• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाराबंकी बस हादसे में अबतक 14 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

Writer D by Writer D
07/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बाराबंकी
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बाराबंकी में गुरुवार को टूरिस्ट बस और ट्रक की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 30 घायल हैं। इनमें कई गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल शिफ्ट कराया गया है। बस दिल्ली से बहराइच जा रही थी। इसमें 60-70 यात्री थे। हादसा देवा इलाके में बबुरी गांव के पास तड़के 5 बजे के करीब हुआ। प्रशासन ने घायलों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम नंबर- 9454417464 जारी किया है।

सीमएओ राम सिंह ने बताया कि हादसे में 12 पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की जान गई है। पुलिस ने बताया कि बस की स्पीड तेज थी और सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने में ट्रक और बस की टक्कर हुई है।

JCB की मदद से बस और ट्रक को अलग किया

बाराबंकी SP यमुना प्रसाद ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। ट्रक में बालू लदी थी। मौके पर JCB बुलाई गई। इसकी मदद से बस और ट्रक को अलग किया गया। कई शव और यात्री बुरी तरह से फंस गए थे। 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गैस कटर से गाड़ियों को काटकर यात्रियों को बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

टूरिस्ट बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में नौ की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

बस में सवार महिला यात्री शारदा भी हादसे में जख्मी हुई हैं। उन्होंने बताया कि बस वाले (ड्राइवर और कंडक्टर) शराब पी रहे थे। उन लोगों ने दूसरों को शराब पीने से मना कर दिया था, लेकिन खुद चोरी से पी ली थी। सुबह अचानक हादसा हो गया।

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की मदद

हादसे पर PM मोदी ने भी शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने राहत कोष से हर एक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए सहायता राशि दिए जाने की घोषणा की है।

Tags: accident newsbarabanki bus accidentBus accidentcm yogicrime newspm modiup news
Previous Post

शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 59700 और निफ्टी 17800 के ऊपर

Next Post

देश को 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उपहार देने में गौरान्वित महसूस कर रहा हूं : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

देश को 35 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उपहार देने में गौरान्वित महसूस कर रहा हूं : मोदी

यह भी पढ़ें

Demonetisation

नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- सरकार का फैसला सही

02/01/2023
constable body found hanging

इटावा : पैरोल पर घर आए युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

24/10/2020
योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 4 फरवरी को cm yogi

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार 4 फरवरी को, चुनाव से पहले मिल सकती है नए चेहरों को जगह

30/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version