• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिद्धार्थनाथ बोले: सरकार या विपक्ष दोनों में ही होम आइसोलेशन में रहे अखिलेश

Writer D by Writer D
03/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश सरकार के कबीना मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव जब सूबे के मुख्‍यमंत्री थे, तब भी होम आइसोलेशन में थे और आज विपक्ष में भी होम आइसोलेशन में ही हैं।

श्री सिंह ने रविवार को जारी बयान में कहा कि श्री यादव को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की कोरोना के खिलाफ युद्ध स्‍तर पर जारी जंग दिखाई नहीं दे रही है। प्रदेश में आज एल-2 व एल-3 ग्रेड के बेडों की संख्‍या तीन गुना बढ़ चुकी है। साथ ही 35 हजार नए बेड और बढ़ाया जा रहे हैं। प्रदेश में होम आइसोलेशन मरीजों को मेडिकल किट का वितरण किया जा रहा है, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर उनसे लगातार संपर्क बनाए है। विपक्ष में बैठी सपा व उनके मुखिया को यह नजर नहीं आएगा। कोरोना संक्रमण में सरकार का सहयोग करने के बजाए अखिलेश अपनी राजनी‍ति चमकाने में जुटे हुए हैं।

उन्होने कहा कि अखिलेश यादव जमीनी हकीकत से हमेशा काफी दूर रहे हैं। जमीन पर आएंगे तो उनको नजर आएगा कि योगी सरकार कोरोना पर किस तरह विजय हासिल करने में जुटी है। उनकी सरकार में स्‍टेट प्‍लेन की सुविधा दंगाईयों को दी जाती है थी जबकि योगी सरकार में स्‍टेट प्‍लेन जनता की जिदंगी बचाने वाली दवाईयां लाने में इस्‍तेमाल हो रहा है।

कोरोना संक्रमण से गांवों को बचाने के लिए विशेष सतर्कता की जरूरत : योगी

प्रदेश सरकार के जनता के हित में किए जा रहे कार्य अखिलेश यादव से गवारा नहीं हो रहे है। प्रदेश द्वारा 2.41 लाख से अधिक होम आइसोलेशन में संक्रमित लोगों को मेडिकल किट पहुंचाने का काम किया गया है। सरकार जनता तक निष्‍पक्ष रूप से रोजना कितने मरीज संक्रमित हुए और कितने ठीक होकर अपने घर गए, इसके आंकड़े जारी कर रही है। यह सब सपा मुखिया को तब दिखाई देगा जब वह अपना चश्‍मा उतार कर होम आइसोलेशन से बाहर आएंगे।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि होम आइसोलेशन मरीजों तक मेडिकल किट हो या फिर किसानों के हित की बात , इन सब पर अखिलेश यादव को गुस्‍सा आता है। श्री यादव ने कभी किसानों का कोई हित नहीं किया है जबकि योगी सरकार में किसानों के हितों पर लगातार काम किया जा रहा है। इसमें चाहे गन्‍ना किसानों का भुगतान हो या फिर गेहूं क्रय सारे काम सरकार ने समय पर किए। प्रदेश सरकार 1.23 लाख गन्‍ना किसानों को भुगतान कर चुकी है। गेहूं का क्रय पिछले साल से दोगुना करीब 12 लाख टन क्रय किया जा चुका है।

Tags: Siddharth Nathup news
Previous Post

मामूली विवाद के चलते बेटे को कुल्हाड़ी मार कर उतारा मौत के घाट

Next Post

तालाब से मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
dead body

तालाब से मिला युवक का सिर कटा शव, इलाके में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

Siddharth Nath

सैफई महोत्सव में सरकारी धन लुटाने वालों को बोलने अधिकार नहीं : सिद्धार्थनाथ सिंह

27/04/2021
PM Kanya Aayush Yojana

जानें क्या मोदी सरकार कन्या आयुष योजना के तहत हर बच्ची को देगी 2000 रुपये

11/09/2020
Uttarakhand Tunnel Rescue

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे यूपी के सभी 8 श्रमिक सुरक्षित

15/11/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version