• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा की केन्द्र से विदाई के लिये हर समझौते को तैयार: अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
19/08/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली / लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का मकसद अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को केन्द्र की सत्ता से बेदखल करना है और इसके लिये वह कोई भी समझौता करने को तैयार हैं।

श्री यादव (Akhilesh Yadav) ने यहां एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में शिरकत करते हुये कहा, “ विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य भाजपा को केन्द्र की सत्ता से हटाना है। इसके लिये सभी दल एकजुट हैं। हमारे साथ जितने भी दल हैं , वे सभी अपने-अपने राज्यों में ताकतवर हैं। सीट एडजेस्टमेंट या संयोजक का चुनाव कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। फिलहाल बड़ा मुद्दा केन्द्र में भाजपा सरकार को हटाना है। हम सीट शेयरिंग के मुद्दे पर समझौता करने तक को तैयार हैं। ”

उन्होंने (Akhilesh Yadav) कहा कि 2014, 2017 और 2019 में हुये चुनाव में सपा का कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ किया गया गठबंधन अनुभव का एक हिस्सा है और उन्हें इस बात की खुशी है कि चुनाव में सपा के जनाधार में कोई कमी नहीं आयी। भाजपा ने इस दौरान अलग तरह की राजनीति की है। गरीबों को अनाज के बदले नमक की सौंगध दिलायी गयी , मगर चुनाव खत्म होते ही उनको राशन में रिफाइंड तेल देना बंद कर दिया गया , वास्तव में इस प्रकार के प्रबंधन के जरिये भाजपा ने जीत हासिल की है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा, “मायावती और भाजपा की रणनीति एक दूसरे से मिलती – जुलती है। इसलिये अब वह कोई भ्रम की स्थिति नहीं चाहते। 2019 के चुनाव के बाद उनकी मायावती से कोई बातचीत नहीं हुयी है। ”

लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर श्री यादव ने कहा, “लड़ना तो चाहिये, मगर कहां से लड़ेंगे, इसका फैसला पार्टी करेगी। ”

उत्तर प्रदेश में आवारा जानवरों को लेकर श्री यादव ने चुटकी लेते हुये कहा, “उत्तर प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस में नयी भर्ती हुयी है , जिसकी वजह से हर दिन एक व्यक्ति की जान जा रही है। साड़ों को यह लोग नंदी मानते हैं , मगर हम कैसे कह दें, यह नंदी है , जो हर रोज एक व्यक्ति की जान ले लेगा।”

भाजपा से लोकतंत्र काे खतरा: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर उन्होंने कहा कि योगी सरकार जिसको भी सूट-बूट पहने देखती है, उसी से एमओयू (सहमति पत्र) पर हस्ताक्षर करा लेती है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में दो इंवेस्टर्स समिट और डिफेंस एक्सपो के आयोजन का हिसाब – किताब करें तो करीब 33 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हस्ताक्षरित हुये, यह एमओयू जमीन पर तो दिखते नहीं है। भाजपा एक ट्रिलियन इकोनामी का सपना दिखा रही है तो उसके लिये ग्रोथ रेट 34 फीसदी होनी चाहिये। नीति आयोग का पैरामीटर देखें तो उत्तर प्रदेश की हालत बयां होती है। वह यह सपना इसलिये दिखा रहे हैं कि गरीब जनता समझ ही न पाये कि एक ट्रिलियन होता क्या है। ये ट्रिलियन स्वच्छ भारत की तरह है, जिसमें उन्होंने हर किसी के हाथ में झाड़ू पकड़ा दिया तो क्या लखनऊ, वाराणसी साफ हो गये या नदियां स्वच्छ हो गयीं।

Tags: akhilesh yadavLucknow Newsup news
Previous Post

सेना की गाड़ी खाई में गिरी, 9 जवानों की मौत

Next Post

यह साधू खुद खोद रहा अपनी ही कब्र, हैरान कर देगी वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की आई.टी.बी.पी जवानों और स्थानीय नागरिकों से भेंट

29/10/2025
CM Dhami inaugurated projects worth 85.14 crore rupees.
Main Slider

सहकारिता से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

29/10/2025
CM Yogi Adityanath held a public meeting in Buxar.
Main Slider

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी आदित्यनाथ

29/10/2025
CM Yogi
Main Slider

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

29/10/2025
CM Yogi at the Shahpur rally
Main Slider

Bihar Election: जो पशुओं का चारा खा जाए, वह मनुष्य का हक भी डकार जाता हैः सीएम योगी

29/10/2025
Next Post
Monk

यह साधू खुद खोद रहा अपनी ही कब्र, हैरान कर देगी वजह

यह भी पढ़ें

Taps

नल पर जमे जिद्दी दाग चुटकियों में हटाएं, आजमाएं ये कमाल के हैक्स

08/03/2025
Brajesh Pathak

जन्माष्टमी पर्व पर पूजी गईं गौ माता, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की गो-सेवा

19/08/2022
rape

एलएलबी की छात्रा ने बीएसए के प्रवक्ता पर लगाया बलात्कार का आरोप

09/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version