• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बढ़ते पेट से हैं परेशान, इन योगासन से करें इसे कम

Writer D by Writer D
16/08/2025
in फैशन/शैली
0
Yoga

Yoga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फैट की समस्या आज बहुत आम हो चुकी है, हर कोई इससे परेशान है। पेट पर जितना ज्यादा फैट होगा, उतना ही ज्यादा बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा, साथ ही शरीर भी बेडौल दिखाई देने लगता है। अस्वस्थ जीवनशैली, खराब खान-पान, नियमित रूप से व्यायाम न करने और तनाव के कारण पेट की यह चर्बी बढ़ती ही जा रही हैं। हालांकि, संतुलित आहार, व्यायाम और योग (Yoga) की मदद से काफी हद तक बैली फैट को कम किया जा सकता है। जरूरी है कि आप अपने शरीर के लिए कुछ समय निकालें। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ योगासन (Yoga Poses)  के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से पेट की बढ़ती चर्बी को आसानी से घटाया जा सकता हैं। समय निकालकर इन योगासन को जरूर करें। आइये जानते हैं इन योगासन के बारे में…

 

8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

भुजंगासन

वजन कम करने और पेट की चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है, जिससे पेट के आसपास की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। साथ ही रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ितों को भी इस योगासन से लाभ मिलता है। सर्वाइकल की समस्या में भी आराम मिलता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट कर अपनी हथेलियो को कंधों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और करीब 10 से 20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें। फिर सामान्य पोजीशन में आ जाएं।

8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

नौकासन

नौकासन, जैसा कि नाम से पता चलता है, योगासन नाव के आकार से प्रेरित है। यह बोट पोज़ के रूप में भी जाना जाता है। यह पेट पर दबाव डालता है और एब की मांसपेशियों को विकसित करने का काम करता है। यह एब्डोमेन के आसपास ब्लड और ऑक्सीजन सर्कुलेशन को बढ़ाता है। इसके लिए पीठ के बल लेट जाएं। पैरों को एक साथ रखें और बाहों को अपने शरीर के साथ रखें। गहरी सांस लें। अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे अपनी छाती और पैरों को ऊपर उठाएं। बाहों को पैरों की ओर खींचकर इस तरह संलग्न करें कि आप अपनी आंखों, उंगलियों और पैर की उंगलियों को सीधी रेखा में रख सकें। बेली के आसपास तनाव महसूस करेंगी। गहरी सांस लेते हुए मुद्रा में बनी रहें। एक बार जब आप इसे पूरा कर लें, तो सांस छोड़ें और अपनी मूल स्थिति में लौट आएं। आप प्रतिदिन नौकासन के 3-4 सेट कर सकती हैं। अति न करें।

 

8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

फलकासन

इसे पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस योगासन का अभ्यास सबसे कारगर होता है। फलकासन का अभ्यास करने से कैलोरी बर्न होती है। नियमित इस योगासन को अभ्यास करने से कोर स्ट्रेंथ, शरीर में लचीलापन और मेटाबाॅलिज्म में सुधार होता है। इस आसन को करने के लिए उत्तानासन की स्थिति में आ जाएं। अब दाएं और बाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं। दोनों हथेलियों पर शरीर को उठा लें और पंजों पर पूरा भार दें। शरीर को सीधा रखने की कोशिश करें। हाथ एकदम सीधा रखें, घुटनों को मुड़ने न दें। करीब 40 से 60 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। फिर घुटनों को मोड़ते हुए जमीन पर रख दें और कुछ देर आराम करें।

8 yoga to reduce body fat,body fat,tips to reduce body fat,body fat,home remedies to get rid of body fat,reduce fat in easy steps,Health,healthy living,health tips in hindi

त्रिकोणासन

पेट कम करने वाले योगासन में इसे चुना जा सकता है। इस आसन को करते समय शरीर त्रिकोण जैसी मुद्रा में आ जाता है, इसलिए इसी त्रिकोणासन कहते हैं। त्रिकोण का अर्थ होता है तीन कोण वाला और आसन का अर्थ मुद्रा से होता है। इसे करने के लिए आप दोनों पैरों के बीच करीब दो फुट की दूरी बनाकर खड़े हो जाएं। दोनों हाथों को शरीर के साथ सीधे सटाकर रखें। अब अपनी बांहों को शरीर से दूर कंधे तक फैलाएं और सांस लेते हुए दाएं हाथ को ऊपर ले जाते हुए कान से सटा लें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए कमर से बाईं ओर झुकें। इस दौरान दायां हाथ कान से सटा रहना चाहिए और घुटनों को न मोड़ें। अब दाएं हाथ को जमीन के समानांतर लाने का प्रयास करें। साथ ही बाएं हाथ से बाएं टखने को छूने का प्रयास करें। करीब 10-30 सेकंड इसी मुद्रा में रहें और सामान्य गति से सांस लेते रहें। फिर सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसी तरह से दाईं ओर भी करें। इस तरह के तीन से चार चक्र कर सकते हैं।

Tags: body fatHealthhealth tips in hindiHealthy livinghome remedies to get rid of body fatinternational yoga dayinternational yoga day 2023reduce fat in easy stepstips to reduce body fatyoga to reduce body fat
Previous Post

लंबे बालों की है चाहत, तो डाइट में शामिल करें ये फूड

Next Post

नॉनवेज के है शौकीन, तो स्नैक्स में ट्राई करें चिकन शाही रोल

Writer D

Writer D

Related Posts

Korean Footwear
Main Slider

कोरियन फुटवियर का Gen-Z गर्ल्स में क्रेज बढ़ा, पहली पसंद बने ये ट्रेंडी डिजाइन्स

06/08/2026
Coffee Face Pack
फैशन/शैली

10 रुपये का फेस पैक देगा नेचुरल ग्लो, मिनटों में निखरेगी स्किन

06/08/2026
Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी कब है ? , जानें व्रत की पूजा-विधि और महत्व

06/08/2026
Laddu Gopal
Main Slider

सावन में लड्डू गोपाल की ऐसे करें सेवा, छोटी भूल पड़ सकती है भारी

06/08/2026
Rajma
फैशन/शैली

ढाबा जैसा राजमा घर पर बनाएं, जानिए परफेक्ट मसाला रेसिपी

06/08/2026
Next Post
Chicken Shahi Roll

नॉनवेज के है शौकीन, तो स्नैक्स में ट्राई करें चिकन शाही रोल

यह भी पढ़ें

जीवन में खुशहाली के लिए पौष्टिक आहार के साथ दैनिक व्यायाम जरूरी : एम वेंकैया नायडू

27/09/2020
lemon water

मुंह की बदबू से है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं इस समस्या से छुटकारा

20/02/2026
Actress Aditi Malik's first glimpse of her son, fans congratulated

अभिनेत्री अदिती मलिक ने दिखाई अपने बेटे कि पहली झलक, फैंस ने दी बधाई

02/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version