• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यंग इंडिया का दफ्तर सील, चिंतन में जुटा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व

Writer D by Writer D
03/08/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Congress

Congress

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को यंग इंडिया का दफ्तर सील कर दिया और शाम तक कांग्रेस (Congress) मुख्यालय व 10 जनपथ पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिसके के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन, पी. चिदंबरम, जयराम रमेश सहित कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस (Congress) दफ्तर पहुंचे और बैठक कर पूरे मामले पर विचार-विमर्श किया ।

पार्टी के आधिकारिक ट्वीटर से इसके बारे में जानकारी साझा की गई। इसमें कहा गया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की रणनीतिक बैठक हो रही है। एक अन्य ट्वीट में पार्टी ने कहा कि हमारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर तानाशाह हमारी आवाज़ दबाना चाहता है। मगर उन्हें सनद रहे…हम झुकेंगे नहीं, डरेंगे नहीं, जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे।

हमारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर तानाशाह हमारी आवाज़ दबाना चाहता है।

मगर उन्हें सनद रहे…हम झुकेंगे नहीं, डरेंगे नहीं, जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे। pic.twitter.com/NTYVFz9JtD

— Congress (@INCIndia) August 3, 2022

पार्टी ने आगे कहा कि नेशनल हेराल्ड का ऑफिस सील करना, कांग्रेस मुख्यालय को पुलिस पहरे में कैद करना तानाशाह की डर और बौखलाहट दोनों दिखाता है। पर महंगाई और बेरोज़गारी के सवाल तो फिर भी पूछे जाएँगे।

सीएम योगी ने 39 टूरिस्ट सिटी बस-कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर बढ़ते पुलिस बल को देखते हुए जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस मुख्यालय छावनी में तब्दील कर दी गई है। कुछ पता नहीं हैं आगे क्या होने वाला है। जिसके बाद जयराम रमेश के ट्वीट को री ट्वीट करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लिखा कि कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा।

Tags: Congress officedelhi newsNational Herald caseNational newsyoung office sealed
Previous Post

सीएम योगी ने 39 टूरिस्ट सिटी बस-कूड़ा वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Next Post

UPPCL में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री घोषणाओं पर मुख्य सचिव का सख्त रुख, 303 लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

29/09/2026
Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
Next Post
UPPCL

UPPCL में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

Share Market

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Anand Bardhan

अभियोजन मामलों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं, अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने पर जोर: मुख्य सचिव

08/09/2026
Excise department raids

सरकारी ठेके पर आबकारी विभाग का छापा, 18 लाख की अवैध शराब समेत 14 तस्कर गिरफ्तार

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version