• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

17 सितम्बर से 02 अक्टूबर पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

'स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता' की थीम पर आधारित होगा अभियान

Writer D by Writer D
11/09/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swachhata Abhiyan

Swachhata Abhiyan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर नगर विकास विभाग आगामी 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान (Swachhata Abhiyan) चलाने जा रहा है। राष्ट्र को स्वच्छता का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 155वें जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत समस्त नगरीय निकायों में 155 घंटे का नॉन-स्टॉप सफाई अभियान चलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी। 15 दिवसीय यह अभियान दैनिक आधार पर थीम आधारित आईईसी गतिविधियों के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा।

नगर विकास विभाग को मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए है कि अभियान के दौरान प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ (Swachh) रखा जाए। इस बार स्वच्छता ही सेवा वर्ष-2024 अभियान की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ है। स्वच्छता की भागीदारी के अंतर्गत मंत्रिगण, जनप्रतिनिधियों, अधिकारीगणों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं व स्कूल कॉलेजों द्वारा विभिन्न स्थलों पर श्रमदान करते हुए साफ-सफाई का आयोजन किया जाएगा। युवाओं की भागीदारी एवं स्वच्छता की जागरूकता के लिए विभिन्न आईईसी कार्यक्रम कराए जाएंगे।

आईईसी कार्यक्रम के तहत प्लॉगरन, मैराथन, साईक्लॉथान, पौधरोपड़, जीरो वेस्ट इवेंट के साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों द्वारा वार्डों में जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। यह भी बताया गया कि वर्तमान में लगभग 5000 स्वच्छ सारथी क्लब प्रदेश में स्थापित किये गये हैं। विभिन्न अभियानों के माध्यम से क्लबों की सहभागिता करायी जायेगी। स्कूल परिसरों को प्लास्टिक मुक्त, शिक्षण संस्थानों के परिसर की साफ-सफाई तथा छात्रों को स्वच्छता की प्रतिज्ञा दिलायी जायेगी।

संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर सार्वजनिक स्थान, सरकारी कार्यालय, बाजार, शिक्षण संस्थानों, चिड़ियाघर, गंगा टाउन-घाट, जल निकाय, पर्यटन स्थल, धार्मिक, आध्यात्मिक विरासत स्थल, सभी शौचालयों आदि में स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

झांसी के सॉफ्ट टॉयज जैसे मूंगफली का भी बजेगा देश दुनिया में डंका

प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति का गठन किया गया है, जो प्रत्येक वार्ड में स्वच्छ घर हेतु सर्वेक्षण में भूमिका निभाएगी व प्रत्येक वार्ड में सर्वश्रेष्ठ 3 घरों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेगी। साथ ही प्रत्येक वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया जायेगा। सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत स्वच्छता कर्मियों की स्वास्थ्य जांच और स्वास्थ्य बीमा कराया जायेगा तथा उनके लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया जायेगा।

Tags: Lucknow NewsSwachhata AbhiyanYogi News
Previous Post

झांसी के सॉफ्ट टॉयज जैसे मूंगफली का भी बजेगा देश दुनिया में डंका

Next Post

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज़ खान

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की सुसाइड, एक्ट्रेस के घर पहुंचे अरबाज़ खान

यह भी पढ़ें

सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट की तलाश जारी

11/03/2022
Road Accident

ट्रक और वैन में भीषण टक्कर, मासूम समेत तीन की मौत, चार घायल

07/12/2020
3 planets will transit

27 जनवरी राशिफल: जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन

27/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version