• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरे-भरे होंगे यूपी के एक्सप्रेस-वे, योगी सरकार लगाएगी इतने पेड़

Writer D by Writer D
18/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Seva Parv

Seva Parv

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में हरियाली बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर बीते वर्षों की तरह इस साल भी ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान’ के अंतर्गत 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपे (Planting) जाएंगे। वहीं इसी क्रम में प्रदेश के एक्सप्रेस-वे को भी हरा-भरा करने की कवायद शुरू हो गई है। योगी सरकार प्रदेश के चार एक्सप्रेस-वे पर दो लाख से अधिक वृक्षों के पौधे लगाएगी। इसके अलावा यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में भी एक लाख पौधे रोपे (Planting) जाएंगे। इसके लिए यूपी एक्सप्रेस-वेज़ इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने पहल शुरू कर दी है। इसके अलावा निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे भी बड़े स्तर पर पौधरोपण की तैयारी है।

गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे 500 हेक्टेयर में लगेंगे पेड़

यूपीडा के अधिकारियों के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे के कैरिज वे और सर्विस रोड के बीच दोनों तरफ 500 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण एवं उनके 10 वर्षीय देख-रेख करने के लिए विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश वन विभाग को 36 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ अभियान 2024’ के अंतर्गत यूपीडा की ओर से संचालित चार अन्य एक्सप्रेस-वे पर भी 2 लाख 37 हजार से अधिक पौधे रोपे (Planting) जाएंगे।

वृक्षारोपण अभियान को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक थीमवेस्ड पौधारोपण कराएं: एके शर्मा

इनमें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 15 हजार, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 1 लाख 6 हजार, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर 25 हजार, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर 91 हजार 600 पौधे रोपे जाएंगे। इसके साथ ही यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में 1 लाख पौधे रोपे जाएंगे। इनमें पीपल, पाकड़, बरगद, गूलर और नीम के 66 हजार 700 पौधे रोपे जाएंगे इसके अलावा बड़ी संख्या में फलदार वृक्षों के पौधे भी रोपे जाएंगे।

गंगा डॉल्फिन का होगा संरक्षण, पीलीभीत की माला नदी का पुनरुद्धार

वहीं यूपीडा की ओर से गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत गंगा नदी में डॉल्फिन संरक्षण योजना के लिए वन विभाग को 16 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि प्रदान की जा रही है। वहीं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अंतर्गत माला नदी के पुनरुद्धार एवं जैवविविधता के संरक्षण के लिए यूपीडा द्वारा वन विभाग को पांच करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है।

इस वर्ष 36.46 करोड़ पौधरोपण (Plantation) का लक्ष्य

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में 20 जुलाई को ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान-2024’ महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। योगी सरकार ने सबका साथ और सबके प्रयास की बदौलत इस वर्ष 36.46 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य तय किया है, जिसके सापेक्ष वन विभाग की ओर से 36.50 करोड़ पौधरोपण व उनके संरक्षण की तैयारी की है। प्रदेश के हरित क्षेत्र को 9 से बढ़ाकर 2026-27 तक 15 फीसदी तक ले जाना है।

Tags: cm yogiLucknow Newsplantation in upup newsYogi News
Previous Post

सूर्यकुमार यादव बने टी20 के कप्तान, श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का हुआ एलान

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रशासनिक दक्षता में यूपी को बड़ी उपलब्धि

18/04/2026
Blood Donation
उत्तर प्रदेश

रक्तदान शिविर: सिविल अस्पताल रक्त सेंटर टीम ने 108 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान कराया

17/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी सरकार का बड़ा कदम: राज्यभर में नई न्यूनतम मजदूरी दरों को मिली कानूनी मंजूरी

17/04/2026
Balvatika
उत्तर प्रदेश

बालवाटिका को सक्षम, संवेदनशील और सृजनशील नागरिक गढ़ने की पहली प्रयोगशाला बना रही योगी सरकार

17/04/2026
Major action on black marketing of petrol, diesel and LPG
Main Slider

पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, राज्यभर में 29 हजार से अधिक छापे

17/04/2026
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

सीढ़ियां आपके रोज़ के वर्कआउट का हो सकती है अहम हिस्सा, जानें कैसे

12/01/2022
Satyam Sahitya Sansthan

देश ने क्या दिया बात इसकी नहीं, देश को क्या दिया ये करें आंकलन

28/01/2021
Baba Farsa

सड़क हादसे में फरसा वाले बाबा की मौत पर भीड़ ने किया पथराव, सेना ने संभाला मोर्चा

21/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version