• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एयर इंडिया बम विस्फोट केस में बरी रिपुदमन सिंह की कनाडा में हत्या

Writer D by Writer D
15/07/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
ripudaman

ripudaman

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सिख नेता और उद्योगपति रिपुदमन सिंह मलिक (Ripudaman Singh) की कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मलिक को शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे  (स्थानीय समयानुसार) गोली मारी गई। रिपुदमन सिंह मलिक 1985 के एयर इंडिया ( फ्लाइट 182 ‘कनिष्क’) के आतंकवादी बम विस्फोट में आरोपी रहा है। कनाडा की अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

रिपुदमन सिंह मलिक के बहनोई जसपाल सिंह ने इसकी पुष्टि की है। मगर उन्होंने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि रिपुदमन को किसने मारा। उनकी छोटी बहन कनाडा जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि मलिक उन व्यक्तियों में से एक थे जिन पर ‘कनिष्क’ पर की गई बमबारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आरोप लगा था।

23 जून, 1985 को आयरलैंड के तट से दूर कनाडा से एयर इंडिया की उड़ान 182 ‘कनिष्क’ पर किए गए बम विस्फोट में 329 यात्री और चालक दल के लोग मारे गए थे। इसमें 280 से अधिक कनाडाई नागरिक थे। इनमें 29 परिवार और 12 वर्ष से कम उम्र के 86 बच्चे शामिल थे। रिपुदमन मलिक कथित तौर पर पंजाब में कई आतंकवादी घटनाओं के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा से जुड़ा था और कनिष्क बम विस्फोट के कथित मास्टरमाइंड तलविंदर सिंह परमार का करीबी सहयोगी था। बब्बर खालसा अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन है। अमेरिका, कनाडा और भारत सहित कई देशों में यह संगठन प्रतिबंधित है।

सरेबाजार दो पत्रकारों को नकाबपोशों ने मारी गोली, मचा हड़कंप

मलिक और सह आरोपी अजैब सिंह बागरी को 2005 में सामूहिक हत्या और साजिश के आरोप से बरी कर दिया गया था। मलिक ने अपने बरी होने से पहले चार साल जेल में बिताए और बाद में कानूनी शुल्क के रूप में 92 लाख अमेरिकी डालर की मांग की। ब्रिटिश कोलंबिया की अदालत ने मुआवजे के उनके दावों को खारिज कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके

वैसे कुछ दिन पहले रिपुदमन सिंह मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की थी। उनकी तरफ से पीएम मोदी को एक पत्र लिखा गया था जिसमें उन्होंने सरकार के सिख समुदाय के लिए उठाए गए कदमों की दिल खोलकर तारीफ की थी। वहीं क्योंकि सरकार ने 26 दिसंबर वीर बाल दिवस घोषित कर दिया था, ऐसे में इस कदम की भी रिपुदमन सिंह मलिक ने तारीफ की थी।

Tags: # world newsair india blastcanada newsinternational News
Previous Post

जाजमऊ बवाल : सपा विधायक के बेटे समेत 12 पर दर्ज हुआ मुकदमा

Next Post

नाबालिग से दुराचार के आरोपी व गांजा तस्कर सहित पांच गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Yusuf Afridi
Main Slider

कश्मीर हमलों का मास्टरमाइंड खत्म, हाफिज सईद के करीबी यूसुफ अफरीदी ढेर

27/04/2026
Blast
अंतर्राष्ट्रीय

चुनाव से पहले दहशत, बम ब्लास्ट में 19 की मौत

27/04/2026
Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Next Post
arrested

नाबालिग से दुराचार के आरोपी व गांजा तस्कर सहित पांच गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी PM Modi

देश की आजादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में समिति गठित

07/03/2021

आशुतोष टंडन ने मुरादाबाद में किया 52 योजनाओं का शिलान्यास व आठ का लोकार्पण

09/03/2021
सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : सपा जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, दलित महिला की जमीन पर कब्जा करने का आरोप

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version