• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला 15 अक्टूबर को

Desk by Desk
13/10/2020
in Main Slider, अमेठी, उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, लखनऊ
0
गायत्री प्रसाद प्रजापति Gayatri Prasad Prajapati

गायत्री प्रसाद प्रजापति

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्‍ली। दुष्कर्म के आरोपी यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है। कोर्ट अंतरिम जमानत पर 15 अक्टूबर को गुरुवार को फैसला सुनाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बीमारी के आधार पर प्रजापति को दो महीने की अंतरिम जमानत दी थी, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है।

प्रजापति को 21 सितंबर को झटका लगा था। जब इलाहाबाद हाईकोर्ट के दो महीने की अंतरिम जमानत देने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई थी। साथ ही प्रजापति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। यूपी सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने यह कदम उठाया था। हाईकोर्ट ने मेडिकल ग्राउंड के आधार पर पर अंतरिम जमानत दी थी।

ओसीआर बिल्डिंग में व्यवस्था अधिकारी की डेड बॉडी मिली, बिल्डिंग में सनसनी मची

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 4 सितंबर को पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंतरिम जमानत दी थी। अखिलेश यादव सरकार में मंत्री रहे प्रजापति सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में लखनऊ जेल में बंद हैं। कोर्ट ने पांच लाख रुपये के पर्सनल बॉन्ड तथा दो जमानतदारों की शर्त के साथ जमानत दी थी।

प्रजापति ने हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अपनी अंतरिम बेल की अर्जी डाली थी। कोर्ट ने सुनवाई के बाद दो महीने की अंतरिम जमानत की मंजूरी दी। कोर्ट की शर्त थी कि वह अंतरिम जमानत के दौरान देश छोड़कर बाहर नहीं जाएंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के जस्टिस वेद प्रकाश वैश्य ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दो महीने की अंतरिम बेल मंजूर की थी। दो महीने बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति को सरेंडर करना था। गायत्री को तीन साल में पहली बार जमानत मिली थी। इस अंतरिम जमानत के लिए गायत्री को 3 साल 5 महीना 20 दिन का इंतजार करना पड़ा।

14 अक्तूबर को पीएम मोदी से ‘मन की बात’ करेंगे सुशांत के फैंस, करेंगे इंसाफ की मांग

बता दें कि गायत्री ने 15 मार्च 2017 को सरेंडर किया था। गायत्री ने अपनी एप्लिकेशन में हार्ट, इन्फेक्शन इत्यादि की दिक्कत बताई थी। यह बेल लखनऊ के गौतम पल्ली थाने में दर्ज रेप के मुकदमे में मिली थी। प्रजापति अपना इलाज पीजीआई में करा रहे हैं। कोर्ट ने साफ कहा था कि जमानत पर बाहर रहने के दौरान गायत्री द्वारा किसी भी तरह से पीड़ित परिवार को न डराया जाएगा, न ही धमकाया जाएगा। साथ ही किसी भी तरह से उन्हें प्रभवित नहीं किया जाएगा।

Tags: Gayatri Prajapatiinterim bailSupreme Courtअंतरिम जमानतगायत्री प्रजापतिसुप्रीम कोर्ट
Previous Post

Bigg Boss14 : घर से बेघर हुई सारा, सिद्धार्थ और हिना से नाराज हुए फैंस

Next Post

गुरमीत और देबिना ने जीती कोरोना से जंग, ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में छाता चीनी मिल में 3.96 करोड़ लीटर क्षमता का लगेगा एथेनॉल प्लांट

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के लिए योगी कैबिनेट की मंजूरी, 1,008.67 करोड़ रुपये होंगे खर्च

16/09/2026
उत्तर प्रदेश

सिद्धार्थनगर और हरदोई जिले में बनेंगे तीन नए बस स्टेशन, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

15/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट: पूर्व अग्निवीरों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, जेल वार्डर-प्रवर्तन सिपाही भर्ती में मिलेगा 20% क्षैतिज आरक्षण

15/09/2026
Next Post
गुरमीत और देबिना

गुरमीत और देबिना ने जीती कोरोना से जंग, ट्वीट कर दी ये खुशखबरी

यह भी पढ़ें

बंगाल में कोरोना

बंगाल में कोरोना के 4148 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 3.45 लाख के पार

25/10/2020

मौसम अपडेट : यूपी के इन जिलों में अगले कुछ घंटों में होगी भारी बारिश

17/07/2020
Yugpurush Bal Ashram

बाल आश्रम के 5 बच्चों की फूड प्वाइजनिंग से मौत, 38 का चल रहा इलाज

03/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version