Main Sliderमनोरंजन

Phangat गाने का टीजर हुआ रिलीज, जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा

 मुंबई। फिल्म ‘रूही’ के गाने ‘पनघट’ का टीजर रिलीज कर दिया गया हैl इसमें राजकुमार राव, वरुण शर्मा और जान्हवी कपूर को डांस करते हुए देखा जा सकता हैl यह गाना दिन सोमवार को रिलीज होने वाला हैl हाल ही में फिल्म ‘रूही’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया थाl इस फिल्म में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की अहम भूमिका हैl

बिहार महिला सिपाही भर्ती 2021 एग्जाम के रिजल्ट जारी, cbsc.bih.nic.in पर करें चेक

‘रूही’ फिल्म एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्माण स्त्री फिल्म के निर्माता कर रहे हैंl फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया हैl अब फिल्म का पहला गाना जल्द रिलीज होने वाला हैl जान्हवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म के पहले गाने ‘पनघट’ का टीजर जारी किया हैl गाने में जान्हवी कपूर ने लाल कलर का लहंगा पहन रखा हैl उन्होंने घूंघट भी ले रखा हैl

भारतीय मुद्रा पर सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर छापने की याचिका मद्रास हाईकोर्ट में खारिज

वहीं राजकुमार राव और वरुण शर्मा दूल्हे के लिबास में नजर आएंगे, उन्होंने हाथ में हार भी ले रखा हैl जान्हवी कपूर की अदा देखने लायक हैl यह गाना एक पेपी नंबर लग रहा हैl यह 22 फरवरी सोमवार को रिलीज होने वाला हैl यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होनेवाली हैl इसके पहले फिल्म का टाइटल ‘रूही अफसाना’ थाl फिल्म का निर्देशन दिनेश विजन ने किया हैl

SBI PO के इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर जारी, यहां से करें डाउनलोड

एक स्टेटमेंट में दिनेश विजन ने कहा था, ‘फिल्म ‘स्त्री’ दर्शकों को बहुत पसंद आई थीl यह फिल्म महिलाओं के सशक्तिकरण पर आधारित थीl फिल्म रुही एक नए अंदाज में फिल्माई गई हैl इसमें मजेदार कॉमेडी भी हैl यह बड़े पर्दे पर देखने लायक फिल्म हैl सभी को पसंद आएगीl जान्हवी कपूर फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl जान्हवी कपूर श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी हैl वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैंl उनकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल होते हैं। जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की यह पहली फिल्म हैl

Karnataka CET एग्जाम 7 और 8 जुलाई को होगी आयोजित : डिप्टी सीएम नारायण

Related Articles

Back to top button