• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ क्षेत्र में संविदा चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू

Writer D by Writer D
09/06/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
UP Transport Corporation

UP Transport Corporation

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही योगी सरकार ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में परिवहन की सुविधा को विस्तार देने के साथ-साथ रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UP Transport Corporation) ने अपने कई डिपो के लिए संविदा चालकों की भर्ती का निर्णय लिया है। इन डिपो में लखनऊ क्षेत्र में चारबाग, अवध, कैसरबाग, रायबरेली, उपनगरीय, हैदरगढ़ डिपो शामिल हैं। संविदा चालक बनने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी इन डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक के कार्यालय से संपर्क कर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को किमी के आधार पर निर्धारित राशि प्रदान की जाएगी, जबकि अतिरिक्त इंसेंटिव के साथ ही कई अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

चयनितों को मिलेंगी ये सुविधाएं

परिवहन निगम (UP Transport Corporation) लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी के अनुसार, संविदा चालकों के पदों पर चयनित लोगों को 1.89 रुपए प्रति किमी. की दर से भुगतान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 22 दिन ड्यूटी एवं 5000 किमी. पूरे करने पर 3000 रुपए प्रोत्साहन के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

यही नहीं, दो वर्ष की निर्धारित सेवा पूरी करने पर नियमानुसार उत्कृष्ट श्रेणी के लिए पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन सहित कुल 19,593 और उत्तम श्रेणी योजना के अंतर्गत पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन सहित कुल 16,593 रुपए में फिक्सेशन की व्यवस्था का लाभ मिलेगा।

इसके अलावा दुर्घटनारहित बस संचालन करने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा, जबकि ईपीएफ एवं दुर्घटना बीमा के रूप में 7.5 लाख रुपए तक की सुविधा दी जाएगी। वहीं, फ्री यात्रा पास की सुविधा भी मिलेगी। सभी नियम व शर्तें नियमानुसार लागू होंगी।

ये होनी चाहिए योग्यता

परिवहन निगम (UP Transport Corporation) की ओर से संविदा चालकों की भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता भी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार वही अभ्यर्थी संविदा चालक के पद हेतु आवेदन कर सकेंगे जिनका कद (लंबाई) 5 फुट 3 इंच या इससे अधिक हो।

आयु वर्ग के लिए निर्धारित योग्यता के अनुसार अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह या इससे अधिक होनी चाहिए। इसी तरह शैक्षिक योग्यता के लिए मानक निर्धारित किया गया है जो कम से कम आठवीं कक्षा पास होना चाहिए।

Tags: contract driverLucknow Newsup newsup transport corporation
Previous Post

राहुल गांधी लोकसभा में बने नेता विपक्ष, CWC की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव

Next Post

सीएम नायब सिंह ने अनुसूचित समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
CM Nayab Singh Saini

सीएम नायब सिंह ने अनुसूचित समाज के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मैं सत्य का पथिक हूं और राजस्थान की धरती पर सत्य की आवाज को मजबूती मिलती है: योगी

20/04/2024
Atul Subhash

’80 लाख कमाता हूं, 10 लाख दहेज मांगूंगा…’, खास है अतुल सुभाष की सुसाइड नोट की एक-एक लाइन

12/12/2024
arvind kejriwal

मेरा गुनाह-मैं अपने 2 करोड़ लोगों की सांसों के लिए लड़ा : केजरीवाल

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version