• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा, बसपा व कांग्रेस लौटने की राजनीति करती है : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस लूटने के लिए राजनीति करती हैं और सत्ता से अपने परिवार को खुशहाल बनाती हैं जबकि भाजपा की राजनीति के केन्द्र में गरीबों की सेवा है।

जिले की कुड़वार ग्राम सभा के रामलीला मैदान में आयोजित ग्राम चौपाल को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि मोदी और योगी सरकारों की प्राथमिकता गांव, गरीब, किसान को आर्थिक व सामाजिक रूप से समृद्ध बनाना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास पुरुष हैं और इन्होंने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है।

उन्हाेने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार में कांवर यात्रा में डीजे पर रोक लगाई जाती थी, लेकिन आज हमारी सरकार में कावंरियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्प बरसाए जा रहे है। भाजपा सरकार ने ही अयोध्या में देव दीपावली मनाई है। वैश्विक महामारी कोरोना का भाजपा सरकार ने डट कर मुकाबला किया। आपदा को अवसर में बदलकर हमारे देश के वैज्ञानिकों ने सबसे पहले वैक्सीन बना कर इतिहास रच दिया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर बरामद हुआ 45 लाख रुपये का गोल्ड,  दो यात्री हिरासत में

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि परिवारवाद व वंशवाद से दूर भारतीय जनता पार्टी ने योग्य व कर्मठ लोगों को संगठन व सरकार में उच्च पदों पर पहुंचाया है। पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता संगठन व सत्ता के शीर्ष पर अपनी योग्यता से पहुंच सकता है जबकि सपा-बसपा व कांग्रेस में परिवारवाद के चलते कार्यकर्ता संगठन व सरकार में शीर्ष पदों तक पहुंचने का सपना भी नहीं देख सकते।

श्री सिंह ने सुल्तानपुर में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि आदर्श गांव की अवधारणा को साकार रूप देने के लिए कोई भी अपनी पत्नी पर हाथ ना उठाएं। बच्चों से गुटका न मंगाए, गरीबों पर जुल्म न करें। सभी माता-पिता की सेवा करें। प्रत्येक परिवार घर में गाय पालन करें तथा स्वच्छता व पौधारोपण को बढ़ावा दें। इसके साथ ही बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दे।

राजस्थान हाईकोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज की 85 वैकेंसी, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

उन्होने कहा कि भाजपा सरकारों ने प्रत्येक योजना में बिना किसी भेदभाव व भ्रष्टाचार के हर वर्ग को लाभान्वित करने का काम किया गया है। मकानों व विश्वविद्यालयों पर कब्जा कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई हुई है। प्रदेश में गुंडे व अराजकतत्व जहां पिछली सरकार में एके-47 लेकर सड़कों पर घूमते थे उन अपराधियों ने या तो प्रदेश छोड़ दिया है या तो जेल के अन्दर है। योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति अपनाकर गुंडों व माफियाओं की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर रही है।

श्री सिंह ने बहमरपुर गांव में बूथ अध्यक्ष मनीष मौर्या के आवास पर बूथ समिति की बैठक ली और कार्यकर्त्ताओं के साथ जलपान किया तथा बांसी गांव में बौद्ध बिहार बस्ती में भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य सुनील कोरी के घर पर भोजन किया।

Tags: swatantra devup news
Previous Post

2022 के चुनावों में जनता भाजपा को ‘ठोक दो‘ का जवाब ठोक करके देगी : अखिलेश

Next Post

लगातार 18वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार बार के विधायक अनिल शर्मा को सीएम योगी की श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार, नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

चार दिव्यांग बच्चों वाले परिवार की दूर हुई छत और पढ़ाई की चिंता, परिवार के लिए योगी सरकार बनी सहारा

15/09/2026
Next Post
Petrol

लगातार 18वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

यह भी पढ़ें

blast on honeymoon

हनीमून पर कपल के साथ हुआ कुछ ऐसा, अब अस्पताल में लड़ रहा है जिंदगी और मौत की जंग

18/10/2021
Deepotsav

प्रभु राम का स्वागत करेंगे सीएम योगी, 28 लाख दीपों से जगमाएगी अयोध्या

30/10/2024
maulana omar

धर्मांतरण के आरोपी उमर की एनजीओ 7 वर्ष पुरानी, रोहिंग्या संरक्षण की संभावना

25/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version