• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा को झटका, MLC घनश्याम लोधी और शैलेंद्र सिंह भाजपा में शामिल

Writer D by Writer D
16/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी घनश्याम लोधी और शैलेंद्र सिंह रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने उनको पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इसके अलावा, पूर्व विधायक समेत कई अन्य नेताओं और पूर्व आईएएस रामबहादुर को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले, वीआरएस लेने वाले कानपुर के पहले पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि शिकोहाबाद से पूर्व विधायक और अपने समाज में लोकप्रिय ओम प्रकाश वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। हम इनका स्वागत करते हैं।

सुल्तानपुर अमेठी क्षेत्र से लगातार चौथी बार एमएलसी चुने गए शैलेंद्र सिंह, रामपुर बरेली क्षेत्र से एमएलसी घनश्याम लोधी के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। पूर्व आईएएस अफसर राम बहादुर भी पार्टी में शामिल हुए हैं। इन सबके आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा।

सपा गठबंधन की सूची में अपराधी और माफिया का बोलबाला : योगी आदित्यनाथ

स्वतंत्रदेव सिंह ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि साथ ही इत्र वाले मित्र और गुंडई चरित्र के एजेंडे पर अखिलेश यादव इस बार फिर चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी की पहली सूची देखते ही उन्होंने और उनके लोगों ने हार मान ली है। यही वजह है कि हताश, निराश समाजवादी पार्टी पूरी तरह से हिंसा और धमकी की भाषा पर उतर आई है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को जिस प्रकार से टिकट दिया है, जनता में जिस तरह से उत्साह है, उससे समाजवादी पार्टी के नेता चुनाव में हिंसा करने पर उतर आए हैं। वह खुलेआम धमकियां दे रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल्लाह आजम का बयान इस बात का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां प्रदेश के ईमानदार पुलिस अधिकारी एक के बाद एक भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव प्रदेश के दंगाइयों और माफिया को समाजवादी पार्टी का ब्रांड अंबेसडर बना रहे हैं। उन्हें पार्टी की कमान सौंप दी है। उसे देखकर प्रदेश की जनता कह रही है कि फर्क तो बिल्कुल साफ है। इससे पहले सुबह 10 बजे प्रदेश मुख्यालय पर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले कानपुर के पहले पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

Tags: bjpLucknow NewsSamajwadi partyup election
Previous Post

सपा गठबंधन की सूची में अपराधी और माफिया का बोलबाला : योगी आदित्यनाथ

Next Post

WHO ने दी गुड न्यूज़, धीमी पड़ रही Omicron की रफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
Omicrone variant

WHO ने दी गुड न्यूज़, धीमी पड़ रही Omicron की रफ्तार

यह भी पढ़ें

Amrit Abhijat

पशु चिकित्सकों की देखरेख में विक्षिप्त व हिंसक व्यवहार वाले श्वानों का इलाज किया जायेगा: अमृत अभिजात

23/06/2023
CM Dhami

पौराणिक कोठा भवन जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण, धामी ने दोहराया विरासत से विकास का संकल्प

08/12/2024
hailstorm

ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित लोगों की जाये मदद : सीएम योगी

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version