• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बेहद कम निवेश में शुरू करें ये बिजनेस, मात्र एक महीने में ही होगी जबरदस्त कमाई

Writer D by Writer D
21/10/2023
in Business, Main Slider
0
Candles

Candles

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिवाली (Diwali) के मौके पर हर घर को सजाया जाता है, वर्षों से भारतीय परंपरा में दिवाली के दिन घर के कोने-कोने में मोमबत्ती (Candle) जलाई जाती है। जिससे हर साल दिवाली से पहले मोमबत्ती की डिमांड बढ़ जाती है। कुछ लोग इसी मौके का इंतजार करते हैं और चंद दिन में मोमबत्ती के बिजनेस से अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं।

अगर आप भी छोटा रोजगार शुरू करना चाहते हैं, जिसमें पूंजी कम लगे तो मोमबत्ती बना सकते हैं। मोमबत्ती बनाने के लिए बहुत ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती है, आप अपने घर के एक कमरे से मोमबत्ती बनाने का काम शुरू कर सकते हैं।

दिवाली पर मोमबत्ती (Candle) की खूब डिमांड

दरअसल, बर्थडे पार्टी (Birthday Candle) और दिवाली (Diwali) के मौके पर घर को रोशन करने के लिए कलरफुल मोमबत्ती का इस्तेमाल पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है। आप रंग-बिरंगी मोमबत्ती बनाकर अच्छी कमाई कर सकते हैं। डिमांड बढ़ने के साथ आप अपने कारोबार को बढ़ा सकते हैं। साथ ही कई लोगों को रोजगार दे सकते हैं।

आप इस बिजनेस (Business) को 10 हजार से 15 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं। इसमें कोई महंगी मशीन लगाने की जरूरत नहीं होती है, साथ ही मेटेरियल भी आसानी से हर जगह उपलब्ध है। मोमबत्ती बनाने के लिए शुरुआत में आप सांचे का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें आप मोम डालकर मोमबत्ती बना सकते हैं। बाजार में बेहद कम कीमत में अलग-अलग डिजाइन के सांचे उपलब्ध हैं। जिससे आप तरह-तरह की मोमबत्ती बना सकते हैं।

मोमबत्ती (Candle) बनाने के लिए क्या-क्या जरूरी?

Candle बनाने में मोम, धागे, रंग और ईथर का तेल इस्तेमाल होता है। इसके अलावा आप सुगंधित मोमबत्ती बनाने के लिए सेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सब सामान आप अपने स्थानीय बाजार या ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।

घर से कारोबार शुरू करने के बाद जब मोमबत्ती की डिमांड बढ़ने लगे तो आप स्वचालित (ऑटोमैटिक) मशीन ले सकते हैं। जिससे कम समय में ज्यादा कैंडल बनकर तैयार हो जाएंगे। मशीन की कीमत कम के कम 35,000 रुपये है। बाजार में तीन तरह की मशीन उपलब्ध हैं। मैनुअल मशीन, अर्द्ध स्वचालित मशीन और पूर्ण ऑटोमेटिक मशीन। आप मैनुअल मशीन से हर घंटे 1800 मोमबत्ती बना सकते हैं। इसे ऑपरेट करना सहज होता है। जबकि फुल ऑटोमैटिक मशीन से प्रति मिनट कम से कम 200 मोमबत्तियों का निर्माण किया जा सकता है।

पोस्ट ऑफिस की इस धांसू स्कीम में करें निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

आप मोमबत्ती बिजनेस के लिए ‘मुद्रा लोन’ भी ले सकते हैं। भारत सरकार की तरफ से लोगों को व्यापार करने के लिए ‘मुद्रा लोन’ उपलब्ध कराया जा रहा है। शुरुआत में आप ‘शिशु लोन’ लेकर कारोबार शुरू कर सकते हैं, जिसके तहत 50 हजार रुपये लोन मिलते हैं।

मोमबत्ती (Candle) की मार्केटिंग

आप शुरुआत में दुकान-दुकान में जाकर ऑर्डर ले सकते हैं, क्योंकि दिवाली के मौके पर हर दुकान पर मोमबत्ती की बिक्री होती है। इसके अलावा इसे ऑनलाइन भी बेच सकते हैं। इसके लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही थोक विक्रेता को भी मोमबत्ती सप्लाई कर सकते हैं।

आप शुरुआत में इस बिजनेस से 20 हजार रुपये महीने आसानी से कमा सकते हैं। जब आप ऑटोमैटिक मशीन लगा लेंगे तो फिर आमदनी काफी बढ़ जाएगी। आप कारोबार को विस्तार देकर लाखों कमा सकते हैं। हालांकि शुरुआत में आपको मोमबत्ती (Candle) बनाने की ट्रेनिंग कुछ दिन लेनी होंगी। आप ऑनलाइन भी इस बारे में जानकारी जुटा सकते हैं।

Tags: Business Newscandle businesspm mudra loan
Previous Post

अंतरिक्ष में भारत ने रचा एक और इतिहास, सफलतापूर्वक हुई गगनयान की पहली टेस्ट फ्लाइट

Next Post

लखनऊ में बनेगा नया पर्यटन स्थल, सीएम योगी ने किया भूमि पूजन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

07/08/2026
CM Dhami's major announcement on National Handloom Day
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

07/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
Next Post
CM Yogi

लखनऊ में बनेगा नया पर्यटन स्थल, सीएम योगी ने किया भूमि पूजन

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, बोले- परिवार के साथ खड़ी है सरकार

02/01/2022
Mission Rojgar

80 हजार करोड़ के निवेश से पांच लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार

30/05/2022
भूख से मौत

दलित की भूख से हुई मौत मामले में सरकार 25 लाख दे मुवावजा : बाउरी

04/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version