• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वावलंबी, सुरक्षित और सशक्त नारी नये उप्र की नींव : CM योगी

Writer D by Writer D
21/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
mission shakti 3.0

mission shakti 3.0

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि सुरक्षित, स्वावलंबी और सशक्त नारी नये उत्तर प्रदेश की नींव हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के तत्काल बाद ही प्रदेश में नारी सुरक्षा का एक विशेष अभियान प्रारंभ किया। यही कार्यक्रम मिशन शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ रहा है। आज इस अभियान का तीसरा चरण सफलतापूर्वक शुरू हो रहा है।

राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, केन्द्रीय वित्त तथा कारपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ मुख्यमंत्री योगी ने मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का आगाज किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मिशन शक्ति का तीसरा चरण महिलाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले क्या था ? सभी को मालूम है। पहले माताओं बहनों को जनधन अकाउंट के माध्यम से बैंकों से पैसे निकालने के लिए लंबी लाइनें लगानी पड़ती थीं, लेकिन हमारी सरकार ने उनकी सुविधा के लिए बैंकिंग सखी का गठन किया। अब उनको कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उप्र की महिला स्वयं सहायता समूहों ने नई कहानियां लिखीं हैं। प्रदेश में एक करोड़ से अधिक बहनें सरकार के सहयोग से अपनी बेहतरी के लिए कार्य कर रहीं हैं। योगी ने कहा कि आज यहां उन महिलाओं को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने पिछले चार वर्षों मे अच्छा काम किया।

योगी ने बताया कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की नींव को मजबूत करने के लिए मिशन शक्ति की शुरुआत पिछले साल शारदीय नवरात्र के अवसर पर हुई थी। दो चरणों की सफलता के बाद आज तीसरे चरण का आगाज हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि शुभारम्भ का यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी 75 जनपदों के सभी जिला मुख्यालयों में भी आयोजित हो रहा है। वहां पर भी 75 महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

पुलिस भर्ती में भी महिलाओं को तरजीह

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनकी सरकार में पुलिस की भर्ती में भी महिलाओं को विशेष तरजीह दी जा रही है। प्रदेश में डेढ़ लाख पुलिस की भर्तियां हुईं हैं। इसमे 20 प्रतिशत बालिकाएं हैं। उन्होंने कहा कि पहले महिला आरक्षियों की नियुक्ति फील्ड में नहीं होती थी। केवल कंप्यूटर पर बैठा दिया जाता था। आज 10 हजार महिला पुलिस बीट की नियुक्तियां हुई हैं। ये बालिकाएं गांव में जाएंगी और सीधे महिलाओं की शिकायतों को सुनेंगी।

गांवों में भी मिला महिलाओं का हक

योगी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से अब प्रदेश के गांवों में भी महिलाओं को मालिकाना हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलायें अब बड़ी तेजी से स्वावलंबन की ओर बढ़ रही हैं। बुंदेलखंड में गठित बलिनी दुग्ध उत्पादक कंपनी के माध्यम से वे अच्छा धर्नाजन कर रही हैं। अब बलिनी दुग्ध उत्पादक कंपनी की तर्ज पर ही प्रदेश में और नई कंपनियां स्थापित होंगी।

Tags: cm yogiLucknow Newsmission shakti 3.0Yogi News
Previous Post

मोदी चाय बेचने वाले बुजुर्ग की हत्या करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Next Post

तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, 6 महिला टीचर घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
accident

तेज रफ्तार डंपर ने कार को मारी टक्कर, 6 महिला टीचर घायल

यह भी पढ़ें

PM Modi

2022 कई मायनों में प्रेरक और अद्भुत रहा, मन की बात में बोले पीएम मोदी

25/12/2022
BCCI announced regarding IPL14,

IPL रद्द होने पर BCCI को लग सकता है 2000 करोड़ का झटका

04/05/2021
Nawab Singh

कन्नौज रेप केस: नवाब सिंह की बढ़ी मुश्किल, पीड़िता से मैच हुआ DNA सैंपल

02/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version