• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तालिबान ने दागे कंधार एयरपोर्ट तीन रॉकेट, सभी उड़ानें रद्द

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
rocket attack

rocket attack

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर रॉकेट हमले होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि तालिबान ने एयरपोर्ट पर तीन रॉकेट हमले किए हैं, जिसके बाद सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

अफगानिस्तान की धरती से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से ही अफगान सेना और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है। बीते कुछ दिनों से तालिबान ने हमले तेज कर दिए हैं। तालिबान अब कंधार पर कब्जा करने की कोशिश में है, जो अब भी काफी हद तक अफगान सेना के नियंत्रण में हैं।

न्यूज एजेंसी AFP ने कंधार एयरपोर्ट के अधिकारियों से हवाले से रॉकेट हमले की पुष्टि की है। एजेंसी ने एयरपोर्ट के चीफ मसूद पश्तून के हवाले से बताया है कि दक्षिणी अफगानिस्तान में स्थित कंधार एयरपोर्ट पर कम से कम तीन रॉकेट हमले किए गए हैं। इन हमलों के बाद एयरपोर्ट से उड़ने वालीं सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

कंधार पर कब्जे की कोशिश में तालिबान

कंधार अभी भी अफगान सरकार के नियंत्रण में है, लेकिन यहां तालिबान तेजी से कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। कंधार अफगानिस्तान के महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। बीते कुछ दिनों से यहां तालिबान ने हमले तेज कर दिए हैं। रॉकेट हमले हो रहे हैं। मासूम लोगों को मारा जा रहा है। हालात ये हैं कि लोग अपना घर छोड़कर रिफ्यूजी कैम्प में रहने को मजबूर हैं।

सरकार ने कंधार में एक रिफ्यूजी कैम्प बनाया है, जिसमें 11 हजार से ज्यादा परिवार रह रहे हैं। कंधार के सांसद सैयद अहमद सैलाब ने कुछ दिन पहले बताया था कि ईद के बाद तालिबान ने अफगानी फौज पर हमले तेज कर दिए हैं। पूरे कंधार में आम लोग तालिबान और फ़ौज के बीच जारी संघर्ष के बीच फंस गए हैं और हालत ये है कि सैकड़ों गांवों से हज़ारों लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में घर से भागने को मजबूर हैं।

हनुमान मंदिर के बाद अब मनकामेश्वर मंदिर को बम से उड़ाने की मिली धमकी

अप्रैल 2021 में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सितंबर तक अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी का ऐलान कर दिया था। इसके बाद से ही तालिबान दोबारा एक्टिव हो गया और हमले तेज कर दिए। अफगान फौज पीछे हटते गई और तालिबान का कब्जा बढ़ता चला गया। तालिबान का दावा है कि वो अब तक अफगानिस्तान के 85 फीसदी से ज्यादा इलाके पर कब्जा कर चुका है।

काबुल के बाद अफगानिस्तान के दूसरे सबसे बड़े शहर कंधार के कई चेक पोस्ट पर तालिबान कब्जा जमा चुका है। शहर पर कब्जे की लड़ाई तेज है। पाकिस्तान से सटे इलाकों में सभी चेकपोस्ट तालिबान के कब्जे में हैं। ताजिकिस्तान बॉर्डर पर तो तालिबान के हमले के बीच अफगान सैनिकों को भागकर ताजिकिस्तान में शरण तक लेना पड़ा।

Tags: # world newscrime newsinternational Newsrocket attacktaliban attacked
Previous Post

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें आज के रेट

Next Post

अमित शाह ने फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास, CM योगी भी रहे मौजूद

Writer D

Writer D

Related Posts

Rekha Arya embarks on Kanwar Yatra with a pledge to host the 2036 Olympics
Main Slider

2036 ओलंपिक मेजबानी के संकल्प के साथ कांवड़ यात्रा पर रेखा आर्या

03/08/2026
CM Yogi
Main Slider

आलम बदी के कार्यों ने बताया, जनता व क्षेत्र के प्रति समर्पित रहें तो आयु मायने नहीं रखतीः मुख्यमंत्री

03/08/2026
Brij bhushan sharan singh
Main Slider

फांसी की मांग हो रही थी… राउज एवेन्यू कोर्ट से बृज भूषण शरण सिंह बरी

03/08/2026
Monsoon Session: Legislative Assembly adjourned until tomorrow.
Main Slider

Monsoon Session: विधायक आलमबदी के निधन पर शोक, विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

03/08/2026
Keshav Maurya
Main Slider

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक: केशव मौर्य

03/08/2026
Next Post

अमित शाह ने फारेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट का किया शिलान्यास, CM योगी भी रहे मौजूद

यह भी पढ़ें

election

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, इस तारीख को आएगा रिजल्ट

03/11/2022
Jigme Khesar Namgyal Wangchuk

भूटान नरेश संग मुख्यमंत्री ने संगम में लगाई पावन डुबकी

04/02/2025
Ganesh Visarjan

इस दिन होगा गणेश जी का विसर्जन, जानें मुहूर्त एवं विधि

10/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version