• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हंगामे पर सीएम योगी ने सपा समेत विपक्ष को दी नसीहत

Writer D by Writer D
08/02/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । महिला संबंधित अपराध के बारे में नेता प्रतिपक्ष की टिप्पणी पर सीएम योगी ( CM Yogi) ने करारा प्रहार करते हुए समूचे विपक्ष को नसीहत दे डाली। बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर आभार ज्ञापन के दौरान सीएम योगी ने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि महिला संबंधित अपराध के बारे में नेता प्रतिपक्ष ने टिप्पणी की थी। समाजवादी पार्टी का रवैया महिलाओं के प्रति क्या है उसका उदाहरण हमने सदन में महिला राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान दिखा। राज्यपाल एक संविधानिक प्रमुख हैं इतनी वरिष्ठ हैं। उनके एक घंटे से अधिक के उनके अभिभाषण के दौरान सपा का व्यवहार महिलाओं के प्रति उसके वास्तविक चरित्र को प्रदर्शित करता है। सपा समेत विपक्ष को आइना दिखाने के साथ ही सीएम योगी ( CM Yogi)  ने मिशन शक्ति, महिला स्वावलंबन तथा महिला सुरक्षा समेत कई अहम विषयों में उत्तर प्रदेश की प्रगति का खाका पेश किया।

सपा के अभद्र व्यवहार ने मुझे किया भौचकः सीएम योगी ( CM Yogi) 

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के पर आभार ज्ञापन के दौरान सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपको विरोध करना ही था तो करते मगर कम से कम बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गये संविधान का तो पालन कर लेते। उन्होंने आगे कहा कि आपत्ति है तो मत सुनिए मगर जिस प्रकार विपक्ष ने अभद्र व्यवहार किया उससे मैं भौचक था।

14 प्रतिशत से बढ़कर 32 प्रतिशत हुआ प्रदेश में महिला वर्क फोर्स

महिला सशक्तिकरण और मिशन शक्ति से जुड़ी उपलब्धियों की ओर भी सीएम योगी ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले महिला वर्क फोर्स केवल 14 फीसदी थी जो अब 2023 में बढ़कर 32.1 प्रतिशत हो गया है। हमने महिला सुरक्षा, सम्मान स्वावलम्बन के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया है। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के जरिए 17 लाख 82 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुईं। निराश्रित महिला पेंशन से 31.50 लाख महिलाओं को लाभ मिला है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मातृ वंदना जैसे प्रयास से 55 लाख लाभान्वित हुए जो इस बात को सुनिश्चित करता है कि बेटियां बोझ न बनें। महिला स्वावलम्बन के लिए बीसी सखी (57 हजार ग्राम पंचायतों में) स्वयं सहायता समूह ( 01 करोड़ महिलाएं जुड़ीं) पुलिस में 20% पद आरक्षित जैसे प्रयास भी राज्य सरकार द्वारा किए गए जबकि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 3.10 लाख जोड़ों का विवाह भी संपन्न कराया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किए गए हैं यह प्रयास…

● 22,670 पदों पर महिला पुलिस कर्मियों की हुई है प्रदेश में भर्ती।
● 7 नये महिला पुलिस थानों की प्रदेश में हुई है स्थापना।
● वीरांगना झलकारी बाई महिला पीएसी बटालियन गोरखपुर, वीरांगना अवन्ती बाई महिला पीएसी बटालियन बदायूं व वीरांगना उदा देवी महिला पीएसी बटालियन लखनऊ की हुई स्थापना।
● प्रदेश में पहली बार महिला पुलिस कर्मियों को बीट पुलिस के रूप में दायित्व दिया गया। वर्तमान में 10,417 महिला बीट गठित हैं।
● महिला सम्बन्धी अपराधों में संलिप्त अपराधियों को सजा दिलाने में देश में उत्तर प्रदेश नम्बर एक राज्य है, जो प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।

Tags: cm yogiLucknow NewsUP Assemblyup newsYogi AdityanathYogi News
Previous Post

सीएम की मंशा अनुरूप, UPSRTC के वेब पोर्टल को किया जाएगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

Next Post

भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराएंगे 2025 महाकुंभः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये 4 हेल्दी स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

09/08/2026
Guru Brahaspati
Main Slider

12 अगस्त को उदित होंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 6 राशियों की बदलेगी किस्मत!

09/08/2026
Kamika Ekadashi
Main Slider

आज रखा जाएगा कामिका एकादशी व्रत, जानें पूजा विधि और उपाय

09/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

Raksha Bandhan 2026: बहन को दें ये शुभ तोहफे, घर आएगी खुशहाली

09/08/2026
Devshayani Ekadashi
Main Slider

कामिका एकादशी पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, पापों से मिल जाएगी मुक्ति

09/08/2026
Next Post
CM Yogi

भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराएंगे 2025 महाकुंभः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

suresh khanna

गोलमोल जवाब न देकर कोडिन माफिया के साथ फोटो की हकीकत बताएं सपा अध्यक्षः सुरेश खन्ना

20/12/2025
CM Bhajan Lal

सीएम भजनलाल ने साइक्लोथॉन को दिखाई हरी झंडी, ‘चलो प्रकृति की ओर’ का दिया संदेश

24/08/2024
Corona

Omicron के खतरे के बीच देश में कोरोना के बढ़े मामले, 24 घंटे में मिले 6650 नए केस

24/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version