• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया सन्यास, ट्वीट कर दी जानकारी

Writer D by Writer D
06/09/2022
in खेल
0
suresh raina

suresh raina

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। यानी अब सुरेश रैना (Suresh Raina) ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास ले लिया है। इसकी जानकारी रैना ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए दी है।

इससे पहले सुरेश रैना (Suresh Raina) ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। मगर वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते रहे थे। साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेल रहे थे। हालांकि, पिछले आईपीएल 2022 सीजन में रैना को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था।

35 साल के सुरेश रैना ने ट्वीट में लिखा, ‘देश और उत्तर प्रदेश राज्य के लिए क्रिकेट खेलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं अब क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं। साथ ही मैं बीसीसीआई। यूपी क्रिकेट संघ, आईपीएल टीम सीएसके और राजीव शुक्ला का धन्यवाद करता हूं। मुझे सपोर्ट करने के लिए मेरे फैन्स को भी शुक्रिया।’

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज खेल सकते हैं रैना (Suresh Raina)

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सुरेश रैना अब विदेशी लीग में भी खेलते नजर आ सकते हैं। उन्होंने यूपी क्रिकेट संघ से एनओसी ले ली है। इससे पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह भी विदेशी लीगों में खेले हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि सुरेश रैना इसी साल होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में भी खेलते नजर आ सकते हैं।

सुरेश रैना पिछले एक हफ्ते से गाजियाबाद के आरपीएल क्रिकेट स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह सीरीज इसी साल 10 सितंबर से शुरू होने वाली है। हालांकि रैना को प्रैक्टिस के दौरान कई बार आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में भी देखा गया है।

Tags: cricket newssports newssports news in hindisuresh raina
Previous Post

योगी कैबिनेट: 15 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, मानसून सत्र 19 सितंबर से

Next Post

ब्रजेश पाठक ने तीन फार्मासिस्ट को किया सस्पेंड, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा

Writer D

Writer D

Related Posts

खेल

गेंदबाजों पर भड़के फैंस तो संजू सैमसन ने किया बचाव, कही ये बात

15/10/2026
खेल

आज आखिरी बार अर्जेंटीना की जर्सी में उतरेंगे मेसी, 21 साल के सुनहरे सफर का होगा अंत

06/10/2026
Main Slider

फ्लिंटॉफ से बहस के बाद युवराज का तूफान, ब्रॉड के ओवर में जड़े 6 छक्के

19/09/2026
Harmanpreet Kaur
Main Slider

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, धोनी और कोहली भी रह गए पीछे

05/09/2026
National Sports Awards 2025
खेल

अर्जुन अवॉर्ड में 17 नाम, दिव्या-तेजस्विन समेत कई सितारे चमके

18/08/2026
Next Post
brajesh pathak

ब्रजेश पाठक ने तीन फार्मासिस्ट को किया सस्पेंड, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा

यह भी पढ़ें

Rajesh Bindal

राजेश बिंदल बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

11/10/2021
Murder

एसीजेएम ऑफिस में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

18/10/2021
neet mds admit card

आज जारी हुये नीट एमडीएस परीक्षा के एडमिट कार्ड

09/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version