• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े ट्रैक्टर से भिड़ी रोडवेज की बस, चालक की मौत

Writer D by Writer D
12/11/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, रायबरेली
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा ( Road Accident) हो गया। सड़क के किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से रोडवेज की अनुबंधित बस जा भिड़ी। जिससे रोडवेज बस चालक की मौत हो गई जबकि बस में सवार चार लोगों की हालत बेहद गंभीर है। 12 से ज्यादा अन्य घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनपद रायबरेली में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

लखनऊ से सवारियां लेकर फतेहपुर जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस बछरावां क्षेत्र के बांदा बहराइच राजमार्ग पर नंदा खेड़ा गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर और बस दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बस में करीब 35 सवारियां बैठी थी। दुर्घटना के बाद बस में चीख पुकार मच गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया। घायलों को तत्काल सीएचसी लाया गया। जहां बस चालक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक का नाम और पता नहीं चल पाया है जबकि घायलों में चार लोगों सुरेंद्र कुमार निवासी फतेहपुर, सचिन कुमार निवासी फतेहपुर , एक अज्ञात और रजनीश कुमार निवासी ऐहार कोतवाली लालगंज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इनके अलावा तुंगनाथ मिश्र निवासी गांव दयालपुर जिला फतेहपुर और आर के सिंह निवासी लालगंज, अल्फेस गौतम निवासी फतेहपुर, अनुराग कुमार निवासी फतेहपुर और अजय कुमार निवासी फतेहपुर सहित दर्जन अन्य घायलों का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि हादसे ( road accident) में एक की मौत हुई है। घायलों की संख्या काफी अधिक है।जिनमे अधिकतर को जिला अस्पताल भेजा गया है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद रायबरेली में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।

Tags: raibareilly newsroad accident
Previous Post

बालक के साथ कुकर्म का आरोपी गिरफ्तार

Next Post

टाटा साल्ट कम्पनी का नकली रैपर लगाकर नमक बेचते तीन दुकानदार गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
salt

टाटा साल्ट कम्पनी का नकली रैपर लगाकर नमक बेचते तीन दुकानदार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

dharm singh saini

बीजेपी ने सपा को दिया तगड़ा झटका, धर्म सिंह सैनी आज भाजपा करेंगे ज्वॉइन

30/11/2022
Priyanka Chopra & Nick Jonas

निक जोनस से शादी करने से पहले कन्फ्यूज थीं प्रियंका चोपड़ा

07/11/2020
azam khan

जेल से बाहर आए आज़म खान का बड़ा धमाका, बोले- मुझे एंकाउंटर की धमकी दी गई है

20/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version