• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुशीला कार्की बनेंगी नेपाल की अंतरिम पीएम, Gen Z ने रखा प्रस्ताव

Writer D by Writer D
10/09/2025
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Sushila Karki

Sushila Karki

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काठमांडू। नेपाल से बड़ी खबर सामने आई है। सुशीला कार्की (Sushila Karki) नेपाल की अंतरिम पीएम बन सकती हैं। सुशीला नेपाल सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस रह चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक, Gen-Z की वर्चुअल मीटिंग में इसको लेकर आम सहमति बनी है। जानकारी के मुताबिक, वर्चुअल मीटिंग में करीब 5000 लोग शामिल हुए। इस दौरान Gen-Z ने उनके नाम (सुशीला कार्की) का प्रस्ताव रखा।

सुशीला (Sushila Karki) नेपाल की पहली महिला जस्टिस हैं। दरअसल, नेपाल में तख्तापलट हो गया है। वहां की ओली सरकार गिर गई है। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा समेत करीब 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस समय वहां सेना के हाथों में शासन है। सोशल मीडिया बैन के खिलाफ भड़की हिंसा में अब तक करीब 24 लोगों की मौत हो गई है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं।

कौन हैं सुशीला कार्की (Sushila Karki) ?

73 बरस की सुशीला (Sushila Karki) नेपाल की पहली महिला जस्टिस के साथ-साथ वो नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस भी रही हैं। उनका जन्म 7 जून 1952 को नेपाल के बिराटनगर में हुआ था। 11 जुलाई 2016 को वह नेपाल सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस बनीं।

हालांकि, कार्की (Sushila Karki) इस पद पर करीब 1 साल तक ही रहीं। इसके बाद 30 अप्रैल 2017 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया गया। यह प्रस्ताव नेपाली कांग्रेस और माओइस्ट सेंटर द्वारा लाया गया था। इसके बाद उन्हें चीफ जस्टिस के पद से सस्पेंड कर दिया गया।

कार्की (Sushila Karki) अपने माता-पिता की सात संतानों में सबसे बड़ी हैं। 1972 में उन्होंने महेंद्र मोरांग कैंपस बिराटनगर से बीए किया। इसके बाद 1975 में उन्होंने भारत के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में मास्टर किया। वहीं, उन्होंने 1978 में उन्होंने नेपाल के त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की। इसके एक साल बाद उन्होंने लॉ की प्रैक्टिस शुरू कर दी।

Tags: international Newsnepal gen z protestnepal newsnepal protest
Previous Post

योग्य गुरु मिले तो कोई भी मनुष्य अयोग्य नहीं : सीएम योगी

Next Post

आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Afganistan Airstrike
अंतर्राष्ट्रीय

अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई, पाकिस्तान में ISIS ठिकानों पर हवाई हमला

01/07/2026
Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Road named after Trump in Hyderabad
Main Slider

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Next Post
CM Dhami

आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य है उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें

Kim Jong Un

इस बात से बौखलाया किम जोंग उन, 30 अधिकारियों को एक साथ फांसी पर लटकाया

04/09/2024
De Tan

तपती गर्मी में चेहरे को ठंडक देंगे ये मास्क, ऐसे करें इस्तेमाल

12/10/2023
Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा पर कसा शिकंजा, बेटे की 10.20 करोड़ की कुर्क

29/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version