• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाना प्राथमिकता : मानवेंद्र

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Kunwar Manvendra Singh

Kunwar Manvendra Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रोटेम स्पीकर पदकी शपथ लेने के बाद कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि उनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसको निष्ठा व ईमानदारी से निभायेंगे। हमारी प्राथमिकता सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाने की है। इसी पर हमारा जोर रहेगा। नियुक्ति पर सवाल उठने पर उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम तो विरोध करना ही है। यह लोग राजनीति के तहत विरोध कर रहे हैं। हमारी यह नियुक्ति अलोकतांत्रिक ढंग से नहीं हुई है। स्पीकर का पद खाली होने के बाद हमको प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है।

गौरतलब है कि कुंवर मानवेंद्र सिंह पार्टी के बहुत पुराने नेता हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सदस्यता से लेकर विद्यार्थी परिषद तक में अहम भूमिका निभायी। उनको बुंदेलखंड में भाजपा की जड़ माना जाता है। वह 1980 में झांसी के भाजपा जिला अध्यक्ष बने। 1985 में गरौठा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। वह भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। इसके बाद लगातार दो सत्र भाजपा से विधान परिषद के सदस्य रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने करीब 20 वर्ष तक सत्ता से बाहर रहने के कारण कुंवर मानवेंद्र सिंह ने भी 20 वर्ष का वनवास काटा था। वह अभी बुंदेलखंड विकास बोर्ड के चेयरमैन हैं। उनको मिला यह पद कैबिनेट मंत्री का दर्जा वाला होता है। इससे पहले तक यह पद हमेशा मुख्यमंत्री के पास रहा है। मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने के बाद योगी आदित्यनाथ ने इनको विशेष यह विशेष पद सौंपा था। इनको सीएम योगी आदित्यनाथ का भी बेहद विश्वासपात्र माना जाता है।

प्रोटेम स्पीकर का काम :

आमतौर पर प्रोटेम स्पीकर का काम नये सदस्यों को शपथ दिलाना और स्पीकर (विधानसभा अध्यक्ष ) का चुनाव कराना होता है। जब प्रोटेम स्पीकर के जरिये फ्लोर टेस्ट कराने की बात कही गयी है तो उसका रोल काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आमतौर पर सबसे वरिष्ठ या सर्वाधिक बार चुनाव जीतने वाले को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। पर, राज्यपाल इसे मानें, यह जरूरी नहीं है।

अहमद हसन होंगे नेता विरोधी दल

समाजवादी पार्टी ने अपने नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अहमद हसन को नेता विरोधी दल बनाया है। कुंवर मानवेंद्र सिंह ने रविवार को राज्यपाल से प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ लेने के बाद अहमद हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इससे पूर्व भी अहमद हसन ही नेता विरोधी दल थे।

Tags: Kunwar Manvendra Singhprotem speakerup news
Previous Post

5 फरवरी से 44 हजार फ्रंटलाइन वर्करों को लगेगी कोविड वैक्सीन

Next Post

लापता फैक्ट्री मालिक का पेड़ से लटका शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Factory owner murder

लापता फैक्ट्री मालिक का पेड़ से लटका शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

CM Yogi

उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आ रहे दुनिया भर के निवेशक: सीएम योगी

10/01/2023
pure water

स्वच्छ जल से सुरक्षा अभियान को तीव्र गति से बढ़ा रही योगी सरकार

30/12/2022
Chardham Yatra

सूर्यग्रहण के चलते चारों धामों के कपाट बंद

25/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version