• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

धर्मांतरण के आरोपी उमर की एनजीओ 7 वर्ष पुरानी, रोहिंग्या संरक्षण की संभावना

Writer D by Writer D
25/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
maulana omar

maulana omar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड (यूपी एटीएस) के धर्मांतरण की गतिविधियों में लिप्त मिले उमर गौतम और उसके साथी की गिरफ्तारी के बाद अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ की जानकारी एटीएस के अधिकारियों को लगी। एटीएस की जांच में सामने आया है कि यह एनजीओ 07 वर्ष पुरानी है और इसका रजिस्ट्रेशन 24 फ़रवरी 2014 को सोसायटी एक्ट में हुआ था।

अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ के गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी यूपी एटीएस की टीम ने बैंक डिटेल, खाता संबंधित डिटेल, कंप्यूटर लैपटॉप और फाइलों से मिली डिटेल को एकत्रित किया है। इसमें दूसरे देश से बड़ी रकम मंगाने की जानकारी सामने आई है।

उत्तर प्रदेश में धर्मांतरण को बढ़ावा देने और विभिन्न असामाजिक गतिविधियों को चलाने को लेकर कुमार गौतम से पूछताछ जारी है। प्रदेश में रोहिंग्या के संरक्षण को लेकर के भी पूछताछ की जा रही है, संभावना जतायी गयी है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर घुसपैठ कर चुके रोहिंग्या को संरक्षण देने वाले नेटवर्क से भी उमर के तार जुड़ सकते हैं।

स्मार्ट सिटी मिशन में मध्य प्रदेश को पछाड़ कर यूपी ने मारी बाजी

एनजीओ के अध्यक्ष इकबाल अहमद नदवी और अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यों से भी यूपी एटीएस पूछताछ कर सकती है। इस एनजीओ में फंडिंग कराने के लिए देश के विभिन्न शहरों में एजेंटों के फैले होने की भी संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि लखनऊ में मलिहाबाद थाना क्षेत्र के रहमान खेड़ा इलाके के अल हसन एजुकेशन एंड वेलफेयर फाउंडेशन एनजीओ के स्कूल पर यूपी एटीएस के अधिकारियों ने छापा मारकर पड़ताल शुरू की थी। हरदोई जिले के रसूलपुर में भी एनजीओ के एक बालिका स्कूल की जानकारी निकल कर आई थी।

Tags: conversion of religionLucknow Newsmaulana omarNoida newsUP ATSup news
Previous Post

स्मार्ट सिटी मिशन में मध्य प्रदेश को पछाड़ कर यूपी ने मारी बाजी

Next Post

कांग्रेस ने भारत के महान लोकतंत्र पर थोपा आपातकाल : CM योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
उत्तर प्रदेश

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

14/09/2026
Next Post
cm yogi

कांग्रेस ने भारत के महान लोकतंत्र पर थोपा आपातकाल : CM योगी

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री कल करेंगे विद्या समीक्षा केंद्र का उद्घाटन, 8020 स्मार्ट कक्षाओं का लोकार्पण

11/12/2024
wooden toy

काशी विश्वनाथ धाम की स्वर्णिम आभा ने बढ़ा दी लकड़ी के खिलौना उद्योग की चमक

11/08/2022
exam

नकल माफियाओं का खेल, UPSSSC PET, CTET में फेल वालों ने शिक्षक भर्ती में किया टॉप

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version