• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिगरेट पिओगे तो मम्मी से बोल दूंगा, सुनते ही दूसरे बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
attacked

attacked

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। जहां एक किशोर ने अपने दोस्त को सिगरेट पीने की बात मम्मी से बताने की धमकी दी तो गुस्साए दोस्त ने उसका गला घोंट दिया और दोनों हाथ की नस काटकर हत्या कर दी।

दो दिन पहले गुडंबा इलाके में 13 साल के सौरभ की हत्या का खुलासा पुलिस ने सोमवार को किया। पुलिस ने मृतक के 15 साल के दोस्त को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने बताया की सौरभ ने उसे सिगरेट पीने से मना किया था। इसके बाद गुस्से में आकर उसने उसे मार दिया। पुलिस के मुताबिक, गत 8 मई को लापता हुए 13 साल के सौरभ का खून से लथपथ शव एक खंडहर में ईंट-पत्थरों के बीच दबा मिला था। आरोपी किशोर को पकड़कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

लखनऊ में शुरू हुई ऑटो एंबुलेंस सेवा, कोरोना मरीजों को मिलेगी 24 घंटे मदद

बाराबंकी निवासी निरंकार लखनऊ के गुडंबा गांव में कच्ची बस्ती में परिवार के साथ रहता है। निरंकार परिवार को पालने के लिए मजदूरी का काम करता है। उसका बेटा सौरभ 8 मई को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। उसकी तलाश करने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी जिसमें बताया गया था कि सौरभ अपने मित्र के साथ खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा है।

परिवारीजनों को उसके मित्र ने बताया था कि वह कहीं चला गया है जिसकी उसको जानकारी नहीं है। लेकिन पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि सौरभ पड़ोस में रहने वाले अपने 15 वर्षीय दोस्त के साथ जाते हुए देखा गया था। इस पर उसके दोस्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दोनों गांव में ही एक खंडहरनुमा मकान में बैठे थे। वहीं खेल रहे थे। इसके बाद वह चला आया था। फिर सौरभ कहां गया, इसकी जानकारी नहीं हैं।

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की तबीयत बिगड़ी, ICU में किए गए शिफ्ट

इस दौरान पुलिस को सौरभ के दोस्त के खिलाफ कई साक्ष्य मिले। पड़ोसियों ने बताया कि सौरभ को खंडहरनुमा मकान से आते नहीं देखा गया। वह सिर्फ जाते समय ही दिखा था। परिवारीजनों ने उसके 15 वर्षीय मित्र पर बेटे को गायब करने का शक जाहिर करते हुए पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। पुलिस ने उस किशोर को पकड़ा और पूछताछ शुरू की तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।

प्रभारी निरीक्षक फरीद अहमद के मुताबिक, सौरभ के दोस्त से पूछताछ में पता चला कि दोनों खंडहरनुमा मकान में बैठे थे। सौरभ दोस्त से मोबाइल लेकर गेम खेल रहा था। आरोपी किशोर सिगरेट पी रहा था। सौरभ ने दोस्त से कहा कि सिगरेट पीना गलत बात है। तुम्हारी मम्मी से इसकी शिकायत कर दूंगा। यह बात आरोपी को नागवार गुजरी। गुस्से में आकर मोबाइल छीन लिया। शिकायत पर घर में पिटाई का डर सताने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।

झगड़े के दौरान दोस्त ने सौरभ का गला दबा दिया। सौरभ बेहोश हो गया। इसके बाद वह ब्लेड लेकर आया और उसके दोनों हाथों की नस काट दी और शव ईंटों के ढेर के नीचे छिपाकर वहां से भाग गया। परिवारीजनों का आरोप है कि सौरभ की जब हत्या हुई, उस वक्त उसकी जेब में 4000 रुपये थे जिसे उसने सब्जी बेचकर जुटाया था। हालांकि पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रुपये लेने की बात कुबूल नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी किशोर को पकड़ लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

शुरू हुआ सवाल जवाब का सिलसिला, अमिताभ ने पूछा पहला सवाल

Next Post

शादी के बाद पहली बार ‘लव फाइट’ करते नजर आए नेहा और रोहनप्रीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
Neha and Rohanpreet were seen fighting for the first time after marriage

शादी के बाद पहली बार 'लव फाइट' करते नजर आए नेहा और रोहनप्रीत

यह भी पढ़ें

अंकिता लोखंडे

रिया चक्रवर्ती पर सुशांत के पिता की FIR के बाद अंकिता लोखंडे बोलीं- ‘Truth Wins’

29/07/2020
Accident

टेंपो-पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के पांच लोग घायल

27/11/2020
Narendra Singh Tomar

नरेंद्र सिंह तोमर ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का संभाला पदभार

24/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version