• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्दियों में ड्राइव के दौरान शीशा धुंधला हो जाता है? ये ट्रिक मार देगी फॉग को गायब

Desk by Desk
07/12/2025
in Tech/Gadgets
0
कार के शीशे पर जम जाता है फॉग? चुटकियों में ऐसे हो जाएगा गायब, अपनाएं ये ट्रिक
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कार के शीशे पर धुंध (Fog)  जमा होना ड्राइविंग को काफी मुश्किल बना देता है. खासकर जब ठंड और कोहरा हो और सामने देखने में वैसे भी दिक्कत होती है. यह धुंध इसलिए बनती है क्योंकि कार के अंदर और बाहर के तापमान में फर्क होता है. गर्म हवा जब ठंडी सतह से टकराती है तो शीशे पर भाप जमकर फॉग बना देती है. यह बारिश में ज्यादा होता है, लेकिन सर्दी में भी हो सकता है. यहां कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप कार का फॉग हटाकर शीशा साफ कर सकते हैं.

Defog बटन का इस्तेमाल करें

आजकल लगभग हर कार में शीशे से फॉग (Fog) हटाने के लिए एक अलग बटन होता है. कुछ कारों में पीछे वाली विंडस्क्रीन के लिए भी डिफॉगर होता है. इस बटन को दबाते ही हवा सीधे विंडशील्ड की तरफ जाती है, जिससे तापमान बराबर होने लगता है और फॉग कम हो जाता है.

AC को ठंडा करें

कोहरा विंडशील्ड को ठंडा कर देता है. दूसरी तरफ कार के अंदर गर्मी होती है, जिससे शीशे के अंदर वाले हिस्से पर भाप जम जाती है और फॉग बन जाता है. सबसे पहले तुरन्त थोड़ा फॉग हटाने के लिए एक साफ कपड़े से शीशा पोंछ लें. फिर AC को ठंडे तापमान पर सेट करें ताकि अंदर की हवा बाहर वाली ठंडक से मिल जाए. इससे फॉग जल्दी गायब हो जाता है. यह फॉग हटाने का सबसे अच्छा तरीका है.

खिड़की थोड़ा नीचे करें

मानते हैं यह तरीका काम का नहीं है, लेकिन मौसम कोई भी हो, शीशे से फॉग हटाने के लिए यह अच्छा तरीका है. जब बाहर की हवा कार के अंदर आएगी, तो अंदर का तापमान बाहर की हवा जैसा हो जाएगा. इससे शीशे पर जम रही धुंध कम हो जाती है.

एयर सर्कुलेशन बंद करें

यह तरीका सर्दियों में बहुत काम आता है. हर कार में AC की हवा को अंदर ही घुमाने या बाहर की ताज़ा हवा अंदर लाने की सुविधा होती है. फॉग हटाने के लिए सर्कुलेशन बंद करें और बाहर की ताज़ा हवा को अंदर आने दें. इससे कार के अंदर-बाहर का तापमान बराबर होगा और फॉग कम होगा.

सिलिका जेल का इस्तेमाल करें

जैसा पहले बताया कार में फॉग (Fog) बनने का मतलब है कि अंदर हवा में नमी ज्यादा है. अगर अंदर नमी नहीं होगी तो फॉग भी नहीं बनेगा. कई कंपनियाँ कार के लिए छोटे-छोटे डिह्यूमिडिफायर बेचती हैं, जो 12V पोर्ट से चलती हैं. लेकिन इससे भी सस्ता तरीका है डैशबोर्ड पर सिलिका जेल के छोटे पैकेट रखना, जो अंदर की नमी को सोख लेते हैं. हर कुछ दिनों में पैकेट चेक करते रहें. जब यह ज्यादा गीला लगने लगे तो इसे बदलने का समय आ गया है.

Tags: car carecar tipswinter car tips
Previous Post

रु 60,000 वाला यह धांसू फोन आधे से भी कम दाम में, ऑफर खत्म होने से पहले झट से लपक लें ऑफर

Next Post

Apache RTX 300 Celebration Edition लॉन्च, ब्लैक-गोल्ड लुक ने छीन ली सबकी नज़र!

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
प्रीमियम लुक के साथ आई Apache RTX 300 Celebration Edition, ब्लैकगोल्ड लुक ने मचाया धमाल!

Apache RTX 300 Celebration Edition लॉन्च, ब्लैक-गोल्ड लुक ने छीन ली सबकी नज़र!

यह भी पढ़ें

ICICI Bharati-Axa

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने भारती एक्सा का अधिग्रहण किया पक्का

23/08/2020
IPL 2020

IPL 2020 : पंजाब ने कोलकाता के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

26/10/2020
Moong Dal Sandwich

बेस्ट है ये टेस्टी और हेल्दी डिश, किसी को भी नहीं करती निराश

08/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version