• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आयुषी यादव हत्याकांड: मां बाप निकले हत्यारोपी, गिरफ्तार

Writer D by Writer D
22/11/2022
in उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Ayushi Yadav Murder Case

Ayushi Yadav Murder Case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग में मिले युवती (Ayushi Yadav) के शव की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए हत्या आरोपित मां-बाप को मथुरा पुलिस ने हिरासत में लेकर सोमवार शाम खुलासा कर दिया। लड़की (Ayushi Yadav)  अपने कॉलेज में पढ़ने वाले लड़के से प्यार करती थी और दोनों ने एक साल पहले आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी। इससे कुपित होकर पिता ने अपनी रिवाल्वर से उसको गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें मां ने मदद की थी।

पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार शाम चार बजे पहुंचे एसएसपी कार्यवाहक एवं पुलिस अधीक्षक नगर मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि 18 नवंबर की सुबह यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाड़ियों में ट्रॉली बैग मिला था, जिसमें युवती की लाश थी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था क्योंकि पुलिस के पास ऐसा कोई सबूत नहीं था जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस पहले मृतका की पहचान कराने में लगी। इस दौरान पुलिस ने करीब 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीमावर्ती जनपदों व प्रदेशों में पहचान कराने के उद्देश्य से शव के फोटो समाचार पत्रों बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, गाड़ियों पर चस्पा किए और सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया।

पुलिस ने लखनऊ, दिल्ली, कानपुर, आगरा, हाथरस, भरतपुर, जयपुर, नोएडा, गाजियाबाद आदि जगहों पर गुम हुई 20-22 वर्षीय लड़कियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। राया पुलिस को उस वक्त सफलता हाथ लगी जब पुलिस बदरपुर दिल्ली पहुंचकर अज्ञात शव की फोटो दिखाकर जानकारी कर रही थी तब उन्हें मृतका की पहचान आयुषी पुत्री नितेष यादव निवासी गली नं.65 बदरपुर मोड़ बंद एक्सटेंशन थाना बदरपुर दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस को यह भी मालूम पड़ा कि आयुषी की हत्या उसी के परिजनों ने की है। पुलिस मृतका के घर पहुंची और यहां मृतका की माता बृजवाला, पिता नितेष यादव व उसका भाई आयुष को लेकर मथुरा आए।

थाना राया के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि वाजपेयी, एसआई विनय कुमार और एक सिपाही के साथ केवल मां बृजबाला और भाई आयुष को पोस्टमार्टम गृह पर लाया गया, जिन्होंने इसकी शिनाख्त की। पिता ने बताया कि उनकी बेटी बीसीए की छात्रा दिल्ली ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में पढ़ती थी। उसका यहां साथ में पढ़ने वाले छत्रपाल, जो कि मूल रूप से भरतपुर का रहने वाला है, से इश्क हो गया और दोनों ने करीब एक साल पहले शादी भी कर ली, लेकिन आयुषी अपने घर में ही रहती थी।

वीरांगना झलकारी बाई का त्यागमय जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणास्पद: सीएम योगी

बीच-बीच में वह लड़के के पास चली जाती थी, इसका परिजन विरोध करते थे। 15 नवम्बर को वह घर से चली गई और 17 नवम्बर को वापस लौटी तो पिता से उसकी कहासुनी हो गई और पिता ने उसकी गोलीमार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद 17 घंटे तक शव को घर में ही रखा गया। 18 नवम्बर को रात्रि अपनी फोर्ड फिस्टा कार में शव को ट्रॉली बैग में रखकर गाड़ी में रखा। जिसे स्वयं नितेष यादव कार चला रहा था। उसकी पत्नी बृजवाला भी साथ थी। 18 नवम्बर की सुबह करीब 6.30 बजे सर्विस रोड कृषि अनुसंधान केन्द्र की सड़क पर झाड़ियों में फेंक कर यमुना एक्सप्रेस वे से होकर अपने घर दिल्ली पहुंच गए।

Tags: Ayushi Yadav Murder Casemathura newsup news
Previous Post

वीरांगना झलकारी बाई का त्यागमय जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणास्पद: सीएम योगी

Next Post

गलती करने वालों पर चला RBI का चाबुक, बैंकों पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

Writer D

Writer D

Related Posts

UP RERA
उत्तर प्रदेश

यूपी रेरा की अर्धवार्षिक रिपोर्ट 2026 : उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट क्षेत्र में मजबूत विकास के संकेत

30/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

नगर विकास मंत्री ने की जनसुनवाई, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Dr. Bhupesh Kumar Goyal appointed Vice-Chancellor of Mahayogi Gorakhnath University.
उत्तर प्रदेश

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल संभालेंगे कमान

30/07/2026
Next Post
RBI

गलती करने वालों पर चला RBI का चाबुक, बैंकों पर लगाया इतने करोड़ का जुर्माना

यह भी पढ़ें

इलाहाबाद हाई कोर्ट Allahabad High Court

भाजपा के निशान ‘कमल’ को लेकर याचिका दायर, हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

10/12/2020
एक्टर अनुपम श्याम

नायक एक्टर अनुपम श्याम आईसीयू में हैं भर्ती, मदद के लिए लगाई गुहार

28/07/2020
Electrocution

करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

18/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version