• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौ लाख दीयों से रौशन हुई रामनगरी, गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल हुई अयोध्या

Writer D by Writer D
03/11/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज अयोध्या के पंचम दीपोत्सव में 9 लाख दीप जलने का गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में शामिल है तथा जनपद के विभिन्न विभागों में और लगभग 3 लाख दीप जलाये गये। आतिशबाजी हुई, लेजर शो हुआ एवं अनेक करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

यह कार्य मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। उक्त अवसर पर मुख्यमंत्री  ने अपने सम्बोधन में निम्नवत बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में 661 करोड़ 11 लाख रू0 की लागत की 50 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया, इनमें 105 करोड़ रू की लागत से 26 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 556.11 करोड़ रू 24 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से आगामी होली तक निशुल्क खाद्यान्न दिये जाने की घोषणा, योजना के तहत प्रदेश के 15 करोड़ जरूरतमंद लाभान्वित होंगे, अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न के तहत चावल, गेहूं ही नही, बल्कि दाल, खाद्य तेल, नमक और चीनी दी जायेगी, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न में दाल, खाद्य तेल और नमक भी दिया जायेगा, प्रधानमंत्री  की प्रेरणा, संतों का सहयोग, जनता व जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से वर्ष 2017 में आयोजित प्रथम दीपोत्सव ने आज भव्य और दिव्य रूप ग्रहण किया, यह एक सफल और विशिष्ट आयोजन बन चुका, दीपोत्सव महान उत्सव का क्षण, दिव्यता और भव्यता का प्रतीक.

इस आयोजन में लोगों की भावनाएं जुड़ी है और उन भावनाओं की ते ने अयोध्या की तस्वीर को बदला, अयोध्या सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी के रूप में पूरे विश्व पटल पर तेजी के साथ उभर रही, यह नगरी भविष्य में दुनिया भर के श्रद्वालुओं को आकर्षित करेगी, अयोध्या में मंदिर निर्माण के साथ साथ वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम, मिर्जापुर में मां विन्ध्यावासिनी धाम को ते से विकसित किया जा रहा, पूरे प्रदेश में केन्द्र व राज्य सरकार के समन्वय से 500 तीर्थ स्थलों के विकास का कार्य किया जा रहा, जिनमें से 300 तीर्थ स्थलों का विकास पूर्ण हो चुके, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारम्भ हो चुका है और लोगों की भावनाओं के अनुरूप मंदिर निर्माण कार्य प्रशस्त हुआ, भगवान राम ने समाज के सभी वर्गो को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।

प्रधानमंत्री ने राम की पैड़ी, अयोध्या में दीपोत्सव 2021 के अवसर पर दीप प्रज्वलन किया, मंत्रोचार के साथ सरयू  की आरती एवं पूजन किया, दीपोत्सव 2021 में राम की पैड़ी पर 9 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित कर गिनीज बुक आफ वल्र्ड रिकार्ड में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया। गिनीज बुक आफ अवार्ड की ओर से मुख्यमंत्री को इस कीर्तिमान का प्रमाण पत्र सौपा गया।

लखनऊ पुलिस ने बच्चों को दी दीपावली की मुस्कान

राम की पैड़ी के अलावा, अयोध्या के नगर क्षेत्र में 3 लाख से अधिक दीये प्रज्जवलित, कुल मिलाकर 12 लाख से अधिक दीपों का प्रज्जवलन किया गया। राम की पैड़ी पर 3-डी होलोग्राफिक शो, प्रोजेक्शन मैपिंग तथा रामायण पर आधारित भव्य लेजर शो का भव्य आयोजन। दिव्य व नयनाभिराम आतिशबा का भी लोगों ने आनन्द उठाया, भगवान राम ने सामाजिक एकता व समरसता का जो संदेश दिया।

हम सभी को उसे अपने वन का हिस्सा बनाना होगा। प्रधानमंत्री  द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार से दुनिया के लोग भारतीय संस्कृति व सभ्यता से जुड़ रहे। अयोध्या दुनिया की सबसे आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित हो रही। प्रधानमंत्री  के मार्गदर्शन में 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्यारम्भ किया गया।

राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाले लोकतंत्र की ताकत के सामने झुके : योगी

मंदिर निर्माण से हमारे संकल्प और धैर्य को विजय मिली। प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारी दीपावली के दिन सभी घरों में दीप प्रज्जवलन और मिष्ठान वितरण के लिए सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कामना कि सभी के वन में उत्साह और उमंग का यह पर्व हमेशा आता रहे। दीपोत्सव भारत की गौरवशाली परम्परा का आयोजन है केन्द्रीय संस्कृति मंत्री  जे किशन रेड्डी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्या, जल शक्ति मंत्री डा महेन्द्र सिंह, कार्यक्रम का संचालन एवं सभी का स्वागत प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डा नीलकंठ तिवारी ने किया।

इस कार्यक्रम में अयोध्या के सभी पीठाधीश्वर, जनप्रतिनधिगण, सांसद  लल्लू सिंह, विधायक  वेदप्रकाश गुप्ता, बाबा गोरखनाथ, रामचन्द्र यादव, शोभा सिंह चैहान, मेयर  ऋषिकेश उपाध्याय, सत्ताधारी पार्टी के प्रतिनिधिगण, अपर मुख्य सचिव सूचना  नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव  अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन  मुकेश मेश्राम, अपर पुलिस महानिदेशक  एसएन सावंत, मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक  केपी सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पांडेय सहित अन्य मण्डल एवं जनपद के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में केन्या, वियतनाम, त्रिनिदाद आदि के राजदूत भी आये थे तथा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल भी शामिल हुये। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  द्वारा रामायणकालीन 11 विषयों पर झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा नीलकंठ तिवारी तथा मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री  कमल पटेल, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

अपर सूचना सचिव डा नवनीत सहगल, मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक  केपी सिंह, जिलाधिकारी  नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  शैलेश कुमार पांडेय, सूचना निदेशक  शिशिर, नगर आयुक्त  विशाल सिंह आदि ने भव्य दीपोत्सव के आयोजन पर सभी की सराहना की है तथा सभी को दीपावली की बधाई दी है तथा उपनिदेशक सूचना डा मुरलीधर सिंह ने सफल आयोजन पर सभी अधिकारियो, पत्रकारोंध्मीडिया बंधुओं, जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी है।

Tags: ayodhya newsdeepotsavdeepotsav 2021
Previous Post

लखनऊ पुलिस ने बच्चों को दी दीपावली की मुस्कान

Next Post

श्रीराम की नगरी बनेगी विश्व की सर्वोत्तम नगरी : केशव मौर्य

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet : यूपी के सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को नया आयाम, 14,429 स्कूल बनेंगे स्मार्ट

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट निर्णय : नए शहरों के विकास के लिए लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली को मिलेंगे 380 करोड़

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, नगरीय निकायों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

बुनकरों के हुनर को मिलेगा सरकारी बाजार, अस्पतालों में गूंजेगी हथकरघे की पहचान

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Next Post

श्रीराम की नगरी बनेगी विश्व की सर्वोत्तम नगरी : केशव मौर्य

यह भी पढ़ें

FIR

कथित पत्रकार व माशूका समेत चार पर हत्या का मुकदमा दर्ज

31/05/2021

झूठी शान के लिए डेढ़ लाख रुपए में कराई बेटी की हत्या, चार गिरफ्तार

15/02/2021
Corona

देश में पैर पसार रहा है कोरोना, 24 घंटे में आए एक हजार से ज्यादा केस

22/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version