• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में शानदार कमबैक! सेंसेक्स-निफ्टी में मजबूती

Writer D by Writer D
28/04/2026
in Business, Main Slider
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवर करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक पहले 10 मिनट के कारोबार में ही रिकवर कर हरे निशान में पहुंच गए। इसके बाद बाजार में कुछ देर तक उतार चढ़ाव भी होता रहा, लेकिन थोड़ी देर में ही खरीदारों ने अपना जोर बना दिया। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.29 प्रतिशत की मजबूती कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से सन फार्मास्युटिकल्स, जियो फाइनेंशियल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, विप्रो और टेक महिंद्रा के शेयर 6.98 प्रतिशत से लेकर 2.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, एक्सिस बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर 3.62 प्रतिशत से लेकर 0.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,624 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,637 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 987 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 31 शेयर हरे निशान में और 19 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 208.84 अंक की गिरावट के साथ 77,094.79 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे कुछ देर में ही यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 77,335.37 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो गई, जिससे कुछ देर तक इस सूचकांक की चाल भी ऊपर नीचे होती रही। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 120.65 अंक की मजबूती के साथ 77,424.28 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 42.80 अंक टूट कर 24,049.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे थोड़ी देर में ही यह सूचकांक सुधर कर हरे निशान में पहुंचने में सफल रहा। इसके बाद बिकवाली का झटका लगने पर निफ्टी कुछ देर के लिए दोबारा लाल निशान में गिर गया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर इस सूचकांक को सहारा दे दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 70.70 अंक की तेजी के साथ 24,163.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 639.42 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,303.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 197.75 अंक यानी 0.81 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,092.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Indian stock marketintraday market newsSensex Nifty Updateshare market recoverystock market india today
Previous Post

डिनर में बनाएं आलू की ये चटपटी डिश, देखें रेसिपी

Next Post

पहचान पूछी और कर दिया वार… मीरा रोड में पहलगाम जैसा कांड

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर केस: SIT को 15 दिन का एक्सटेंशन, अब इस दिन रिपोर्ट होगी पेश

01/07/2026
LPG gas cylinder
Business

महीने के पहले दिन बड़ी राहत, इतने रूपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

01/07/2026
CM Yogi congratulated Akhilesh on his birthday
Main Slider

CM योगी ने अखिलेश को जन्मदिन पर दी बधाई, आरोग्य और दीर्घायु की कामना की

01/07/2026
Dahi Paratha
Main Slider

ब्रेकफास्ट को बनाना है टेस्टी और हेल्दी, ट्राई करें ये लजीज डिश

01/07/2026
Upper Lip Hair
Main Slider

इन घरेलू नुस्खों से पाएं चेहरे के अनचाहे बालो से छुटकारा

01/07/2026
Next Post
Lone wolf

पहचान पूछी और कर दिया वार... मीरा रोड में पहलगाम जैसा कांड

यह भी पढ़ें

Chandra Grahan

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?, जानें सूतक काल

23/01/2025
raja mahendra singh university

101 करोड़ से होगा राजा महेंद्र सिंह यूनिवर्सिटी का निर्माण, पढ़ाए जाएंगे ये कोर्से

08/09/2021
team india

बल्लेबाजों के जुझारूपन से ड्रॉ हुआ सिडनी में खेला जा रहा तीसर टेस्ट

11/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version