• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंजाब को ईमानदार सीएम मिला है, अब एक-एक सरकारी पैसा गरीबों पर खर्च होगा : केजरीवाल

Writer D by Writer D
13/03/2022
in Main Slider, पंजाब
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमृतसर। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अमृतसर में रविवार को मेगा रोड शो किया। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा भाई छोटा भगवंत कट्टर ईमानदार है।

पंजाब को ईमानदार सीएम मिला है। ईमानदार सरकार बनेगी। अगर कोई हमारा अपना मंत्री या एमएलए भी इधर-उधर करेगा तो उसे बख्शेंगे नहीं, सीधा जेल जाएगा। पंजाब को कुछ लोग लूट रहे थे, अब यह लूट बंद होगी। अब सरकारी एक-एक पैसा गरीबों के ऊपर खर्च होगा, पंजाब पर खर्च होगा।

सरकार में शामिल होने पर किए गए सारे वादों को करेंगे पूरे : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितनी गारंटी दी है, सारी गारंटी को पूरा करेंगे। कुछ में समय लगेगा कुछ तुरंत पूरी होगी लेकिन पूरी की जाएंगी। 16 मार्च को भगवंत मान सीएम पद की शपथ लेंगे, लेकिन उस दिन भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि पंजाब का एक-एक बच्चा मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शपथ के दिन पंजाब के हर एक व्यक्ति को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है।

भगवंत मान ने राज्यपाल से की मुलाकात, सरकार बनाने का पेश किया दावा

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के कोने-कोने से आए पंजाबियों ने 10 मार्च को जो रिकॉर्ड दर्ज किया है, यह पहले कभी नहीं हुआ था। पूरी दुनिया यह रिकॉर्ड देख रही है। आपने अच्छे कामों के लिए वोट किया है। लूटने वालों को आपने 50 -50 हजार वोटों से हराया है।

‘पुलिस से पुलिस का ही काम कराएंगे’

भगवंत मान ने कहा कि यह आंदोलन से निकली पार्टी है। यह भूख हड़ताल करके बनी पार्टी है। इस सरकार में पहले दिन से काम होगा। 122 लोगों की सिक्योरिटी घटाई है। पुलिस से पुलिस का काम करवाएंगे, उन्हें तंग नहीं करेंगे।

पंजाब में AAP की बल्ले-बल्ले, पार्टी ने पार किया बहुमत का आंकड़ा

रोड शो निकाले जाने से पहले आप मुख्य संयोजक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने यहां स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इससे पहले मान ने हवाई अड्डे पर केजरीवाल, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का स्वागत किया।

भगतसिंह के पैतृक गांव में शपथ ग्रहण

आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान को मोहाली में 11 मार्च को हुई पार्टी की बैठक में विधायक दल का नेता चुना गया था। शपथ ग्रहण समारोह 16 मार्च को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर नवाशहर जिले में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 16 मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी।

Tags: aap megha road showamritsar newsArvind KejriwalBhagwant MannNational newsPunjab News
Previous Post

होली पर बंपर ऑफर,वॉटर रेजिस्टेंट है ये 4 फोन

Next Post

द कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रमोशन करेंगे अक्षय

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महंत अवेद्यनाथ ने सामाजिक समता से हिंदू समाज को किया एकजुट: मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
UP Police Constable
Main Slider

सिपाही भर्ती : बारिश से बदला PET शेड्यूल, 8 अक्टूबर को होगी परीक्षा

30/09/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव: राम गोपाल यादव-धनराज नाथवानी ने भरा पर्चा, अखिलेश भी रहे मौजूद

30/09/2026
Main Slider

सुनिश्चित होगा हर व्यक्ति की समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री योगी

30/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
Next Post
'The Kapil Sharma Show'

द कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रमोशन करेंगे अक्षय

यह भी पढ़ें

Feet

आपके पैरों में छुपा होता है दुर्भाग्य, जानिए कैसे

09/07/2025

गृह मंत्रालय ने अमित शाह के कोरोना निगेटिव होने की खबर को किया खारिज

09/08/2020
noble prize

पत्रकार ने 800 करोड़ में बेच दिया नोबल प्राइज़, हैरान कर देगी वजह

21/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version