• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रविशंकर प्रसाद ने कहा- राजद के पास समृद्ध विरासत के नाम पर कुछ भी नहीं है

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
रविशंकर प्रसाद

रविशंकर प्रसाद

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्रीय विधि मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल(राजद) अपनी विरासत से शर्मिंदा है और इसी वजह से उनके चुनावी पोस्टर से पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी कहीं नजर नहीं आ रही हैं।

श्री प्रसाद ने यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में राजद का नाम लिए बगैर कहा कि मुख्य विपक्षी दल अपनी विरासत से शर्मिंदा है, इन्हीं कारणों से पार्टी के दो पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर हार्डिंग-पोस्टर में नहीं लगाई गई है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों की तस्वीर क्यों हटाई गई है।

प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

भाजपा नेता ने कहा कि राजद को अपनी विरासत आज छुपाने की जरूरत पड़ रही है, जिससे स्पष्ट है कि विपक्ष के पास लोगों को दिखाने के लिए समृद्ध विरासत के नाम पर कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि हो रहे बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी यह सवाल जरूर पूछेगी।

विनय कटियार बोले- अयोध्या जीत गए, अब मथुरा व काशी की बारी

केंद्रीय मंत्री ने बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सब कुछ ठीक होने का दावा किया और कहा कि घटक लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से बातचीत कर सब ठीक कर लिया जाएगा। राजग मजबूती से मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने राजग में सीट बंटवारे के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि चुनाव समिति को यह तय करना है। आपस में कहीं कोई विवाद नहीं है और शीघ्र ही यह काम हो जाएगा।

श्री प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से सात निश्चय-दो को भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल करने के सवाल पर कहा कि पार्टी का घोषणा पत्र जारी होने तक इंतजार करना चाहिए। वैसे सात निश्चय-दो में बिहार के विकास की चर्चा है। उन्होंने कहा कि राज्य की पहली प्राथमिकता विकास ही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया बड़ा बयान, कही ये बात

केंद्रीय मंत्री ने केंद्र और बिहार सरकार के कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है। सवा लाख करोड़ रुपये का पैकेज हो या राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच), बिजली योजना सभी क्षेत्र में बिहार को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 तक बिहार के सभी गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंच जाएगा।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar Assembly Elections 2020 ScheduleBihar electionbihar election 2020 datebihar election 2020 newsbihar election news 2020 dateBihar Vidhan Sabha Election 2020bihar vidhan sabha election date 2020chunav aayogElection Commission of Indiaelection commission of india biharबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनावबिहार विधानसभा चुनाव 2020
Previous Post

प्रेमी जोड़े को अर्धनग्न कर पूरे गांव में घुमाया, वीडियो वायरल

Next Post

कृषि कानून से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Sonam Wangchuk Hunger Strike
Main Slider

20वें दिन भी अन्न का एक दाना नहीं खाया! सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी

17/07/2026
PM Modi
Main Slider

जींद से जुड़ेगा भारत के रेलवे इतिहास का नया अध्याय: प्रधानमंत्री

17/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने हरियाणा में विकास की परिभाषा को बदला: नायब सैनी

17/07/2026
Rajesh Kumar becomes loco pilot of hydrogen train
Main Slider

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

17/07/2026
Crime Branch raids Omaxe Residency at midnight
Main Slider

ओमैक्स रेजिडेंसी में आधी रात क्राइम ब्रांच का छापा, कस्टमर केयर के नाम पर करते थे ठगी

17/07/2026
Next Post
cm yogi

कृषि कानून से किसानों को बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी : योगी

यह भी पढ़ें

कंटेनर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

30/10/2021
Ram Temple

राम मंदिर चढ़ावा चोरी का राज आज खुलेगा? CM को सौंपेगी SIT रिपोर्ट

22/06/2026

अराजक तत्वों ने जन्माष्टमी पर मंदिर में की तोड़फोड़, तोड़ी भगवान कृष्ण की मूर्ति

31/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version