• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेंगू से पीड़ित रिटायर्ड IAS की मौत, लखनऊ में मिले 38 नए मरीज

Writer D by Writer D
07/11/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
Dengue

Dengue

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर शहीद पथ स्थित टेंडर पॉम हॉस्पिटल में डेंगू (Dengue) से पीड़ित रिटायर्ड आईएएस एनएस रवि की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा था। डॉक्टरों का कहना है रिटायर्ड आईएएस डेंगू (Dengue) शॉक सिंड्रोम में चले गए थे। मल्टी आर्गन फेल होने के बीच उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था। जिसकी वजह से उनकी जान चली गई।

एलडीए के पूर्व वीसी रहे एनएस रवि उर्फ नेपाल सिंह (64 वर्ष) को कुछ दिन पहले तेज बुखार आया था। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्लेटलेट्स लगभग 12 हजार होने पर परिजनों ने 10 दिन पहले ही शहीद पथ स्थित टेंडर पॉम हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया था। रविवार रात अचानक उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी।

डॉक्टरों ने जान बचाने के लिए उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा था। डॉक्टरों का कहना है वह पहले डायबीटिज व बीपी के मरीज थे। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया डेथ ऑडिट कराई जाएगी। अस्पताल ने इलाज से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराए हैं।

शहर में डेंगू (Dengue) के 38 नए मरीज मिले

लखनऊ शहर में डेंगू (Dengue) का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सोमवार को अलग-अलग इलाकों में 38 नए मरीज मिले हैं। यहां दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि ऐशबाग में 4, अलीगंज में 5, चंदरनगर में 4, इन्दिरानगर में 4, चिनहट में 4, एनके रोड में 4, टूडियागंज में 3, सिल्वर जुबली में 4, रेडक्राॅस में 3, सरोजनीनगर में 3 मरीज मिले हैं। मच्छर पैदा होने के अनुकूल माहौल मिलने पर सात घरों को नोटिस जारी किया गया है।

Tags: dengue cases in lucknowdengue cases in upDengue Deathdengue death in uttar pradeshLucknow News
Previous Post

बंदूक टांग कर बच्चों को पढ़ाने पहुंचे ‘मास्टर जी’, बीएसए ने किया सस्पेंड

Next Post

OMG! निधन के 9 माह बाद होगी परवेज़ मुशर्रफ मौत की सजा पर सुनवाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post
Pervez Musharraf

OMG! निधन के 9 माह बाद होगी परवेज़ मुशर्रफ मौत की सजा पर सुनवाई

यह भी पढ़ें

Chaitra Navratri

चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से प्रारम्भ, जानें कलश स्थापना की संपूर्ण पूजा

08/03/2025
Ileana Dikruz इलियाना डिक्रूज

इलियाना डिक्रूज ने उनकी फिजी छुट्टियों कि तस्वीरें की सांझा

08/10/2020
CM Yogi

काेरोना जनित सावधानियां बरतते हुए मनायें दीपावली का पर्व: योगी

23/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version