• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कर चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए: सीएम धामी

Writer D by Writer D
10/08/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी जिलाधिकारियों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कर चोरी करने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी विभागों को इनोवेटिव प्रयास करने होंगे। ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने के साथ ही बैठकों में जो निर्णय लिये जा रहे हैं, उन निर्णयों की अगली बैठक में एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को यह निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से कहा कि जनपदों में बनाई गई समिति की नियमित बैठक करें। देहारादून , हरिद्वार , उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जनपद में राजस्व वसूली में और तेजी लाने की आवश्यकता है। राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभागों को सजगता और पूरी सक्रियता के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग की जाय, इसके लिए पोर्टल विकसित किया जाए। विभिन्न विभागों के राजस्व वसूली के डाटा और राजस्व परिषद में राजस्व वसूली के डाटा में जो अन्तर दिख रहा है,उस समस्या का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में यूपीसीएल और यूजेवीएनल को राजस्व बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयासों की जरूरत है। बिजली चोरी संभावित क्षेत्रों में लगातार सतर्कता आधारित गतिविधियां चलाई जाए और उच्च औद्योगिक मांग वाले क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता बढ़ाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। वन सम्पदाओं के बेहतर उपयोग से राजस्व वृद्धि की दिशा में और प्रयास किये जाएं। तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। प्रकाष्ठ बिक्री के लिए उचित व्यवस्था की जाए। जड़ी-बूटियों के संरक्षण एवं सतत विकास के लिए दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखकर कार्य किये जाएं। वन क्षेत्रान्तर्गत के बरसाती नालों को चिन्हित कर चैनेलाइज करने की दिशा में ध्यान दिया जाए।

इस वर्ष निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें: धामी

उन्होंने बैठक में अधिकारियों से कहा कि पिछले सालों की रिकवरी की गति में और तेजी लाएं। परिवहन, खनन, जीएसटी आदि क्षेत्रों में गहन निगरानी रखने के लिए ऑनलाइन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाए। जीएसटी के तहत राजस्व वृद्धि बढ़ाने के लिए और प्रयास किये जाएं। कर चोरी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जीएसटी संग्रह के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए।

सिंचाई विभाग बाढ़ बचाव के लिए बनाएं ठोस कार्ययोजना –

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण नदियों का जल स्तर लगातार खतरे के निशान के आस-पास चल रहा है, इसके कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। बाढ़ की स्थिति से बचाव के लिए सिंचाई विभाग की ओर से ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। जिलाधिकारी भी आपदा प्रबंधन की दृष्टि से इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।

पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा-

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्टर समिट में निवेशकों को पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। सभी जिलाधिकारी देख लें कि उनके जनपदों में किस-किस क्षेत्र में निवेश की अधिक संभावनाएं हैं। भारत सरकार से मिलने वाली ग्रांट पर तेजी से कार्य किये जाएं।

बैठक में मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ एसएस संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ पंकज कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली में उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Tags: cm dhamidehradun newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

भाजपा नेता की गोलियों से भूनकर हत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद पर दायर हुआ एक नया केस

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

1947 में जो लोग मौन थे, उनकी नजरें सत्ता पर थीं: सीएम योगी

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: CM Dhami visits hospital to meet the injured.
Main Slider

पीपलकोटी टनल हादसा: घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, डॉक्टरों को दिए बेहतर इलाज के निर्देश

14/08/2026
CM Dhami inspected the situation by entering the tunnel at Pipalkoti.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने पीपलकोटी में टनल अंदर जाकर लिया हालात का जायजा

14/08/2026
Tricolor Sandwich
Main Slider

बच्चों से Tricolor Sandwich बनवाते हुए बताए स्वतंत्रता दिवस का महत्व

14/08/2026
Pipalkoti tunnel accident: Seven dead, rescue operation underway.
Main Slider

पीपलकोटी सुरंग हादसा: अब तक सात की मौत, खराब मौसम के बीच रेस्क्यू जारी

14/08/2026
Next Post
Krishna Janmabhoomi-Shahi Idgah

श्रीकृष्ण जन्मभूमि ईदगाह विवाद पर दायर हुआ एक नया केस

यह भी पढ़ें

LIC

इस स्कीम में करें एक बार निवेश, हर महीने मिलेगी पेंशन

07/01/2023
Illegal arms factory

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

25/04/2021
Facial

ऐसे करें चेहरे की मसाज, त्वचा हो जाएगी जवां

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version