• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झांकी के अव्वल आने से राज्य में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन: योगी

Writer D by Writer D
28/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में उत्तर प्रदेश की झांकी को प्राप्त प्रथम पुरस्कार से राज्य के सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ‘अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’को राज्य एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में प्राप्त ट्राॅफी और प्रशस्ति-पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके सरकारी आवास पर सौंपा गया। मुख्यमंत्री को यह पुरस्कार अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा सूचना निदेशक शिशिर ने सौंपा। यह झांकी प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रस्तुत की गयी थी।

श्री योगी ने राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत अत्यन्त समृद्ध है। प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की असीमित सम्भावनाएं मौजूद हैं। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में पर्यटन आधारित गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

गणतंत्र दिवस में यूपी की झांकी ‘ अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’ देश में अव्वल

इससे पहले केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरण रिजिजू ने आज नई दिल्ली में अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा सूचना निदेशक शिशिर को पुरस्कार के रूप में ट्राॅफी और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर श्री सहगल ने कहा कि झांकी को पहला स्थान मिलना हम सबके लिए हर्ष और गौरव की बात है। झांकी में प्रदेश की अत्यन्त सम्पन्न विरासत और संस्कृति की झलक दिखाई गयी है। इसमें अयोध्या में बनने वाले राम मन्दिर मॉडल के अलावा, रामायण के प्रमुख दृश्य और रामायण की रचना करते हुए महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा भी आकर्षण का केन्द्र रही। अन्य दृश्यों और संगीत के माध्यम से सामाजिक समरसता का संदेश देने की कोशिश की गई है।

सूचना निदेशक शिशिर ने उत्तर प्रदेश की झांकी की अपार सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन, अपर मुख्य सचिव सूचना के दिशा-निर्देशन व अपनी टीम की मेहनत को देते हुए कहा कि पावन नगरी अयोध्या ही वह स्थान है, जहां प्रथम बार मानवता को समता का संदेश मिला। हमें इस बात पर गर्व है कि समता का संदेश देने वाली अयोध्या को प्रथम स्थान मिला है। मुख्यमंत्री के कुशल निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों की सशक्त टीम मनोयोग से कार्य कर रही है।

सीएम योगी ने दिए वरासत अभियान कार्यवाही का मौके पर सत्यापन करने के निर्देश

सूचना निदेशक ने इस उपलब्धि को टीमवर्क का नतीजा मानते हुए इसका श्रेय भी पूरी टीम को दिया। उन्होंने मुख्य सचिव आरके तिवारी, श्री सहगल, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद के प्रति अपना आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दिए गए अत्यन्त उपयोगी सुझाव व मार्गदर्शन ने सफलता का मार्ग प्रशस्त किया।

उन्होंने झांकी का निर्माण करने वाली विविड इण्डिया एडवरटाइजिंग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

ज्ञातव्य है कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ की परेड में उत्तर प्रदेश की ओर से ‘अयोध्या: उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर’ विषयक झांकी प्रस्तुत की गई थी। इस झांकी को देश की अन्य झांकियों से श्रेष्ठतम माना गया। इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में बन रहे भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर सहित वहां की संस्कृति, परम्परा, कला और विभिन्न देशों के अयोध्या व प्रभु राम से सम्बन्धों का चित्रण किया गया था। अन्य भित्ति चित्रों में भगवान श्रीराम द्वारा निषादराज को गले लगाने और शबरी के जूठे बेर खाने, अहिल्या का उद्धार, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाए जाने, जटायु-भगवान श्रीराम संवाद, लंका की अशोक वाटिका और अन्य दृश्यों को भी झांकी में जीवन्त किया गया था। मथुरा के कलाकारों नेे इस झांकी को जीवन्त करने का दायित्व निभाया।

विश्व हिन्दू सेना के सचिव के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज

परेड के दौरान झांकी पर ‘जहां अयोध्या सियाराम की देती समता का संदेश, कला और संस्कृति की धरती धन्य-धन्य उत्तर प्रदेश’ गीत का प्रसारण किया गया। गीतकार वीरेन्द्र सिंह वत्स के शब्दों को राहुल मिश्रा ने संगीतबद्ध कर अपने सुरीले स्वर दिए। संगीत की ध्वनि पर साध्वी बबिता अन्जाना व सन्तों के रूप में अजय भागवत,उमेश अनुराग,आशीष, पुनीत,जय व कोरियोग्राफर संजय शर्मा ने अपने अभिनय से श्रीराम मन्दिर के समक्ष भक्ति भावना का वातावरण साकार किया।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

रंगे हांथ धरा गया सट्टेबाज, कब्जे से नकद व सट्टे की पर्चियाँ बरामद

Next Post

आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश,  चोरी की स्कूटी समेत दो गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री

10/10/2026
Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
Next Post
thief arrested

आटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश,  चोरी की स्कूटी समेत दो गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

कैट परीक्षा

आईआईएम इंदौर ने iimcat.ac.in पर शुरू किया आज से रजिस्ट्रेशन

05/08/2020
Hair Mask

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
योगी आदित्यनाथ

राम विरोधी भगवान राम और परशुराम में भेद बताकर संप्रदायवाद की कर रहे राजनीति : योगी

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version