• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूरे चुनाव के दरम्यान मोदी-योगी के बीच दिखी मजबूत केमिस्ट्री

मोदी के हर कार्यक्रम में सारथी के रूप में दिखे योगी

Writer D by Writer D
02/06/2024
in उत्तर प्रदेश, Main Slider, राजनीति, लखनऊ
0
modi-yogi

modi-yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । सात चरण में हुआ चुनाव और इस दौरान चला लंबा प्रचार अभियान थम चुका है, अब सबकी निगाहें 4 जून को आने वाले परिणामों पर टिक गई हैं। इन सबके बीच शनिवार को विभिन्न सर्वे एजेंसियों की रिपोर्ट पर आधारित एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और एनडीए को भरपूर जोश से भर दिया है। एक तरफ जहां मोदी सरकार 400 पार के जादूई आंकड़े को प्राप्त करते हुए तीसरी बार सत्तासीन होने जा रही है तो यूपी में भी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं अब इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि यूपी में मोदी और योगी (Modi -Yogi) की जोड़ी एक बार फिर सुपरहिट साबित हुई है। लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों नेताओं के बीच आपसी केमेस्ट्री भी काफी मजबूत दिखी। एग्जिट पोल में यूपी के शानदार परिणामों ने भी मोदी योगी (Modi-Yogi) के बीच बेहतरीन टीम वर्क होने का पुख्ता प्रमाण पेश किया है।

हाथ पकड़कर आगे से जाने का किया इशारा, खूब वायरल हुआ वीडियो

मेरठ से लेकर मीरजापुर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तकरीबन 21 कार्यक्रमों में एक दूसरे के साथ रहे। इस दौरान 13 जनसभाएं, 5 रोड शो, वाराणसी में नामांकन और काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान दोनों नेताओं का एक दूसरे के प्रति सम्मान और आपसी विश्वास को बढ़ाने वाले संवादों की चर्चाएं हर जगह हुईं। वहीं इसके अलावा इस दौरान के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए, जिसने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के बीच बढ़ रहे भरोसे को और भी पुख्ता किया।

चुनावी गणित नहीं गुरु दर्शन, गोसेवा और बालप्रेम में रमे रहे सीएम योगी

इनमें पीलीभीत में आयोजित जनसभा के दौरान जब मुख्यमंत्री मंचीय उद्बोधन के लिए प्रधानमंत्री के पीछे से डायस की ओर जाना चाहते थे, तभी प्रधानमंत्री द्वारा उनका हाथ पकड़कर सामने से जाने के लिए आग्रह करना सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त वायरल हुआ। इसके अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री को त्रिशूल भेंट करने वाले वीडियो को भी इंटरनेट यूजर्स ने हाथों हाथ लिया और ये वीडियो भी लंबे समय तक ट्रेंडिंग बना रहा।

‘हमारे योगी (Yogi) जी’, ‘मेरे योगी जी’

पीएम मोदी के साथ 21 कार्यक्रमों में से 15 जनसभाओं में मोदी-योगी (Modi-Yogi) ने एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास को खुलकर प्रदर्शित किया। प्रधानमंत्री ने सीएम योगी को अपना मुख्यमंत्री बताते हुए खुद को इस बात के लिए गौरवान्वित महसूस करने वाला बताया कि योगी जैसा साथी उनके साथ है। वहीं योगी के कार्यों की तारीफ तो उन्होंने हर कहीं की। खासकर प्रदेश की कानून व्यवस्था में हुए जबरदस्त सुधार को पीएम मोदी ने अपनी हर रैली में सराहा। ‘हमारे योगी जी’, ‘मेरे योगी जी’ जैसे प्रधानमंत्री के संबोधनों ने भी दोनों नेताओं के बीच प्रगाढ़ रिश्तों को प्रदर्शित किया। वहीं जनता भी ‘मोदी है तो मुमकिन है और योगी है तो यकीन है’ के नारों से दोनों नेताओं की जोड़ी को यूपी में खूब पसंद किया।

हरदम मोदी (Modi) के दाहिने तरफ दिखे योगी (Yogi)

फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के मिशन में अहर्निश जुटे योगी (CM Yogi) ने बीते दो माह में यूपी के सभी 80 सीटों पर प्रचार किया। इनमें से कई सीटों पर तो योगी दो से तीन बार चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं इसके अलावा कुल 12 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों में योगी ने जनसभाएं करके प्रधानमंत्री के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके साथ ही प्रदेश में प्रधानमंत्री के साथ हर बड़े मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साए की तरह साथ रहे। जनसभाएं ही नहीं, मंदिरों में दर्शन-पूजन से लेकर पीएम के नामांकन में भी योगी प्रधानमंत्री के साथ साथ दिखे। वहीं चाहे रोड शो हो या जनसभाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरदम पीएम मोदी के दाहिनी तरफ दिखे, जिससे भी जनता के बीच बड़ा संदेश गया।

यूपी में कब-कब एक साथ दिखे मोदी-योगी (Modi-Yogi) 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जिन जनसभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi)  साए की तरह साथ साथ दिखे उनमें मेरठ (31 मार्च), सहारनपुर (6 अप्रैल), पीलीभीत (9 अप्रैल), अमरोहा (19 अप्रैल), अलीगढ़ (22 अप्रैल), आगरा (25 अप्रैल), इटावा (5 मई), लालगंज (16 मई), बाराबंकी (17 मई), वाराणसी में नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम (21 मई), बस्ती (22 मई), गाजीपुर (25 मई), मीरजापुर/रॉबर्टसगंज (26 मई) शामिल हैं। इसके अलावा यूपी में पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री के साथ पांच बड़े रोड शो किये, जिनमें गाजियाबाद में रोड शो (6 अप्रैल), बरेली में रोड शो (26 अप्रैल), कानपुर में रोड शो (4 मई), अयोध्या में रोड शो (5 मई) और वाराणसी में रोड शो (13 मई) हैं। साथ ही वाराणसी में प्रधानमंत्री के साथ काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन (13 मई) और वाराणसी में ही पीएम मोदी के नामांकन (14 मई) में मुख्यमंत्री परछाईं की तरह साथ रहे।

Tags: cm yogiloksabha elections 2024Lucknow Newspm modiup news
Previous Post

चुनावी गणित नहीं गुरु दर्शन, गोसेवा और बालप्रेम में रमे रहे सीएम योगी

Next Post

यूपी में बना बिजली खपत का नया रिकार्ड, 31 मई की रात में बढ़ गई इतनी मांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Haridwar Kumbh
राजनीति

हरिद्वार कुंभ -2027 के लिए रेलवे ने की तैयारियां

12/05/2026
ODOP CFC
उत्तर प्रदेश

ODOP CFC को जनभागीदारी से जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

12/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रधानमंत्री के आह्वान से जुड़ें प्रदेशवासी, ईंधन की खपत कम करें, अनावश्यक न करें सोने की खरीदारीः मुख्यमंत्री

12/05/2026
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

वर्तमान सरकार पेपर लीक का रिकॉर्ड बना रही है : अखिलेश यादव

12/05/2026
CM Nayab Singh Saini
राजनीति

गुड़गांव कैनाल के साथ लगेंगे 50 शैलो ट्यूबवेल, मुख्यमंत्री ने दी 621.90 लाख की मंजूरी

12/05/2026
Next Post
Electricity

यूपी में बना बिजली खपत का नया रिकार्ड, 31 मई की रात में बढ़ गई इतनी मांग

यह भी पढ़ें

brutal murder

सिंचाई विभाग के अमीन ने गंगा में कूदकर की आत्महत्या, घरेलू कलह से था क्षुब्ध

24/04/2021
Illegal Liquor

नौ साल से फरार चल रहा इनामी शराब माफिया मुठभेड़ में गिरफ्तार

04/06/2021
three storey building collapsed

भीषण बारिश में तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों के दबे होने की आशंका

27/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version