• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया फिल्मफेयर अवार्ड, बोली- ये तुम्हारे लिए है

Writer D by Writer D
20/11/2022
in मनोरंजन
0
Shahnaz Gill

Shahnaz Gill

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट व सिंगर-अभिनेत्री शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) हाल ही में दुबई में फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हुईं। इस बीच उन्हें एक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, जिसे उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को डेडिकेट किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अवॉर्ड मिलने के बाद उन्हें दो शब्द कहने के लिए माइक दिया गया।

इस मौके पर वो कहती हैं, ‘मैं ये अवॉर्ड अपनी फैमिली, अपनी फ्रेंड्स और अपनी टीम को बिलकुल भी डेडिटेक नहीं करूंगी क्योंकि ये मेरी मेहनत है। और तू मेरा है और मेरा ही रहेगा… ठीक है। एक चीज और, मैं एक बंदे को थैंक्यू बोलना चाहती हूं। थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए और मेरे पर इतना इनवेस्ट करने के लिए कि मैं यहां तक पहुंच पाई हूं। सिद्धार्थ शुक्ला ( Siddharth Shukla) ये तुम्हारे लिए है।’

शहनाज (Shehnaaz Gill) का यह वीडियो वायरल हो रहा है। शहनाज की इस स्पीच के बाद जहां इस अवार्ड फंक्शन में मौजूद हर कोई तालियां बजाने लगा। वहीं इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस की आंखें एक बार फिर से ख़ुशी से नम हो गई हैं।

गौरतलब है कि फैंस के बीच सिडनाज के नाम से मशहूर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात कलर्स टीवी के शो बिग बॉस 13 में हुई थी। शो में दोनों के बीच नोकझोंक होती रहती थी लेकिन समय के साथ ये दोनों करीब आने लगे। दोनों की केमिस्ट्री फैंस के बीच काफी पसंद की जाती थी और फैंस ने इस जोड़ी को सिडनाज नाम दिया था। सिद्धार्थ इस शो के विजेता रहे। शो के दौरान शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार कबूल किया लेकिन सिद्धार्थ उन्हें दोस्त ही बताते रहे।

इसके बाद सिद्धार्थ और शहनाज म्यूजिक वीडियो ‘भुला दूंगा और सोना सोना में नजर आये, जिसे दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। इसके अलावा दोनों ने साथ में कई रियलिटी शो में भी शिरकत की थी। दोनों अक्सर एक-दूसरे के वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते थे। सिद्धार्थ और शहनाज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे फेमस लव बर्ड में से एक थे। फैंस दोनों की शादी होते देखना चाहते थे, लेकिन 2 सितंबर 2021 को सिद्धार्थ के निधन के साथ सब कुछ अधूरा रह गया और यह जोड़ी टूट गई। शहनाज़ के इस लेटेस्ट वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के जहन में एक बार फिर से सिद्धार्थ और शहनाज की यादें ताजा हो गई हैं।

Tags: bollywood gossipsfilmfare awardShahnaz GillSiddharth Shukla
Previous Post

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में इन्वेस्ट करें मात्र इतने पैसे, मिलेगा बैंक से ज्यादा ब्याज

Next Post

हर घर नल कनेक्शन देने में शाहजहांपुर देश में नम्बर-वन

Writer D

Writer D

Related Posts

मनोरंजन

मुंबई में IT का बड़ा एक्शन, रकुल प्रीत-वाशु भगनानी से जुड़े ठिकानों पर सर्च

28/09/2026
Main Slider

नहीं थम रही हनुमान अंश की सुनामी, पार कर डाले 200 करोड़

12/09/2026
Mary Kom
Main Slider

BB 20: मणिपुर को लेकर भावुक हुई मैरी कॉम, बोलीं- अपने राज्य के लिए कुछ नहीं कर सकी

08/09/2026
Razak Khan seeks refuge with ‘Premanand Maharaj’
मनोरंजन

‘महाभारत’ के घटोत्कच पहुंचे ‘प्रेमानंद महाराज’ की शरण में, बाबा का लिया आशीर्वाद

07/09/2026
Sanjay Dutt
Main Slider

मराठी बोलने की फरमाइश पर संजय दत्त का दोटूक जवाब, महाराष्ट्र के मंत्री के सामने किया इनकार

07/09/2026
Next Post
har ghar nal yojna

हर घर नल कनेक्शन देने में शाहजहांपुर देश में नम्बर-वन

यह भी पढ़ें

UP GIS

GIS: यूएसए और कनाडा से 19,265 करोड़ रुपये के MoU हुआ साइन

03/01/2023
Murder

रोड रेज का खौफनाक अंजाम! पूर्व MLC के भांजे की गोली मारकर हत्या

30/04/2026
Havildar Instructor

एमपी कांस्टेबल भर्ती के लिए कल से करें आवेदन, मिलेगी इतनी सैलरी

09/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version