• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’21वीं सदी में नया चक्रव्यूह…’, लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

Writer D by Writer D
29/07/2024
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने किसान, पेपर लीक, ‘देश में फैले डर’, बजट और टैक्स से जुड़े मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरा। राहुल ने बोलते हुए कहा कि देश में डर का माहौल है, यह डर पूरे देश में फैला हुआ है। बीजेपी के अंदर लोग डरे हुए हैं, मंत्री डरे हुए हैं और देश के किसान डरे हुए हैं। राहुल गांधी ने इसके बाद अभिमन्यु से जड़ी प्राचीन घटना का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हजारों साल पहले हरियाणा में अभिमन्यु को 6 लोगों ने चक्रव्यूह में मारा था। चक्रव्यूह के अंदर डर और हिंसा होती है और अभिमन्यु को उसमें फंसाकर 6 लोगों ने मारा।

उन्होंने (Rahul Gandhi)  कहा कि मैंने चक्रव्यूह के बारे में रिसर्च की और पता लगा कि इसका एक दूसरा नाम होता है- पद्मव्यू , जो कमल के फूल के आकार का होता है।

21वीं सदी में नया चक्रव्यूह

राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आगे कहा कि इक्कीसवीं सदी में एक नया चक्रव्यूह आया है, वो भी कमल के आकार का है। जिस चक्रव्यूह में अभिमन्यु को फंसाया गया था, वहीं हिंदुस्तान की जनता के साथ हो रहा है। वही हिन्दुस्तान के युवाओं, किसानों, माताओं-बहनों, स्माल और मीडियम बिजनेस के साथ किया जा रहा है। इस चक्रव्यूह का चिन्ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी छाती पर लेकर चलते हैं।

महाभारत वाले चक्रव्यूह को 6 लोग द्रोणाचार्य, कर्ण, कृर्पाचार्य, कृ्तवर्मा, अश्वधामा और शकुनी कंट्रोल कर रहे थे और आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं, जिसमें नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, मोहन भागवत जी, अजित डोवाल जी, अंबानी और अडानी जी हैं।

एजुकेशन सेक्टर के लिए इस बार कम पैसा दिया

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि बजट में आपने इंटर्नशिप प्रोग्राम की बात की और कहा कि इंटर्नशिप प्रोग्राम हिंदुस्तान की पांच सबसे बड़ी कंपनियों में होगा। तो हमारे देश के 99 फीसदी युवा उनको इस प्रोग्राम से कोई फायदा होने वाला नहीं है।

‘हेलो चेतराम जी कोई दिक्कत तो नहीं?, राहुल गांधी ने मोची को फोन कर पूछा हालचाल

बजट स्पीच का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेपर लीक के बारे में बजट स्पीच के दौरान कुछ नहीं कहा और एजुकेशन सेक्टर के लिए इस बार कम पैसा दिया गया है। युवाओं के लिए पेपर लीक सबसे जरूरी मुद्दा है, उन्होंने इसके बारे में एक शब्द नहीं कहा। आपने एक तरफ पेपरलीक चक्रव्यूह और दूसरी तरफ बेरोजगारी चक्रव्यू बना दिया। बीस साल में शिक्षा पर सबसे कम बजट (2.5 फीसदी) है। टैक्स टेररिज्म को रोकने के लिए बजट में सरकार ने कुछ नहीं दिया। मिडिल क्लास की छाती और पीठ में छुरा घोंपा गया।

अग्निवीरों और किसानों का चक्रव्यूह

राहुल गांधी ने कहा कि सेना के जवानों को अग्निवीर के चक्रव्यूह में फंसाया गया। इस बजट में अग्निवीरों के पेंशन के लिए एक रुपया नहीं है। आप खुद को देशभक्त कहते हो, लेकिन जवानों की पेंशन के लिए आपने एक रुपया नहीं दिया।

उन्होंने आगे कहा कि आपने किसानों को चक्रव्यू में फंसाया, वो सिर्फ लीगल एमएसपी मांग रहे हैं। उनको बॉर्डर पर रोक दिया गया, आज तक रोड बंद है, आप उनसे बात करने को तैयार नही हैं।

Tags: budget 2024delhi newsLok Sabha SessionModi governmentNational newsrahul gandhi
Previous Post

कोई भी साधना बिना आत्मानुशासन के पूरी नहीं होती: सीएम योगी

Next Post

जब सत्ता में थे तब कुछ किया नहीं, अब विपक्ष में बैठकर खुल गए हैं ज्ञान चक्षु : एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

उत्तराखंड के 500 नर्सेज और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विकास कार्यों के लिए ₹496 करोड़ की स्वीकृति

23/10/2026
पंजाब

आपत्तिजनक शब्दावली पर घिरे सुखपाल खैहरा, पंजाब विधानसभा से हुए निलंबित

23/10/2026
पंजाब

किसानों को बड़ी राहत, पंजाब के 80% खेतों तक पहुंचा नहरी पानी: भगवंत मान

23/10/2026
Next Post
AK Sharma

जब सत्ता में थे तब कुछ किया नहीं, अब विपक्ष में बैठकर खुल गए हैं ज्ञान चक्षु : एके शर्मा

यह भी पढ़ें

kohli ajinkya rahane test

CRICKET : विराट कोहली की अनुपस्थिति में कौन होगा नंबर 4 का बल्लेबाज

12/12/2020
Industrial Devlopment

गोरखपुर में और तेज होगी औद्योगिक विकास की रफ्तार

04/10/2022

अब चांदनी रात में कर सकेंगे ताज का दीदार, ऐसे करें स्लॉट की बुकिंग

20/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version