• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

J&K विधानसभा में हंगामा, 370 को लेकर पक्ष-विपक्ष के विधायकों में हाथापाई

Writer D by Writer D
07/11/2024
in जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Article 370

Article 370

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू। जम्मू कश्मीर विधानसभा में आज काफी हंगामा हो रहा है। अनुच्छेद 370 (Article 370) को लेकर सदन में हाथापाई होने लगी। हंगामे के बाद स्पीकर ने विधानसभा की कार्यवाही कुछ देर के लिए स्थगित कर दी। जिसके बाद स्पीकर ने कहा कि जो वेल में आए उनको बाहर निकालो। मर्शलों ने कुछ भाजपा विधायकों को विधासभा से बाहर निकाला।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बारामूला से लोकसभा सांसद इंजीनियर राशिद के भाई और लेंगेट से विधायक खुर्शीद अहमद शेख द्वारा अनुच्छेद 370 (Article 370) पर बैनर दिखाए। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने इस पर आपत्ति जताई। बैनर को देखकर भाजपा के विधायक भड़क गए और उन्होंने उनके हाथ से उस पोस्टर को छीन लिया। भाजपा विधायकों ने शेख खुर्शीद के हाथ से पोस्टर लेकर उसे फाड़ दिया। इस दौरान हाथापाई होने लगी और जमकर हंगामा हुआ।

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हंगामा और हाथापाई के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। सदन स्थगित होने के बाद भी भाजपा सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा। भाजपा ने सुरक्षा पर आवाज उठाई कि ऐसी चीजों को कैसे अनुमति दी जाती है। मार्शलों ने सदन में हंगामा कर रहे कुछ विपक्षी विधायकों को सदन से बाहर निकाला।

पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में अनुच्छेद 370 (Article 370) और 35ए की बहाली की मांग को लेकर प्रस्ताव पेश किया।

विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा कि इन्होंने स्पेशल स्टेटस के तहत अपने अपने महल बनाए और कब्रिश्तान खड़े किए। इस पर नेकां के नेता भड़क पड़े। सदन में भाजपा ने नारेबाजी शुरू की। उधर नेकां के नेताओं ने भी सदन में नारेबाजी की।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 370 की बहाली का प्रस्ताव पारित, BJP ने जमकर काटा बवाल

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने बुधवार को राज्य को विशेष दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया। उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव के पारित होते ही सदन में हंगामा हो गया। भाजपा के विधायक सदन के वेल में उतर गए। प्रस्ताव का विरोध करते हुए उन्होंने इसकी प्रतियां फाड़ कर हवा में उड़ा दीं। कई बार सदन की कार्यवाही बाधित होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी।

प्रस्ताव में केंद्र से तत्कालीन राज्य के विशेष दर्जे की बहाली के लिए निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने को कहा गया। भाजपा विधायकों ने प्रस्ताव का विरोध करते हुए मेज पर पड़े दस्तावेज फाड़ डाले। प्रस्ताव में विशेष दर्जे को एकतरफा हटाने पर चिंता भी व्यक्त की गई थी। हंगामे के बीच बिना प्रस्ताव बिना किसी बहस के विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने ध्वनि मत से पारित कर दिया।

Tags: article 370J&K Assemblyjammu nesNational news
Previous Post

पंचतत्व में विलीन हुई ‘बिहार कोकिला’ शारदा सिन्हा, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Next Post

पराली जलाने पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना, SC की फटकार के बाद केंद्र ने डबल की पेनाल्टी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

नक्सलवाद के अंत से बहनों को मिला सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार : मुख्यमंत्री साय

25/08/2026
One District-One River
Main Slider

‘एक जनपद-एक नदी’ के तहत गौड़ी नदी परियोजना के काम जल्द पूरे करने के निर्देश

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

प्रदेशभर की सड़कों को दुरुस्त करने के संबंध में कैबिनेट बैठक में हुआ विस्तृत विचार-विमर्श

25/08/2026
BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Dhami Cabinet
Main Slider

उत्तराखंड कैबिनेट : उपनल कर्मियों को समान काम का समान वेतन, 25 साल के लिए बिजली खरीद को मंजूरी

25/08/2026
Next Post
Stubble

पराली जलाने पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना, SC की फटकार के बाद केंद्र ने डबल की पेनाल्टी

यह भी पढ़ें

BCCI match referee Rajendra Singh Jadeja dies from Corona

बीसीसीआई के मैच रेफरी राजेंद्र सिंह जडेजा का कोरोना से हुआ निधन

16/05/2021
Saddam Ahmed

अशरफ के साले की तलाश में जुटी STF, 25 हजार का इनाम हुआ घोषित

15/04/2023
Gemstones

अपने वर्क के अनुसार धारण करें रत्न, मिलेगी सफलता

25/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version