• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष दलों के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Writer D by Writer D
04/08/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Rajya Sabha

Rajya Sabha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राज्यसभा में बुधवार को विपक्षी दलों के सदस्यों ने पेगासस जासूसी मामले, किसानों की समस्याओं और महंगाई को लेकर भारी शोरगुल और हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सुबह आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखे जाने के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि नियम 267 के तहत समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव तथा कई अन्य सदस्यों ने किसानों के आंदोलन को लेकर नोटिस दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन महत्वपूर्ण मुद्दा है और इस पर अन्य प्रावधानों के तहत चर्चा की अनुमति दी जा सकती है। कई सदस्यों ने महंगाई और आर्थिक स्थिति पर चर्चा कराने को लेकर नोटिस दिया है। सरकार भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है।

संसद में हंगामा बदस्तूर जारी, सभापति की अपील का भी नहीं हुआ कोई असर

इसी दौरान कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सदन के बीच में आ गए और शोर-शराबा करने लगे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने हाथों में प्ले कार्ड लिए हुए थे।

श्री नायडू ने कहा कि जो सदस्य सदन के बीचो बीच खड़े है वे अपने स्थान पर चले जाए नहीं तो वह नियम 155 के तहत सदस्यों का नाम लेंगे और वे सदन की दिनभर की कार्यवाही से वंचित हो जाएगे। इसके बाद उन्होंने सदस्यों को सदन से बाहर जाने का आदेश दिया। इसके बाद भी सदस्यों का शोर- शराबा जारी रहने पर सभापति ने कहा कि जो सदस्य सदन के बीचो बीच खड़े है सभा सचिवालय उनकी सूची सभापीठ को देगा। इसके बाद भी हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Tags: Monsoon SessionNational newsParliamentrajyasabha news
Previous Post

संसद में हंगामा बदस्तूर जारी, सभापति की अपील का भी नहीं हुआ कोई असर

Next Post

दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

JP Nadda
नई दिल्ली

RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा, घायल युवाओं से की मुलाकात; बेहतर इलाज के दिए निर्देश

21/07/2026
Chardham Yatra
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा फिर हुई शुरू, यात्रियों से प्रशासन ने की ये अपील

21/07/2026
CM Dhami
Main Slider

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिली रफ्तार, CM ने 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया भूमि पूजन व शिलान्यास

21/07/2026
GATE 2027
Main Slider

GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी, जानें आवेदन की तारीख

21/07/2026
Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Next Post

दुष्कर्म के बाद हत्या की शिकार बनी बच्ची के माता-पिता से मिले राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

CM Dhami unveiled the statue of Atal Bihari Vajpayee

अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं का जीवंत प्रतीक रहा: सीएम धामी

14/12/2025
CM Dhami

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: उत्तराखंड के युवा विदेशों में रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं

12/01/2025
arrested

लखनऊ नारकोटिक्स टीम का मथुरा के जमुनापार में छापा, पकड़ा युवक

01/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version