• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं: एके शर्मा

Writer D by Writer D
27/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर, केजीएमयू में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रु 185.497 करोड़ की 158 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।

प्रदेश की राजधानी में 1090 चौक पर लगे होर्डिंग का जिक्र करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि अब लखनऊ शहर में रहकर मुस्कुराने में कोई शंका नहीं है। पहले नगरों की हालत को देखकर मुस्कुराने में संशय था। कोई भी पूछ सकता था कि गलियों और सड़कों की गंदगी देखकर मुस्कुराया कैसे जा सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व  में  शहरों का कायाकल्प हो रहा है। साफ-सफाई  का सिलसिला सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाता है। सफाई कर्मी पूरी मेहनत और लगन के साथ शहरों की तस्वीर बदलने में लगे हुए हैं। प्रदेशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब नगरों की हर गली-कूचा व नाली तक साफ रहती है।

AK Sharma

केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने लोक निर्माण विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ नगर निगम, मण्डी समिति, जिला नगरीय विकास अभिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की रु0 185.497 करोड़ की 158 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। रु 127.569 करोड़ की लागत से बनी 94 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है और रु 57.928 करोड़ की लागत से बनने वाली 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है: राजनाथ सिंह

जिला नगरीय विकास अभिकरण में 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत रु 12.029 करोड़, नगर निगम लखनऊ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत रु 25.167 है। नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत 1 परियोजना का शिलान्यास किया गया है जिसकी लागत रु 0.299 करोड़ है। मंत्री  एके शर्मा   (AK Sharma) ने कहा कि शिलान्यास से ज्यादा हो रहे लोकार्पण बताते हैं कि सरकार अपने कार्यों और जनता से किए गए वायदों के प्रति कितनी सजग है।

Rajnath Singh, AK Sharma

केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने लखनऊ की तारीफ करते हुए कहा कि राजधानी में 6 फ्लाई-ओवर का निर्माण हो चुका है और 6 फ्लाई-ओवर अंडर-कंस्ट्रक्शन है। इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर वन बनेगा। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मंत्री  एके शर्मा  की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

AK Sharma

कार्यक्रम में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण विभाग मंत्री  जितिन प्रसाद, विधायक  आशुतोष टंडन ‘गोपाल ’ एवं लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Tags: ak sharmaLucknow NewsRajnath singh
Previous Post

पहाड़ी गमछा भी उत्तराखंड की पहचान बनेगा: सीएम धामी

Next Post

समय पर होंगे हरिद्वार पंचायत चुनाव, पेपर लीक के अंतिम आरोपित को पकड़ेंगेः धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

mashroom ki sabji
Main Slider

ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी, रोज होगी बनाने की डिमांड

24/06/2026
Oil
फैशन/शैली

डल और मुरझाई स्किन बनेंगी सॉफ्ट और ग्लोइंग, इससे करें मसाज

24/06/2026
House
Main Slider

सीलन की बदबू से घर को बचाने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

24/06/2026
Tulsi
Main Slider

तुलसी पर जल अर्पित करते समय न करें ये काम, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज

24/06/2026
Nails
फैशन/शैली

गर्मियों में नाखूनों का ऐसे रखें ख्याल

24/06/2026
Next Post
CM Dhami

समय पर होंगे हरिद्वार पंचायत चुनाव, पेपर लीक के अंतिम आरोपित को पकड़ेंगेः धामी

यह भी पढ़ें

AK Sharma

देश में बनी वस्तुओं वस्तुओं से प्रेम अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: एके शर्मा

07/08/2022
Road Accident

पीलीभीत: असम हाइवे पर डीसीएम और कार में भिड़ंत, नैनीताल के जज घायल

20/12/2020
Rain

दिल्ली-NCR में बारिश ने बढ़ाई सर्दी, अब बढ़ेगा ठंड का कहर

08/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version