• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लापता फैक्ट्री मालिक का पेड़ से लटका शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Factory owner murder

Factory owner murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ सरोजनीनगर इलाके से लापता एक फैक्ट्री मालिक का शव रविवार को संदिग्ध हालत में सरोजनीनगर स्थित एक जंगल में पेड़ से लटका मिला। रविवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पाकर डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर हत्यारों ने शव को पेड़ से लटका दिया।

वहीं मृतक के परिजनों ने भी हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। मूल रूप से सोनभद्र जिले के ओबरा निवासी अविनाश सिंह (38) अपनी पत्नी निधि कटियार और 5 माह के मासूम बेटे के अलावा मां-बाप के साथ पीजीआई इलाके के रायबरेली रोड स्थित वृंदावन योजना सेक्टर 4 में रहकर सरोजनीनगर के सरोजनीनगर अमौसी औद्योगिक क्षेत्र में नेक्स्ट जेन फूड प्रोडक्ट के नाम से नमकीन की फैक्ट्री चलाते थे।

मेनका गांधी ने अपने संसद क्षेत्र में रखी राजकीय पॉलिटेक्निक की आधारशिला

फैक्ट्री में अविनाश के साथ सरोजनीनगर के कृष्णा लोक कॉलोनी निवासी संस्कार और राजस्थान के कोटा निवासी विकास पार्टनर हैं। कंपनी को वर्ष 2007 से तीनों लोग पार्टनरशिप में चला रहे हैं। अविनाश की पत्नी निधि कटियार के मुताबिक अविनाश रोज की तरह अपनी स्वि ट डिजायर कार से शनिवार को भी सुबह करीब 8 बजे घर से फैक्ट्री गए थे। शाम करीब 6:15 बजे अविनाश ने फोन कर अपनी पत्नी निधि को घर पहुंचने के लिए फैक्ट्री से निकलने की बात बताई। लेकिन 8 बजे तक घर नहीं पहुंचे। निधि का कहना है कि वह अधिकतर शाम 8 बजे तक घर पहुंच जाते थे, लेकिन जब शनिवार शाम समय से घर नहीं पहुंचे तो निधि ने अविनाश को फोन किया। फोन करने पर अविनाश के दोनों मोबाइल स्विच ऑफ मिले,कई बार फोन करने के बावजूद जब संपर्क नहीं हो सका तो निधि को अनहोनी की आशंका हुई और उसने अपने सगे संबंधियों को जानकारी देकर अविनाश की खोजबीन शुरू कर दी। मगर रात तक अविनाश का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही निधि ने पीजीआई थाने पहुंचकर अविनाश के लापता होने की तहरीर दी।

बताते हैं कि रविवार सुबह फैक्ट्री के मजदूर घर से ड्यूटी जा रहे थे। तभी सरोजनीनगर में दरोगा खेड़ा स्थित पिनवट नहर के पास जंगल में शीशम के पेड़ से मफलर के सहारे एक युवक का शव लटकता दिखाई पड़ा। पेड़ पर युवक का शव लटका देख तमाम राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान मजदूरों ने पेड़ से मृत लटके युवक की पहचान अपने फैक्ट्री मालिक अविनाश सिंह के रूप में की। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर मृतक अविनाश की कार खड़ी थी। कार के अंदर उसके दोनों मोबाइल के अलावा दो प्लास्टिक के गिलास व पानी की 1 बोतल रखी थी। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

अपशब्दों का इस्तेमाल वाला सिपाही का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया लाइन हाजिर

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक मौके पर जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान मृतक की पीठ पर एक जगह चोट के निशान होने के साथ ही उसके दोनों हाथों में मिट्टी लगी मिली। जबकि उसके एक पैर का आधा जूता पैर से नीचे लटक रहा था। घटनास्थल का नजारा देखकर पुलिस के होश उड़ गए और उसने अपने अधिकारियों को मामले से अवगत कराया। इसके बाद एडीसीपी पूर्वी सैयद मोहमद कासिम व एसीपी कृष्णा नगर हरीश भदौरिया के अलावा पीजीआई पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं डॉग स्क्वाड व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया।

जांच पड़ताल में खोजी कुत्ता घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर तक जाने के बाद वापस लौट आया। वहीं फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने अविनाश की कार के अलावा उसके शव और घटनास्थल के कुछ नमूने लिए हैं। जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। उधर मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

बताते चलें कि अविनाश के लापता होने की तहरीर उसकी पत्नी निधि ने शनिवार रात को ही पीजीआई थाने में दे दी थी। लेकिन उस दौरान पुलिस ने उसकी गुमशुदगी नहीं दर्ज की, बल्कि उसे खुद खोज बीन करने की सलाह देकर वापस कर दिया। लेकिन रविवार सुबह जैसे ही पीजीआई पुलिस को पता चला कि अविनाश का शव सरोजनीनगर में पेड़ से लटका मिला है, वैसे ही पीजीआई पुलिस ने आनन-फानन उसकी गुमशुदगी दर्ज कर ली।

मृतक अविनाश सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री मालिकों के संगठन में सक्रिय सदस्य था। जिसकी वजह से उसका शव लटका होने की जानकारी मिलते ही तमाम फैक्ट्री मालिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद कई फैक्ट्री मालिकों ने बताया कि अविनाश काफी मिलनसार व्यक्ति था। उसने कई लोगों को नमकीन बनाने की ट्रेनिंग भी दी थी। फैक्ट्री मालिकों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्री  में एसआईएल पुलिस चौकी होने के बावजूद चौकी पर कोई भी पुलिसकर्मी  मौजूद रहता है। जिसकी वजह से आए दिन फैक्ट्रियों में चोरी जैसी घटनाएं  रहती हैं।

Tags: Lucknow News
Previous Post

सदन को व्यवस्थित ढंग से चलाना प्राथमिकता : मानवेंद्र

Next Post

दस लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग राजस्थान से गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी के विकास और सुशासन को मिली नई ऊर्जा: रामनाथ कोविंद

14/10/2026
अमेठी

सपा की नीतियों से नाराज होकर तीन विधायकों ने छोड़ा साथ: पंकज चौधरी

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

पंचायत चुनाव पर न्यायालय के निर्णय का पूरा सम्मान, आदेश के अध्ययन के बाद तय होगी आगे की दिशा : ओम प्रकाश राजभर

14/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर, ड्रोन से एंटी लार्वा छिड़काव

14/10/2026
Next Post
arrested

दस लाख की धोखाधड़ी करने वाला शातिर ठग राजस्थान से गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi in Bareilly

डबल इंजन की सरकार में जोड़ें ट्रिपल इंजन हो जायेगा सोने पर सुहागा: सीएम योगी

07/05/2023
CBSE

CBSE ने 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने की खबरों का किया खंडन

14/05/2021
UP Vidhansabha

Presidential Election: 18 जुलाई को होगा मतदान

15/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version