• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी सचिव अरमान खान को STF ने किया गिरफ्तार

Writer D by Writer D
21/04/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पूर्व मंत्री और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) के निजी सचिव अरमान खान (Arman Khan) को यूपी एसटीएफ (STF) ने गुरुवार को लखनऊ के पीजी कॉलेज के पास से साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया। अरमान खान और उसके साथियों पर बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है।

एसटीएफ ने अरमान के साथ फैजी, असगर, विशाल और अमित को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 57 हस्ताक्षर किए हुए चेक भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा 5 फर्जी आईडी कार्ड, 22 फर्जी नियुक्ति पत्र और और तमाम शैक्षिक प्रमाण पत्र व अंक पत्र बरामद किया गया है। साथ ही बिना नंबर की XUV700 गाड़ी और बगैर हस्ताक्षर के सचिवालय पास भी बरामद हुआ है।

Image

एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अरमान खान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी सचिव रहा है। उसका वेतन श्रम विभाग की तरफ से रिलीज़ किया जाता रहा है। वह अपने कार्यालय का उपयोग सलाहकार आदि के लिए करता था। जिसकी वजह से समय-समय पर वह विभिन्न छात्रों को मंत्री से मिलवाता रहता था।

Image

एसटीएफ के मुताबिक ठगी के इस संगठित अपराध में उसका मुख्य साथी असगर अली था, जो कि देवरिया का रहने वाला है। वह कई विभागों में आउट सोर्सिंग पर नौकरी करता रहा है। अरमान की वजह से असगर अली आसानी से सचिवालय में प्रवेश करता था। वह जमील के माध्यम से छात्रों को फंसाता था।

Image

एसटीएफ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक तीसरा आरोपी फैजी को अरमान ने सचिवालय में डिजिटलाइजेशन का काम कर रही यूवी टेक कंपनी वेंडर दिलवाया था। इसे भी सरकारी नौकरी के बारे में ठीक ठाक जानकारी थी। चौथा आरोपी विशाल गुप्ता खुद को मंत्रियों के टच में दिखाकर छात्रों को प्रभावित करता था। इसके अलावा वह सरकारी नौकरियों में नियुक्ति और रिक्तियों का मास्टरमाइंड था। पांचवां आरोपी अमित राय  अरमान और फैजी के माध्यम से इस ग्रुप से जुड़ा। वह असगर के माध्यम से छात्रों से पैसे लिया करता था। एसटीएफ अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी भी जुटाने में लगी है।

Tags: crime newsLucknow Newsup stf
Previous Post

कारागारों की सुरक्षा के लिए तकनीक का उपयोग किया जाए : सीएम योगी

Next Post

रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी में योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post
cm yogi

रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी में योगी सरकार

यह भी पढ़ें

61 एंड्रायड मोबाइल के साथ तीन चोर गिरफ्तार

14/12/2021
Three thugs were arrested and sent to jail

धर्म परिवर्तन के 13 अभियुक्त गिरफ्तार

19/08/2023
सतर्कता ही कोरोना से सुरक्षा का पहला कवच Vigilance is the first shield of protection from Corona

सतर्कता ही कोरोना से सुरक्षा का पहला कवच, बिना मास्क घर से बाहर न निकलें: हेमंत

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version