• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को दी सगाई की बधाई, क्रिकेटर की जमकर खिंचाई

Desk by Desk
09/08/2020
in ख़ास खबर, खेल, राष्ट्रीय
0
रोहित शर्मा ट्रोल युजवेंद्र चहल

रोहित शर्मा ट्रोल युजवेंद्र चहल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने शनिवार (8 अगस्त) को कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा के साथ सगाई की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी अपने फैन्स को दी। चहल को क्रिकेट जगत से अपनी सगाई के लिए जमकर बधाइयां मिलीं। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने चहल को बधाई देते हुए उनकी ट्रोलिंग भी कर दी। यह तो सब जानते हैं कि रोहित और चहल सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे को ट्रोल करते रहते हैं, लेकिन रोहित ने चहल को उनकी सगाई के मौके पर भी नहीं बख्शा।

सगाई की बधाई देते हुये सहवाग बोले- आपने आपदा को अवसर में बदल डाला

रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को सगाई की बधाई देते हुए अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में उनकी आईपीएल फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जर्सी में एक बुजुर्ग और एक युवा नजर आ रहे हैं। ये दोनों आरसीबी के फैन्स हैं। इस तस्वीर में बुजुर्ग की तरफ इशारा करते हुए लिखा हुआ है- युजवेंद्र चहल एक युवा के साथ आईपीएल 2050 में खेलते हुए। यह एक मीम है।

इस मजेदार मीम को शेयर करते हुए रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को टैग करत हुए सगाई की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ”भाई सगाई करने के लिए बधाई। मेरी शुभकामनाएं तुम्‍हारे साथ हैं।”

बता दें कि धनश्री वर्मा एक शानदार कोरियोग्राफर हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उनके डांस के कई शानदार वीडियो हैं। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने डांस के कई वीडियोज शेयर किए हुए हैं। उनके इन डांस वीडियोज को देखकर कहा जा सकता है कि वह एक बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं। अपनी सगाई से पहले चहल अपने साथी धनश्री वर्मा के साथ काफी जूम सेशन्स में एक्टिव दिखाई दिए हैं। धनश्री वर्मा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल बायो से यह पता चलता है कि वो कोरियोग्राफर होने के अलावा एक डॉक्टर और यूट्यूबर भी हैं।

विकेटकीपर केएस भरत ने गर्लफ्रेंड से रचाई शादी, 10 साल तक किया एक-दूसरे को डेट

बता दें कि साल 2016 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले चहल ने अब तक खेले 52 वनडे मैचों में 91 विकेट लिए हैं, जबकि 42 टी20 मैचों में उनके नाम 55 विकेट हैं। इसमें वो एक बार 5 विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं। लिमिटेड ओवर में टीम इंडिया में लगभग अपनी जगह पक्की कर चुके चहल को अब तक टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला है।

Tags: Choreographer Dhanashree Vermacricketcricket newsDhanashree VermaHindi Cricket Newsindian cricket teamIndian spinnerlatest cricket newsRohit SharmaRohit Sharma funny TweetRohit Sharma troll Yuzvendra Chahalyuzvendra chahalYuzvendra Chahal Dhanashree Verma Roka CeremonyYuzvendra Chahal EngagementYuzvendra Chahal Love StoryYuzvendra Chahal Roka Ceremonyकोरियोग्राफर धनश्री वर्माधनश्री वर्मायुजवेंद्र चहलयुजवेंद्र चहल धनश्री वर्मा रोका सेरेमनीयुजवेंद्र चहल रोका सेरेमनीयुजवेंद्र चहल लव स्टोरीयुजवेंद्र चहल सगाईरोहित शर्मारोहित शर्मा ट्रोल युजवेंद्र चहलरोहित शर्मा फनी ट्वीट
Previous Post

वाराणसी में कोरोना संक्रमण के 195 नये मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 4456 पहुंचा

Next Post

बाराबंकी में 45 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए, संक्रमितों की संख्या 501 हुई

Desk

Desk

Related Posts

Mussoorie to get world-class ropeway
उत्तराखंड

मसूरी को मिलेगा विश्वस्तरीय रोपवे, धामी सरकार ने तेज की मेगा परियोजना की तैयारी

03/07/2026
A delegation of journalists from Chhattisgarh met CM Dhami.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

03/07/2026
Dattatreya Hosabale
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS की एंट्री, कहा- दोषियों को हर हाल में सजा मिले

03/07/2026
CM Dhami handed over appointment letters to 187 youth
Main Slider

नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प और सवा करोड़ उत्तराखंडवासियों के विश्वास का प्रतीक : मुख्यमंत्री

03/07/2026
Parliament Monsoon Session
नई दिल्ली

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र, जानिए एजेंडे में क्या-क्या

03/07/2026
Next Post
इटावा जिले में कोरोना का कहर

बाराबंकी में 45 नये कोरोना पॉजिटिव पाए गए, संक्रमितों की संख्या 501 हुई

यह भी पढ़ें

yogi cabinet

माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक अब निजी अस्पतालों में भी करा सकेंगे कैशलेस इलाज

29/01/2026
al-Badr's top terrorist killed

सोपोर में सुरक्षाबलों ने अल-बदर का शीर्ष आतंकी को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

09/03/2021
चेतन चौहान Chetan Chauhan

शिवसेना चेतन चौहान की मौत की सीबीआई जांच मांग पर अड़ी, पत्नी ने किया खारिज

25/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version