• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के 16.92 लाख किसानों को 1388.40 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति का किया गया भुगतान

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
फसल बीमा

1.48 लाख किसानों को मिला छह करोड़ 72 लाख रूपये से अधिक का क्षतिपूर्ति

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 16.92 लाख किसानों को 1388.40 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि योगी आदित्यनाथ सरकार कार्यकाल में अब तक कुल 161.69 लाख किसानों ने 134.75 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमार कराया था। इसमें से 16.92 लाख किसानों को 1388.40 करोड़ रूपये क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसानों के हित में राज्य सरकार अनेकों कल्याणकारी एवं फसलोत्पादन में लाभकारी योजनाएं संचालित कर उनकी आय दोगुनी करने में भरपूर सहयोग दे रही है। किसान वर्ष भर मेहनत कर खेत की जुताई, बुआई, निकाई सिंचाई एवं खाद डालकर फसल तैयार करता है। फसलों में विशेषकर खरीफ व रबी की फसले होती है। खेती किसानी में किसान के पूरे परिवार की मेहनत लगती है। समर्पित एवं कड़ी मेहनत करते हुए परिवार को अच्छे ढंग से पालन पोषण की आशा बनाये रखकर किसान फसल तैयार करता है। यदि अधिक वर्षा,आँधी तूफान, पाला, बर्फबारी, ओले, कीट, फसली रोगों, आग आदि जैसी आपदा आ गई और फसल नष्ट हुई, तो किसान की पूरी मेहनत और लागत बरबाद हो जाती है। ऐसी स्थिति में किसान सड़क पर आ जाता है, उसकी समस्त कमाई नष्ट हो जाती है।

भारत की चीन को कड़ी हिदायत, बोला-अपने सैनिकों को अनुशासन और नियंत्रण में रखे

सूत्रों ने बताया कि ऐसी स्थितियों के मद्देनजर किसानों की आपदा के दौरान नष्ट हुई फसल की क्षतिपूर्ति करने और किसानों को सम्बल प्रदान करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का जनवरी 2016 से शुभारम्भ किया है।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत वर्ष 2017-18 के खरीफ 2017 में 25.81 लाख बीमित कृषकों द्वारा 23.83 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से योजना के प्राविधानों के अनुरूप 4.01 लाख किसानों 244.86 करोेड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। रबी 2017-18 में योजना के तहत 28.39 लाख बीमित कृषकों द्वारा 23.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें 1.88 लाख किसानों को र 129.12 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। वर्ष 2018-19 के खरीफ 2018 में योजना के तहत 31.69 लाख बीमित कृषकों द्वारा 27.41 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से योजना के प्राविधानों के अनुरूप 5.69 लाख किसानों को 434.27 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान कराया गया।

1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे राजीव कुमार ने नये चुनाव आयुक्त का संभाला कार्यभार

सूत्रों ने बताया कि रबी वर्ष 2018-19 में योजना के तहत 29.66 लाख बीमित कृषकों द्वारा 24.26 लाख हेक्टेयर क्षेंत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें से 0.39 लाख किसानों को 18.39 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। वर्ष 2019-20 के खरीफ 2019 में योजना के तहत 23.89 लाख बीमित कृषकों द्वारा 18.90 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बीमा कराया गया जिसमें 4.92 लाख कृषकों को 558.40 करोड़ रूपये की क्षतिपूूर्ति का भुगतान किया गया। रबी 2019-20 में 22.25 लाख बीमित कृषकों द्वारा 17.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का बीमा कराया गया जिसमें 0.03 लाख किसानाें 3.36 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया।

Tags: compensation of cropsFarmer crop insuranceloss of cropsकिसान फसल बीमाफसलों का नुकसानफसलों की क्षतिपूर्ति
Previous Post

यूपी में सर्वाधिक सैंपलिंग की पाजिविटी दर 4.6 प्रतिशत : अमित मोहन

Next Post

जामिया के प्रोफेसर डिजाइन करेंगे अयोध्या कि मस्जिद, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दी जिम्मेदारी

Desk

Desk

Related Posts

Abhijeet Deepke
Main Slider

‘बातचीत के लिए बुलाया, फिर नजरबंद कर दिया’— CJP का सरकार पर बड़ा आरोप

21/07/2026
Monsoon
उत्तर प्रदेश

बारिश और आकाशीय बिजली का डबल अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

21/07/2026
PM Modi
Main Slider

पेपर लीक करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, पीएम मोदी ने छात्रों को दिया बड़ा भरोसा

21/07/2026
16 proposals approved in Yogi cabinet meeting
Main Slider

कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्ताव मंजूर; प्रयागराज-सोनभद्र एक्सप्रेसवे को मिली स्वीकृति

21/07/2026
6 wagons of goods train derailed
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर बड़ा रेल हादसा, 6 डिब्बे बेपटरी, कई ट्रेनें प्रभावित

21/07/2026
Next Post
अयोध्या कि मस्जिद

जामिया के प्रोफेसर डिजाइन करेंगे अयोध्या कि मस्जिद, सुन्नी वक्फ बोर्ड ने दी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें

BSNL

BSNL का फेस्टिव ऑफर, जानिए ग्राहकों को इन प्लान्स पर क्या मिलेगा फायदा

22/10/2020

क्षेत्रीय दल कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकते : जितिन प्रसाद

19/06/2021
Bade Hanuman

मां गंगा ने लेटे बड़े हनुमान जी का दोबारा करवाया स्नान

18/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version