• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ी, मेदांता पहुंचे अखिलेश यादव

Writer D by Writer D
20/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh-azam

akhilesh-azam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद आजम खान की तबीयत खराब है। उनका इस समय लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आजम खान से मिलने के लिए लखनऊ के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। आजम खान का ऑक्सीजन स्तर गिरकर 88 पर आ गया था जिसकी वजह से उन्हें एक बार फिर जेल से अस्पताल शिफ्ट किया गया।

बता दें कि सीतापुर जेल में तबीयत बिगड़ने पर सोमवार को ही आजम खान को शिफ्ट कराया गया है। अखिलेश यादव दिल्ली में लोकसभा के सत्र में भाग लेने गए थे। सत्र बीच में छोड़कर ही वह लखनऊ लौट रहे हैं। अखिलेश लखनऊ पहुंचकर अमौसी एयरपोर्ट से सीधे मेदांता अस्पताल जाएंगे।

जेल में बंद सपा सांसद आजम खान लखनऊ के मेदांता में एडमिट

बता दें कि आजम खान पर 80 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला पर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है।

दरअसल, आजम की तबीयत सोमवार को अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें जिला जेल से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उनको फिर लखनऊ के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। सीतापुर जिला अस्पताल के डॉक्टर डी लाल ने बताया कि सपा सांसद का ऑक्सीजन लेवल 88 तक पहुंच गया है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।

आजम खान की फिर बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में हुए शिफ्ट

आजम को बीती 13 जुलाई को लखनऊ के मेदांता अस्पताल से दोबारा सीतापुर जिला जेल में शिफ्ट किया गया था। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में करीब तीन महीने तक इलाज चला था। जेल में अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। सांस लेने में तकलीफ होने पर उनको जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल भेजा गया है। उनको सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है।

गौरतलब है कि आजम खान सीतापुर जेल में सवा साल से बंद हैं। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इससे पहले आजम पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। जिसकी जांच अब तेज हो गई है।

Tags: akhilesh yadavazam khanAzam Khan health newsAzam Khan health updatesLucknow Newsmendata hospital lucknowSitapur Jailup news
Previous Post

इमरान खान का PM मोदी पर जासूसी का आरोप, पाक IT मंत्री बोले- ये वैश्विक मुद्दा

Next Post

42 लाख किसानों से 3000 करोड़ रुपये वसूलेगी मोदी सरकार, जानें क्या है पूरा मामला…

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

बारिश से चिपचिपे बाल बनेंगे सिल्की, आजमाएं ये टिप्स

03/09/2026
A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
Next Post
42 लाख किसानों से 3000 करोड़ रुपये वसूलेगी मोदी सरकार

42 लाख किसानों से 3000 करोड़ रुपये वसूलेगी मोदी सरकार, जानें क्या है पूरा मामला...

यह भी पढ़ें

UPSC

UPSC ने जारी किया IFS Mains का रिजल्ट, यहां करें चेक

15/04/2022
De Villiers

विरूष्का के लिए इस प्लेयर ने फैला दी ये खबर, अब दी ये सफाई

09/02/2024
Electrocution

वीडियो ग्राफी करने के दौरान करंट की चपेट में आकर फोटोग्राफर की मौत

06/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version