khelo India

सबसे बड़ी खेल मेजबानी को तैयार उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें

pitru paksha

जाने कब से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, जानें तर्पण का महत्व

13/09/2023
CM Nayab Singh Saini

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप C को लेकर सैनी सरकार ने लिया ये फैसला

07/11/2024

कल अपने सैनिकों के साथ था, आज सैनिकों की भूमि पर हूं : मोदी

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version