• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्तार की हितैषी प्रियंका के मुंह से महिला सुरक्षा की बातें शोभा नहीं देती : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath Singh

Siddharth Nath Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कबीना मंत्री और प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के गुनाहगार माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को बचाने की पुरजोर कोशिश करने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के मुंह से महिला सुरक्षा की बातें शोभा नहीं देती।

उन्होने कहा कि लखीमपुर खीरी की अनीता यादव के बहाने उत्तर प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था पर निशाना साधने वाली श्रीमती वाड्रा और उनकी पार्टी मुख्‍तार अंसारी जैसे दुर्दांत अपराधियों को पालती है। दर्जनों महिलाओं को विधवा और बच्‍चों को अनाथ बनाने वाला मुख्‍तार कांग्रेस के लिए हीरो है। मुख्‍तार अंसारी को बचाने के लिए प्रियंका और उनकी पार्टी की सरकारों ने हर कोशिश की लेकिन योगी सरकार ने महिलाओं और बच्‍चों के गुनाहगार को जेल की सलाखों के पीछे ला पटका।

श्री सिंह ने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं को सबसे अधिक सुरक्षा और सम्‍मान मिला है। मिशन शक्ति के तहत थाने से लेकर जिला स्‍तर तक महिलाओं के लिए विशेष हेल्‍प डेस्‍क बनाई गई। पिंक बूथ और पिंक पेट्रोलिंग जैसी योजनाएं चल रही हैं। आज यूपी की महिलाएं सक्षम हैं। निजी क्षेत्र हो या सरकारी हर जगह निडर हो कर स्‍वाभिमान के साथ कार्य कर रही हैं।

जेवर एयरपोर्ट के लिये MOU पर हस्ताक्षर, CM योगी बोले- यूपी के लिए साबित होगा मील का पत्थर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्‍यों में महिलाओं के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। प्रियंका वाड्रा को महिलाओं के दर्द से मतलब होता तो वे राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और पंजाब जैसे राज्‍यों में महिलाओं का दुख बांटने जातीं। केवल राजनीति के लिए महिलाओं का नाम लेना शर्मनाक है। कांग्रेस को कोई ठोस मुद्दा तलाशना चाहिए जिसे लेकर कम से कम चुनाव में तो जा सकें।

कबीना मंत्री ने कहा कि यूपी में सियासी पर्यटन पर आई प्रियंका वाड्रा की कोशिश भ्रम फैला कर प्रदेश का माहौल खराब करने की है,लेकिन वो इसमें कामयाब नहीं होंगी। अपराधी और आतंकी समर्थक देश विरोधी विपक्ष को सबक सिखाने के लिए यूपी की जनता तैयार बैठी है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा उनकी प्रियंका गांधी को सलाह है कि वह उत्तर प्रदेश में अपना ड्रामाबाजी बंद कर दें क्योंकि यहां कांग्रेस का कुछ होने वाला नहीं है। कांग्रेस वर्षों से यूपी में जीरो पर है और अब भी वहीं रहेगी। यहां की जनता इसे हमेशा के लिए खारिज कर चुकी है।

Tags: cm yogiLucknow NewsMukhtar Ansaripriyanka gandhisiddharthnatup news
Previous Post

जेवर एयरपोर्ट के लिये MOU पर हस्ताक्षर, CM योगी बोले- यूपी के लिए साबित होगा मील का पत्थर

Next Post

भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों में खोट है : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी बनेगी विश्वस्तरीय धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक नगरी: केशव मौर्य

16/07/2026
Jarjish Ansari
Main Slider

श्रीकृष्ण को ‘नमाजी’ बताने वाले मौलाना के बयान पर बवाल, संतों ने पाकिस्तान भेजने की उठाई मांग

16/07/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार की नीति और नियत दोनों में खोट है : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Honey Singh

पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों पर हनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात….

07/08/2021
Ruckus in Rajya Sabha over SIR issue

राज्यसभा में एसआईआर के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

10/03/2026
सौरव गांगुली sourav ganguly

सौरव गांगुली की दूसरी सफल सर्जरी, दिल की धमनियों में लगाए गए दो और स्टेंट

28/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version