• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गलती करने वालों पर चला RBI का चाबुक, बैंकों पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

Writer D by Writer D
22/11/2022
in Business
0
RBI

RBI

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत में बैंकों के कामकाज पर नजर रखने का काम रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) करता है. तभी तो बीते 30 महीने में जब बैंकों ने फ्रॉड केसेस को रिपोर्ट करने में कोताही बरती, तो केंद्रीय बैंक ने उनसे 73 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूल लिया. दरअसल, बैंकों के बढ़ते एनपीए को देखते हुए Reserve Bank of India ने साल 2016 में कुछ नियम बनाए थे. फ्रॉड क्लासिफिकेशन एंड रिपोर्टिंग बाय कमर्शियल बैंक एंड सिलेक्ट एफआई नाम से बने इन नियमों के तहत बैंकों को किसी तरह का बैंकिंग फ्रॉड होने की स्थिति में आरबीआई को सूचना देनी होती है. इन्हीं नियमों के कुछ प्रावधानों को उल्लंघन करने को लेकर बैंकों पर जुर्माना लगाया गया.

48 मामले, 73 करोड़ जुर्माना इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक जनवरी 2020 से लेकर अब तक बीते 30 महीनों में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों पर 73.06 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसमें सरकारी बैंकों के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के बैंक और विदेशी बैंक शामिल हैं. बैंकों पर ये जुर्माना 48 मामलों में नियमों का उल्लंघन करने को लेकर लगाया गया है, हालांकि रिजर्व बैंक की ओर से ये साफ नहीं किया गया है कि उन्होंने फ्रॉड रिपोर्टिंग से जुड़े किन प्रावधानों का पालन नहीं किया है.

इस साल अगस्त में ही भारतीय रिजर्व बैंक ने एक सरकारी बैंक पर इसी संबंध में 32 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. इस मामले में भी केंद्रीय बैंक ने ये डिटेल नहीं दी थी कि बैंक पर ये जुर्माना किस प्रावधान के उल्लंघन को लेकर लगाया गया.

अब अपीलीय प्राधिकरण बनाने की मांग भारतीय रिजर्व बैंक कई तिमाहियों से इस तरह का फैसला ले रहा है, जिसे लेकर अब कई एक्सपर्ट जहां आलोचना कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर अब एक अपीलीय प्राधिकरण बनाने की मांग भी उठ रही है, जहां केंद्रीय बैंक के निर्णयों के खिलाफ अपील की जा सके, जैसा कि सेबी के आदेशों के मामले में होता है. सेबी के फैसलों के खिलाफ सिक्योरिटीज अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील की जा सकती है.

वैसे आपको बताते चलें, वित्तीय क्षेत्र से जुड़े कानूनों में सुधार के लिए सरकार ने एक आयोग (FSLRC) बनाया था. जस्टिस बी. एन. कृष्णा की अध्यक्षता में बने इस आयोग ने भी सभी तरह के वित्तीय नियामकों (रेग्यूलेटर्स) के लिए एक अपीलीय प्राधिकरण बनाने की सिफारिश की थी. इसमें आरबीआई भी शामिल था.

Tags: Business NewsRBIReserve Bank of India
Previous Post

आयुषी यादव हत्याकांड: मां बाप निकले हत्यारोपी, गिरफ्तार

Next Post

Axis बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक पर दुष्कर्म का आरोप, महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया केस

Writer D

Writer D

Related Posts

Inflation
Business

थोक महंगाई से मिली थोड़ी राहत, जुलाई में WPI मुद्रास्फीति घटकर 9.78%

14/08/2026
Gold
Business

स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले सोना हुआ सस्ता, जानें आज के रेट

14/08/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

13/08/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स 388 अंक फिसला; निफ्टी 24,500 के नीचे

11/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Next Post
rape

Axis बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक पर दुष्कर्म का आरोप, महिला सहकर्मी ने दर्ज कराया केस

यह भी पढ़ें

bengal voting

पश्चिम बंगाल में दोपहर एक बजे तक 50 फ़ीसदी मतदान हुआ

29/04/2021

कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर बोले- प्रदर्शन करने वाले किसान नहीं, कांग्रेस के कार्यकर्ता

22/09/2020
CM Vishnudev Sai

आपस में ही लड़ रहे हैं कांग्रेसी, थाने में रिपोर्ट तक की आ गई नौबत: सीएम साय

01/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version