• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में निराश्रित गोवंश के लिए जल्द किया जाए भूसा संग्रह: सीएम योगी

Writer D by Writer D
30/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) ने निराश्रित गोवंश के लिए भूसे चारे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं। योगी सरकार (Yogi Government) गोवंश के संरक्षण और उनके भरण-पोषण के लिए कटिबद्ध है। सरकार निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए भूसा बैंक के माध्यम से भूसा संकलन का काम करा रही है।

वर्ष के अंत तक निराश्रित गोवंश के लिए 10.35 लाख टन भूसे की आवश्यकता होगी। प्रदेश सरकार (Yogi Government) ने इसके सापेक्ष समय से स्थानीय खरीद और दान के माध्यम से व्यवस्था करने का मंडलायुक्त और जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

प्रदेश सरकार गोवंश का संरक्षण स्थायी और अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों पर करने की व्यवस्था कर रही है। सरकार (Yogi Government) गोवंश के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए भी समुचित प्रबंध कर रही है।

उत्तर प्रदेश में प्रदेश में कुल 11.84 लाख निराश्रित गोवंश के सापेक्ष वर्तमान में लगभग 8.5 लाख गोवंश विभिन्न स्थायी और अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किए गए हैं।

पीएम मोदी कल जाएंगे शिमला, गरीब कल्याण सम्मेलन में लेंगे भाग

सरकार(Yogi Government)  ने निर्देश दिया है कि 100 दिवस में अर्थात 03 जुलाई 2022 तक 50000 तथा 06 माह में 100000 और 31 दिसम्बर, 2022 तक शत-प्रतिशत निराश्रित गोवंश को स्थायी/अस्थायी गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। इन संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 10.35 लाख टन भूसे की आवश्यकता होगी। इसकी व्यवस्था करना जरूरी है ताकि वर्ष के अंत तक गोवंश का भरण-पोषण किया जा सके।

प्रदेश सरकार की अपेक्षा है कि गोवंश के भरण-पोषण के लिए ज्यादा से ज्यादा भूसा दान के रूप में प्राप्त किया जाय। प्रदेश में 16 मई 2022 तक दान के माध्यम से मात्र 13 हजार टन भूसा  संग्रहीत किया गया है। वर्तमान भूसा भण्डारण की प्रगति को देखते हुए जिलों से कुल दो लाख टन भूसा दान के रूप में प्राप्त करने की अपेक्षा है और शेष 08:35 लाख टन भूसा जनपद स्तर पर क्रय कर उसका संरक्षण कराया जाएगा।

एनपीआर की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी, शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरे

योगी सरकार  (Yogi Government) ने भूसा संग्रह के लिए 07 जून 2022 की तिथि निर्धारित की है। प्रदेश सरकार ने निर्देश दिया है कि भूसे का समुचित संरक्षण/संग्रहण अवश्य करा लिया जाए। यदि भूसा गोदाम की उपलब्धता कम है तो पारम्परिक तरीके से भूजा, खोप, मण्डिला/भोंगा आदि तैयार कर भूसा संरक्षित कराया जाए।

Tags: Lucknow Newsup newsyogi 2.0Yogi GovernmentYogi News
Previous Post

एनपीआर की नजर से नहीं बच पाएंगे अपराधी, शहर के चप्पे-चप्पे पर लगे कैमरे

Next Post

ऊर्जा मंत्री का सख्त रूख, फिर भी नहीं सुधर रहे अधिकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

डेयरी क्षेत्र में 22 कंपनियां करेंगी 695.18 करोड़ का निवेश

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
उत्तर प्रदेश

‘लाल टोपी वालों के कारनामे भूली नहीं है यूपी की जनता’, अखिलेश पर अनिल राजभर का तीखा हमला

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री का सख्त रूख, फिर भी नहीं सुधर रहे अधिकारी

यह भी पढ़ें

kapil sharma show

कपिल के शो में पद्मिनी कोल्हापुरे ने जैकी श्रॉफ को लेकर खोला यह राज

07/10/2020
Priyanka reached Lucknow

तीन दिन के दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका, 2022 कि चुनाव कि बनाएंगी रणनीति

16/07/2021
Drowned

यमुना में नहाने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

07/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version